ऊना में युवक ने महिला का रेप किया:पत्नी को तलाक देने का वादा किया, शादी करने का झांसा दिया

ऊना में युवक ने महिला का रेप किया:पत्नी को तलाक देने का वादा किया, शादी करने का झांसा दिया

ऊना में 33 वर्षीय महिला ने नंगल के एक विवाहित युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। महिला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी अंकुश शर्मा से उसकी मुलाकात मार्च 2023 में हुई थी।आरोपी ने महिला को अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का वादा किया। इस वादे के आधार पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। महिला का आरोप है कि अंकुश अब उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी कभी महिला का नंबर ब्लॉक कर देता है। कभी उसे परिवार के सामने बिना गलती के माफी मांगने को मजबूर करता है। जब महिला किसी बात से मना करती है, तो वह शादी से इनकार करने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भी आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ईमेल के माध्यम से मिली शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। ऊना में 33 वर्षीय महिला ने नंगल के एक विवाहित युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। महिला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी अंकुश शर्मा से उसकी मुलाकात मार्च 2023 में हुई थी।आरोपी ने महिला को अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का वादा किया। इस वादे के आधार पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। महिला का आरोप है कि अंकुश अब उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी कभी महिला का नंबर ब्लॉक कर देता है। कभी उसे परिवार के सामने बिना गलती के माफी मांगने को मजबूर करता है। जब महिला किसी बात से मना करती है, तो वह शादी से इनकार करने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भी आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ईमेल के माध्यम से मिली शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।   हिमाचल | दैनिक भास्कर