बेटी ससुराल में रहना चाहती थी, लेकिन उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। घर में रखने के लिए छह लाख रुपए और एक गाड़ी मांग रहे थे। कई बार प्रयास किया कि सब सही हो जाए, लेकिन उन लोगों को सिर्फ पैसों से मतलब था। इतना मजबूर किया कि बेटी ने दो पन्नों में अपना दर्द लिखकर आत्महत्या कर ली। यह कहकर पिता दिनेश दीक्षित फफक कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि शादी कुछ दिन बाद से ही सास गीता टंडन और ससुर गिरधर नारायण टंडन, उनकी बेटियां नेहा, प्रियंका और सोनी कम दहेज लाने का बेटी को ताना देने लगी थी। कुछ दिन प्रिया बर्दाश्त करती रही। फिर ससुरालवालों ने मारपीट शुरू कर दी। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। पढ़िए रिपोर्ट… पहले पूरी घटना सिलसिलेवार समझते हैं… ठाकुरगंज निवासी प्रिया दीक्षित पुत्री दिनेश दीक्षित की शादी 10 दिसंबर 2024 को जनरैलगंज ठाकुरगंज निवासी शुभम टंडन पुत्र गिरधर टंडन से हुई थी। शुभम सरकारी स्कूल में टीचर है। बाराबंकी के बंकी ब्लॉक फतेह सराय प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। पिता दिनेश ने बताया कि बेटी के ससुराल वाले सब चीज देने के बाद भी एसयूवी गाड़ी और छह लाख की मांग कर रहे थे। सास कहती थी कि शुभम बाराबंकी कई लोगों के साथ शेयरिंग कार में जाता है। गाड़ी आने से वो अपनी गाड़ी से जाएगा। इस बात के लिए उसको तमाम प्रताड़ना देती थी। शुभम की बहनें अपने पति के साथ लखनऊ से बाहर रहती हैं। वो वीडियो कॉल के जरिए बेटी की खबर लेती थीं। उसके सामने ही उल्टी सीधी बातें करती थीं। छह घंटे तक घर के बाहर खड़ा रखा डिमांड पूरी करने में देर होने पर ससुरालवालों ने बेटी को 3 फरवरी को घर से निकाल दिया। उसने काफी विनती कि लेकिन घर के अंदर नहीं जाने दिया। करीब 6 घंटे तक घर के बाहर खड़ा रखा। इस पर उसने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर अंदर किया। इसके बाद बहाने से होली में मायके भेज दिया। काफी समय बीतने के बाद विदाई की तारीख नहीं बता रहे थे। इस पर वो अपने भाई के साथ ससुराल गई, तो उल्टी सीधी बातें कहने लगे। घर से भगा दिया। बेटी ने पति और ननदों से बात करनी चाही, तो सबने नंबर ब्लॉक कर दिया। ज्वाइनिंग से पहले बेटी ने किया सुसाइड पिता ने बताया कि प्रिया ग्रेजुएट थी। उसका चयन बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में हो गया था। 10 जून तक ज्वाइनिंग होनी थी। डाक्यूमेंट वैरिफिकेशन चल रहा था। प्रताड़ना से तंग बेटी नया जीवन जीना चाहती थी, लेकिन दहेज लोभियों ने सब खत्म कर दिया। भाइयों को दी जान से मारने की धमकी बड़े भाई पीयूष दीक्षित ने बताया कि प्रिया ने शुभम और उसके परिवार के खिलाफ 13 मई को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद 17 मई को हजरतगंज स्थित महिला थाने में उसे मीडिएशन के लिए बुलाया गया। वहां पर शुभम कई वकीलों के साथ पहुंचा। पुलिस के हटते ही शुभम ने बहन को धमकाया था। बोला कि अगर जेल हुई तो तुम्हारे दोनों भाइयों और पिता को जान से मरवा दूंगा। पुलिस और कोर्ट कुछ नहीं कर पाएगा। उस दिन के बाद प्रिया काफी उदास रहने लगी। इस बात का रोज जिक्र करती थी। उसने अपने दो पन्ने के सुसाइड नोट में भी यही बात लिखी है। बेटी ससुराल से नहीं सिस्टम से हारी पिता ने कहा- कई बार पुलिस के पास शिकायत की गई, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी हिम्मत बढ़ गई। 