मनाली में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से हेरोइन सप्लाई कर रहे थे, दूसरे मामले में पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट की

मनाली में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से हेरोइन सप्लाई कर रहे थे, दूसरे मामले में पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट की

मनाली और बंजार पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मनाली पुलिस ने गुप्त सूचना पर अलेउ में एक किराए के मकान पर छापा मारा। यहां से 11.290 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्षय उर्फ सुखी (29) मंडी जिले के सरकाघाट का रहने वाला है। दूसरा आरोपी राकेश कुमार उर्फ रतनु (31) कांगड़ा जिले के बडोह का निवासी है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। बंजार पुलिस ने भी दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में चिपनी गांव में खेत से 2159 अफीम के अवैध पौधे बरामद किए गए। इस मामले में संजीव कुमार नाम के व्यक्ति की भूमिका सामने आई है। वह चिपनी गांव का रहने वाला है। दूसरे मामले में भी चिपनी से ही 463 अफीम के पौधे मिले हैं। इस मामले में अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी अवैध पौधों को नष्ट कर दिया है। तीनों मामलों में जांच जारी है। मनाली और बंजार पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मनाली पुलिस ने गुप्त सूचना पर अलेउ में एक किराए के मकान पर छापा मारा। यहां से 11.290 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्षय उर्फ सुखी (29) मंडी जिले के सरकाघाट का रहने वाला है। दूसरा आरोपी राकेश कुमार उर्फ रतनु (31) कांगड़ा जिले के बडोह का निवासी है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। बंजार पुलिस ने भी दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में चिपनी गांव में खेत से 2159 अफीम के अवैध पौधे बरामद किए गए। इस मामले में संजीव कुमार नाम के व्यक्ति की भूमिका सामने आई है। वह चिपनी गांव का रहने वाला है। दूसरे मामले में भी चिपनी से ही 463 अफीम के पौधे मिले हैं। इस मामले में अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी अवैध पौधों को नष्ट कर दिया है। तीनों मामलों में जांच जारी है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर