कैथल जिले के पुंडरी के व्यक्ति की अमेरिका में मौत हो गई। वह इसी साल फरवरी में अमेरिका गया था। उसे कुछ दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उसकी जान चली गई। शुक्रवार को उसका पार्थिव शरीर को भारत आया है। जानकारी के अनुसार पबनावा गांव निवासी रामदयाल होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा धारक था। वह कुरुक्षेत्र के कई प्रमुख होटलों में काम कर चुका था। अमेरिका में भी वह होटल में ही कार्यरत था। उसने अपने डिप्लोमा के आधार पर अमेरिका का वीजा प्राप्त किया था। एक बच्चे का पिता रामदयाल के दोस्तों ने बताया की वह एक मिलनसार व्यक्ति था । जिसकी मौत का गांव में भी गहरा दुख लगा है। रामदयाल के परिवार में मां, पत्नी और एक बेटा है। उसका बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उनकी शादी गांव कौल में हुई थी। रामदयाल एक किल्ले के जमींदार भी था। रामदयाल का एक भाई भी है, हालांकि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार ने बताया कि रामदयाल का पार्थिव शरीर आज अमेरिका से गांव पबनावा पहुंचा, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने उसे मुखाग्नि दी। गांव में लोगों को अचानक मिली इस दुखद खबर से गहरा सदमा लगा है। कैथल जिले के पुंडरी के व्यक्ति की अमेरिका में मौत हो गई। वह इसी साल फरवरी में अमेरिका गया था। उसे कुछ दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उसकी जान चली गई। शुक्रवार को उसका पार्थिव शरीर को भारत आया है। जानकारी के अनुसार पबनावा गांव निवासी रामदयाल होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा धारक था। वह कुरुक्षेत्र के कई प्रमुख होटलों में काम कर चुका था। अमेरिका में भी वह होटल में ही कार्यरत था। उसने अपने डिप्लोमा के आधार पर अमेरिका का वीजा प्राप्त किया था। एक बच्चे का पिता रामदयाल के दोस्तों ने बताया की वह एक मिलनसार व्यक्ति था । जिसकी मौत का गांव में भी गहरा दुख लगा है। रामदयाल के परिवार में मां, पत्नी और एक बेटा है। उसका बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उनकी शादी गांव कौल में हुई थी। रामदयाल एक किल्ले के जमींदार भी था। रामदयाल का एक भाई भी है, हालांकि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार ने बताया कि रामदयाल का पार्थिव शरीर आज अमेरिका से गांव पबनावा पहुंचा, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने उसे मुखाग्नि दी। गांव में लोगों को अचानक मिली इस दुखद खबर से गहरा सदमा लगा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
