लुधियाना में लूटपाट और स्नेचिंग के मामले लगातार बढ़ रहे है। लुटेरे सरेआम राहगीरों को अपना निशाना बना रहे हैं। पहला ताजा मामला जालंधर बाइपास के नजदीक सब्जी मंडी नजदीक का सामने आया है। जहां एक राहगीर को बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और तेजधार हथियार की नोक पर नकदी, सोने की अंगूठी और चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेता जी नगर सलेम टाबरी निवासी हरीश कुमार ने बताया कि वह जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी जा रहा था। जब उसने जालंधर बाइपास चौक क्रॉस किया तो बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और आते ही उस पर तेजधार हथियार तान दिया। बदमाश डरा धमकाकर उसकी एक्टिवा से 12 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी और चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए। सब्जी लेने रुके व्यक्ति की चेन छीनकर फरार
इसी तरह बीआरएस नगर इलाके में ओरिएंट सिनेमा नजदीक सब्जी खरीद रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाश ने निशाना बनाया। व्यक्ति से बदमाश सोने की चेन झपट ली। पीड़ित नवीन चंद्रा ने बताया कि वह बजाज फाइनांस में काम करता है। पत्नी और बेटी के साथ वह सब्जी खरीद रहा था। तभी घात लगाकर घूम रहे बाइक सवार बदमाशों ने उसे टारगेट बनाया और गले में पहले 3 तोले की सोने की चेन झपट ली। घटना के समय उसके पिता का फोन आया हुआ था। इसी दौरान पैदल एक बदमाश आया। जिसका साथी बाइक से कुछ ही दूरी पर खड़ा था। बदमाश ने उसके गले में पहनी सोने की चेन झपटी और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बदमाश ने चेन इतनी जोर से झपटी कि गले पर निशान पड़ गए। लुधियाना में लूटपाट और स्नेचिंग के मामले लगातार बढ़ रहे है। लुटेरे सरेआम राहगीरों को अपना निशाना बना रहे हैं। पहला ताजा मामला जालंधर बाइपास के नजदीक सब्जी मंडी नजदीक का सामने आया है। जहां एक राहगीर को बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और तेजधार हथियार की नोक पर नकदी, सोने की अंगूठी और चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेता जी नगर सलेम टाबरी निवासी हरीश कुमार ने बताया कि वह जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी जा रहा था। जब उसने जालंधर बाइपास चौक क्रॉस किया तो बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और आते ही उस पर तेजधार हथियार तान दिया। बदमाश डरा धमकाकर उसकी एक्टिवा से 12 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी और चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए। सब्जी लेने रुके व्यक्ति की चेन छीनकर फरार
इसी तरह बीआरएस नगर इलाके में ओरिएंट सिनेमा नजदीक सब्जी खरीद रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाश ने निशाना बनाया। व्यक्ति से बदमाश सोने की चेन झपट ली। पीड़ित नवीन चंद्रा ने बताया कि वह बजाज फाइनांस में काम करता है। पत्नी और बेटी के साथ वह सब्जी खरीद रहा था। तभी घात लगाकर घूम रहे बाइक सवार बदमाशों ने उसे टारगेट बनाया और गले में पहले 3 तोले की सोने की चेन झपट ली। घटना के समय उसके पिता का फोन आया हुआ था। इसी दौरान पैदल एक बदमाश आया। जिसका साथी बाइक से कुछ ही दूरी पर खड़ा था। बदमाश ने उसके गले में पहनी सोने की चेन झपटी और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बदमाश ने चेन इतनी जोर से झपटी कि गले पर निशान पड़ गए। पंजाब | दैनिक भास्कर