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री पोर्टल और महिला आयोग में पति शुभम टंडन, सास गीता टंडन, ससुर गिरधर नारायण टंडन, ननद नेहा कपूर, प्रियंका खत्री, श्वेता सोनी, नंदोई चेतन कपूर, हिमांशु खत्री और प्रत्यूष सोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शुभम की हरकत से भी प्रिया परेशान थी। शुभम पहले उसके साथ मारपीट करता। इसके बाद उससे हंसने के लिए कहता, फिर मोबाइल से फोटो खींचता। एक साइको वाली हरकत करता था। मुंह दबाकर किया हत्या का प्रयास सुसाइड नोट में प्रिया ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग न पूरी करने पर उन्हें पीटने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। साथ ही एक फरवरी को पति और सास-ससुर पर तकिए से उनका मुंह दबा कर हत्या का प्रयास करने की बात भी लिखी है। उन्होंने यह भी लिखा था कि वह मायके वालों को सुरक्षित रखने और न्याय पाने के लिए आत्महत्या कर रही हैं। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि शुभम, सास-ससुर, ननद- नंदोई और मामा-मामी के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। ……………………….. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में रेलवे कर्मचारी का तालाब किनारे अर्धनग्न शव मिला:घर से 50 मीटर की दूरी पर पड़ी थी बॉडी, सिर पर चोट के निशान लखनऊ में एक रेलवे कर्मचारी का शव तालाब किनारे झाड़ियों में मिला। मृतक शनिवार रात किसी काम से घर से निकला था। उसका शव घर से 50 मीटर दूर अर्धनग्न अवस्था में औंधे मुंह पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बंथरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। यहां पढ़ें पूरी खबर बेटी ससुराल में रहना चाहती थी, लेकिन उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। घर में रखने के लिए छह लाख रुपए और एक गाड़ी मांग रहे थे। कई बार प्रयास किया कि सब सही हो जाए, लेकिन उन लोगों को सिर्फ पैसों से मतलब था। इतना मजबूर किया कि बेटी ने दो पन्नों में अपना दर्द लिखकर आत्महत्या कर ली। यह कहकर पिता दिनेश दीक्षित फफक कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि शादी कुछ दिन बाद से ही सास गीता टंडन और ससुर गिरधर नारायण टंडन, उनकी बेटियां नेहा, प्रियंका और सोनी कम दहेज लाने का बेटी को ताना देने लगी थी। कुछ दिन प्रिया बर्दाश्त करती रही। फिर ससुरालवालों ने मारपीट शुरू कर दी। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। पढ़िए रिपोर्ट… पहले पूरी घटना सिलसिलेवार समझते हैं… ठाकुरगंज निवासी प्रिया दीक्षित पुत्री दिनेश दीक्षित की शादी 10 दिसंबर 2024 को जनरैलगंज ठाकुरगंज निवासी शुभम टंडन पुत्र गिरधर टंडन से हुई थी। शुभम सरकारी स्कूल में टीचर है। बाराबंकी के बंकी ब्लॉक फतेह सराय प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। पिता दिनेश ने बताया कि बेटी के ससुराल वाले सब चीज देने के बाद भी एसयूवी गाड़ी और छह लाख की मांग कर रहे थे। सास कहती थी कि शुभम बाराबंकी कई लोगों के साथ शेयरिंग कार में जाता है। गाड़ी आने से वो अपनी गाड़ी से जाएगा। इस बात के लिए उसको तमाम प्रताड़ना देती थी। शुभम की बहनें अपने पति के साथ लखनऊ से बाहर रहती हैं। वो वीडियो कॉल के जरिए बेटी की खबर लेती थीं। उसके सामने ही उल्टी सीधी बातें करती थीं। छह घंटे तक घर के बाहर खड़ा रखा डिमांड पूरी करने में देर होने पर ससुरालवालों ने बेटी को 3 फरवरी को घर से निकाल दिया। उसने काफी विनती कि लेकिन घर के अंदर नहीं जाने दिया। करीब 6 घंटे तक घर के बाहर खड़ा रखा। इस पर