गोंडा में महिला को गले लगाते दिखे भाजपा जिलाध्यक्ष:BJP ऑफिस में रात में हाथ पकड़ा; बोले- तबीयत खराब थी; पार्टी ने थमाया नोटिस

गोंडा में महिला को गले लगाते दिखे भाजपा जिलाध्यक्ष:BJP ऑफिस में रात में हाथ पकड़ा; बोले- तबीयत खराब थी; पार्टी ने थमाया नोटिस

भारतीय जनता पार्टी के गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक महिला के साथ वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस वीडियो में उन्हें एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा कार्यालय में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता सर्वेश्वर तिवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से इस पूरे मामले की शिकायत की है। पहले 2 तस्वीरें देखें… जानिए, वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल हुए वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। वह महिला को गले लगाते दिख रहे हैं। वीडियो के अनुसार, महिला पहले सीढ़ियों से दूसरे फ्लोर तक पहुंचती है। यहां कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष भी पहुंच जाते हैं। जैसे ही महिला तीसरे फ्लोर की ओर बढ़ती है, अमर किशोर उसके पीछे जाकर उसका हाथ पकड़ लेते हैं। इसके बाद दोनों तीसरे फ्लोर की ओर चले जाते हैं। वीडियो में अमर किशोर कार्यालय का गेट खोलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ परिसर में एंट्री करते हैं। गाड़ी में बैठी महिला कार्यकर्ता को वह अंदर आने का इशारा करते हैं। महिला आगे बढ़ती है और उनके पीछे-पीछे अमर किशोर कश्यप भी कार्यालय के अंदर चले जाते हैं। भाजपा ने जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया वीडियो सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने अमर किशोर को नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है कि सोशल मीडिया से मिले वीडियो से आपके किए गए आचरण की जानकारी मिली है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ा है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- महिला की तबीयत खराब थी
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत में सफाई दी। उन्होंने कहा- यह घटना 12 अप्रैल, 2025 की रात करीब 9 बजे की है। मेरी एक सक्रिय महिला कार्यकर्ता का फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। वह कुछ घंटे आराम करना चाहती है। वह 60 किलोमीटर दूर की रहने वाली है। उसका रात में वापस घर जाना संभव नहीं था। इसलिए मैंने उसे रिसीव कर कार्यालय में ही ठहराना उचित समझा। सीढ़ियां चढ़ते समय जब वह ऊपर जा रही थी, तो उसे चक्कर आ गया। इस पर उसने मेरा हाथ पकड़ लिया। मैंने उसे सहारा दिया, ताकि वह गिर न जाए। अब अगर किसी को सहारा देना जुर्म है, तो हम कुछ नहीं कह सकते। वीडियो में कोई अश्लील हरकत नहीं है। इसे केवल मेरी छवि धूमिल करने की साजिश के तहत वायरल किया जा रहा है। अमर किशोर कश्यप ने यह भी कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी, वे उसका पालन करेंगे। दूसरी बार बने हैं भाजपा के जिलाध्यक्ष
करीब 55 साल के अमर किशोर कश्यप उर्फ बम-बम को भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी बार 17 मार्च, 2025 को गोंडा का जिलाध्यक्ष बनाया था। 15 अगस्त, 2021 को तत्कालीन जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी को पद से हटाए जाने के बाद अमर किशोर को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। फिर 14 सितंबर, 2023 को अमर किशोर को पहली बार पूर्णकालिक जिलाध्यक्ष बनाया गया। अमर किशोर वह महाराजगंज मोहल्ले के रहने वाले हैं। उन्होंने 1991 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी। 2011 में भाजपा की सक्रिय सदस्यता ली। फिर बूथ अध्यक्ष का काम संभाला। 2012 में मंडल अध्यक्ष और 2016 में उन्हें जिला महामंत्री बनाया गया था। 2016 में महामंत्री बनने के बाद इन्होंने पार्टी के लिए काफी काम किया और एक अपनी अलग पहचान बनाई। इसका नतीजा यह रहा कि 2021 में इनको कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बना दिया गया था। बलिया में भाजपा नेता का महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत का VIDEO सामने आया था 15 मई को बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत का वीडियो सामने आया था। इसमें दिख रहा था कि कार्यक्रम के दौरान डांसर उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है। इसके बाद भाजपा नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं। वहां मौजूद लोग भाजपा नेता को रोकते नहीं, बल्कि तालियां बजाने लगते हैं। पीछे से कुछ लोग हूटिंग कर रहे थे। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा था। वीडियो के आखिरी में भाजपा नेता के सहयोगियों ने महिला डांसर पर पैसे भी बरसाए थे। बब्बन सिंह रघुवंशी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य हैं। वीडियो पर अपनी सफाई में बब्बन सिंह ने कहा था- यह साजिश के तहत मुझे बदनाम करने के लिए बनाया गया है। भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके लोगों ने यह साजिश रची है। ———————— ये खबर भी पढ़िए… गाजियाबाद में ACP ऑफिस की छत गिरी, दरोगा की मौत, 2 साल पहले बना था, पत्नी बोली-24 घंटे काम कराते थे, इसलिए यहीं सो गए थे गाजियाबाद में रविवार तड़के भयंकर आंधी और भारी बारिश के चलते एसीपी ऑफिस की छत गिर गई। जिससे ऑफिस के अंदर सो रहे इटावा निवासी सब-इंस्पेक्टर की मलबे में