यमुनानगर में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक बड़े केंचुआ खाद घोटाले के मुख्य आरोपी राकेश शर्मा को आगरा से गिरफ्तार किया है। राकेश पर हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान के लगभग 6 हजार किसानों को केंचुआ खाद के नाम पर ठग कर करीब 40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। घोटाले के मास्टरमाइंड राकेश शर्मा निवासी भाटिया कॉलोनी पानीपत ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर 17 यमुना नगर में एग्रो नेचर फार्मिंग के नाम से फर्म बना कर अपना दफ्तर खोला था। पैसा डबल करने का देता था लालच वहां पर आरोपी अपने साथियों सहित किसानों को केंचुआ खाद बनाने के लिए लिखित इकरारनामा करता था और उनसे अपनी फर्म में लाखों रुपए इन्वेस्ट करवाता था। किसानों को पैसा डबल होने का लालच दिया जाता था। वहीं आरोपी कहता था कि उनकी फर्म किसान को केंचुआ खाद के एक बैड का मासिक 25 हजार रुपए देंगे और देखभाल भी खुद करेंगे। आरोपी ने प्रति किसान से ढाई-ढाई लाख रुपए करवाए। इसके बदले ही उनको 25 हजार रुपए मासिक मिलने थे। कुछ किसानों को एक या दो महीने तो यह राशि खाते में आई। लेकिन बाद में पैसे आना बंद हो गए। जब चारों राज्यों के किसान मिलकर यमुनानगर स्थित आरोपी के दफ्तर पहुंचे थे तो वहां ताला लगा मिला। SP से मिले थे चार राज्यों के किसान किसानों ने 13 मई पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर थाना हुड्डा सेक्टर 17 में आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकद्दमा दर्ज किया गया था। करोड़ों की ठगी को देखते हुए केस आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर किया गया। शाखा के निरीक्षक केवल सिंह और उनकी टीम में उप निरीक्षक पवन कुमार, मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार एवं सिपाही प्रवीण कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को यूपी आगरा से गिरफ्तार किया। आरोपी यहां अपने एक जानकार के पास देहात एरिया में छिपा हुआ था। यूपी की एसओजी टीम के इंचार्ज निरीक्षक कुलदीप दीक्षित और उनकी टीम की सहायता से आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं मामले के दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है। यमुनानगर में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक बड़े केंचुआ खाद घोटाले के मुख्य आरोपी राकेश शर्मा को आगरा से गिरफ्तार किया है। राकेश पर हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान के लगभग 6 हजार किसानों को केंचुआ खाद के नाम पर ठग कर करीब 40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। घोटाले के मास्टरमाइंड राकेश शर्मा निवासी भाटिया कॉलोनी पानीपत ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर 17 यमुना नगर में एग्रो नेचर फार्मिंग के नाम से फर्म बना कर अपना दफ्तर खोला था। पैसा डबल करने का देता था लालच वहां पर आरोपी अपने साथियों सहित किसानों को केंचुआ खाद बनाने के लिए लिखित इकरारनामा करता था और उनसे अपनी फर्म में लाखों रुपए इन्वेस्ट करवाता था। किसानों को पैसा डबल होने का लालच दिया जाता था। वहीं आरोपी कहता था कि उनकी फर्म किसान को केंचुआ खाद के एक बैड का मासिक 25 हजार रुपए देंगे और देखभाल भी खुद करेंगे। आरोपी ने प्रति किसान से ढाई-ढाई लाख रुपए करवाए। इसके बदले ही उनको 25 हजार रुपए मासिक मिलने थे। कुछ किसानों को एक या दो महीने तो यह राशि खाते में आई। लेकिन बाद में पैसे आना बंद हो गए। जब चारों राज्यों के किसान मिलकर यमुनानगर स्थित आरोपी के दफ्तर पहुंचे थे तो वहां ताला लगा मिला। SP से मिले थे चार राज्यों के किसान किसानों ने 13 मई पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर थाना हुड्डा सेक्टर 17 में आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकद्दमा दर्ज किया गया था। करोड़ों की ठगी को देखते हुए केस आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर किया गया। शाखा के निरीक्षक केवल सिंह और उनकी टीम में उप निरीक्षक पवन कुमार, मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार एवं सिपाही प्रवीण कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को यूपी आगरा से गिरफ्तार किया। आरोपी यहां अपने एक जानकार के पास देहात एरिया में छिपा हुआ था। यूपी की एसओजी टीम के इंचार्ज निरीक्षक कुलदीप दीक्षित और उनकी टीम की सहायता से आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं मामले के दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