उसने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर अंदर किया। इसके बाद बहाने से होली में मायके भेज दिया। काफी समय बीतने के बाद विदाई की तारीख नहीं बता रहे थे। इस पर वो अपने भाई के साथ ससुराल गई, तो उल्टी सीधी बातें कहने लगे। घर से भगा दिया। बेटी ने पति और ननदों से बात करनी चाही, तो सबने नंबर ब्लॉक कर दिया। ज्वाइनिंग से पहले बेटी ने किया सुसाइड पिता ने बताया कि प्रिया ग्रेजुएट थी। उसका चयन बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में हो गया था। 10 जून तक ज्वाइनिंग होनी थी। डाक्यूमेंट वैरिफिकेशन चल रहा था। प्रताड़ना से तंग बेटी नया जीवन जीना चाहती थी, लेकिन दहेज लोभियों ने सब खत्म कर दिया। भाइयों को दी जान से मारने की धमकी बड़े भाई पीयूष दीक्षित ने बताया कि प्रिया ने शुभम और उसके परिवार के खिलाफ 13 मई को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद 17 मई को हजरतगंज स्थित महिला थाने में उसे मीडिएशन के लिए बुलाया गया। वहां पर शुभम कई वकीलों के साथ पहुंचा। पुलिस के हटते ही शुभम ने बहन को धमकाया था। बोला कि अगर जेल हुई तो तुम्हारे दोनों भाइयों और पिता को जान से मरवा दूंगा। पुलिस और कोर्ट कुछ नहीं कर पाएगा। उस दिन के बाद प्रिया काफी उदास रहने लगी। इस बात का रोज जिक्र करती थी। उसने अपने दो पन्ने के सुसाइड नोट में भी यही बात लिखी है। बेटी ससुराल से नहीं सिस्टम से हारी पिता ने कहा- कई बार पुलिस के पास शिकायत की गई, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी हिम्मत बढ़ गई। 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री पोर्टल और महिला आयोग में पति शुभम टंडन, सास गीता टंडन, ससुर गिरधर नारायण टंडन, ननद नेहा कपूर, प्रियंका खत्री, श्वेता सोनी, नंदोई चेतन कपूर, हिमांशु खत्री और प्रत्यूष सोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शुभम की हरकत से भी प्रिया परेशान थी। शुभम पहले उसके साथ मारपीट करता। इसके बाद उससे हंसने के लिए कहता, फिर मोबाइल से फोटो खींचता। एक साइको वाली हरकत करता था। मुंह दबाकर किया हत्या का प्रयास सुसाइड नोट में प्रिया ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग न पूरी करने पर उन्हें पीटने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। साथ ही एक फरवरी को पति और सास-ससुर पर तकिए से उनका मुंह दबा कर हत्या का प्रयास करने की बात भी लिखी है। उन्होंने यह भी लिखा था कि वह मायके वालों को सुरक्षित रखने और न्याय पाने के लिए आत्महत्या कर रही हैं। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि शुभम, सास-ससुर, ननद- नंदोई और मामा-मामी के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। ……………………….. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में रेलवे कर्मचारी का तालाब किनारे अर्धनग्न शव मिला:घर से 50 मीटर की दूरी पर पड़ी थी बॉडी, सिर पर चोट के निशान लखनऊ में एक रेलवे कर्मचारी का शव तालाब किनारे झाड़ियों में मिला। मृतक शनिवार रात किसी काम से घर से निकला था। उसका शव घर से 50 मीटर दूर अर्धनग्न अवस्था में औंधे मुंह पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बंथरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। यहां पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
2 पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर युवती ने फांसी लगाई:लखनऊ में टीचर से 5 महीने पहले हुई थी शादी, पिता बोले- SUV और 6 लाख मांग रहे थे