दबकर मौत हो गई। सुबह बारिश रुकने के बाद जब अन्य पुलिस कर्मी ऑफिस पहुंचे तब इस घटना का पता चला। पढ़ें पूरी खबर… भारतीय जनता पार्टी के गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक महिला के साथ वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस वीडियो में उन्हें एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा कार्यालय में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता सर्वेश्वर तिवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से इस पूरे मामले की शिकायत की है। पहले 2 तस्वीरें देखें… जानिए, वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल हुए वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। वह महिला को गले लगाते दिख रहे हैं। वीडियो के अनुसार, महिला पहले सीढ़ियों से दूसरे फ्लोर तक पहुंचती है। यहां कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष भी पहुंच जाते हैं। जैसे ही महिला तीसरे फ्लोर की ओर बढ़ती है, अमर किशोर उसके पीछे जाकर उसका हाथ पकड़ लेते हैं। इसके बाद दोनों तीसरे फ्लोर की ओर चले जाते हैं। वीडियो में अमर किशोर कार्यालय का गेट खोलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ परिसर में एंट्री करते हैं। गाड़ी में बैठी महिला कार्यकर्ता को वह अंदर आने का इशारा करते हैं। महिला आगे बढ़ती है और उनके पीछे-पीछे अमर किशोर कश्यप भी कार्यालय के अंदर चले जाते हैं। भाजपा ने जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया वीडियो सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने अमर किशोर को नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है कि सोशल मीडिया से मिले वीडियो से आपके किए गए आचरण की जानकारी मिली है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ा है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- महिला की तबीयत खराब थी
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत में सफाई दी। उन्होंने कहा- यह घटना 12 अप्रैल, 2025 की रात करीब 9 बजे की है। मेरी एक सक्रिय महिला कार्यकर्ता का फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। वह कुछ घंटे आराम करना चाहती है। वह 60 किलोमीटर दूर की रहने वाली है। उसका रात में वापस घर जाना संभव नहीं था। इसलिए मैंने उसे रिसीव कर कार्यालय में ही ठहराना उचित समझा। सीढ़ियां चढ़ते समय जब वह ऊपर जा रही थी, तो उसे चक्कर आ गया। इस पर उसने मेरा हाथ पकड़ लिया। मैंने उसे सहारा दिया, ताकि वह गिर न जाए। अब अगर किसी को सहारा देना जुर्म है, तो हम कुछ नहीं कह सकते। वीडियो में कोई अश्लील हरकत नहीं है। इसे केवल मेरी छवि धूमिल करने की साजिश के तहत वायरल किया जा रहा है। अमर किशोर कश्यप ने यह भी कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी, वे उसका पालन करेंगे। दूसरी बार बने हैं भाजपा के जिलाध्यक्ष
करीब 55 साल के अमर किशोर कश्यप उर्फ बम-बम को भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी बार 17 मार्च, 2025 को गोंडा का जिलाध्यक्ष बनाया था। 15 अगस्त, 2021 को तत्कालीन जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी को पद से हटाए जाने के बाद अमर किशोर को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। फिर 14 सितंबर, 2023 को अमर किशोर को पहली बार पूर्णकालिक जिलाध्यक्ष बनाया गया। अमर किशोर वह महाराजगंज मोहल्ले के रहने वाले हैं। उन्होंने 1991 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी। 2011 में भाजपा की सक्रिय सदस्यता ली। फिर बूथ अध्यक्ष का काम संभाला। 2012 में मंडल अध्यक्ष और 2016 में उन्हें जिला महामंत्री बनाया गया था। 2016 में महामंत्री बनने के बाद इन्होंने पार्टी के लिए काफी काम किया और एक अपनी अलग पहचान बनाई। इसका नतीजा यह रहा कि 2021 में इनको कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बना दिया गया था। बलिया में भाजपा नेता का महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत का VIDEO सामने आया था 15 मई को बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत का वीडियो सामने आया था। इसमें दिख रहा था कि कार्यक्रम के दौरान डांसर उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है। इसके बाद भाजपा नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं। वहां मौजूद लोग भाजपा नेता को रोकते नहीं, बल्कि तालियां बजाने लगते हैं। पीछे से कुछ लोग हूटिंग कर रहे थे। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा था। वीडियो के आखिरी में भाजपा नेता के सहयोगियों ने महिला डांसर पर पैसे भी बरसाए थे। बब्बन सिंह रघुवंशी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य हैं। वीडियो पर अपनी सफाई में बब्बन सिंह ने कहा था- यह साजिश के तहत मुझे बदनाम करने के लिए बनाया गया है। भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके लोगों ने यह साजिश रची है। ———————— ये खबर भी पढ़िए… गाजियाबाद में ACP ऑफिस की छत गिरी, दरोगा की मौत, 2 साल पहले बना था, पत्नी बोली-24 घंटे काम कराते थे, इसलिए यहीं सो गए थे गाजियाबाद में रविवार तड़के भयंकर आंधी और भारी बारिश के चलते एसीपी ऑफिस की छत गिर गई। जिससे ऑफिस के अंदर सो रहे इटावा निवासी सब-इंस्पेक्टर की मलबे में दबकर मौत हो गई। सुबह बारिश रुकने के बाद जब अन्य पुलिस कर्मी ऑफिस पहुंचे तब इस घटना का पता चला। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर