मुंबई में सुपारी लेकर कत्ल केस में फंसा हरियाणा का मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुख रतियावाला टैटू का शौकीन था। उसने सीने पर पॉइजन (जहर) लिखवा रखा था। कान के पास हंकारी (अहंकारी) और भौंह के ऊपर साइन टू गॉड लिखवाकर उसके ऊपर पिस्टल की फोटो बनवाई थी। सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतियावाला को 3 दिन पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। इस पर उसकी मां ने कहा कि बेटे को फंसाया जा रहा है। पहले भी पंजाब की लड़की ने उसे रेप केस में फंसाया। उससे बचाने के लिए हमने उसे मुंबई मॉडल बनने भेज दिया। 24 मई को जब उसे अरेस्ट किया गया तो उसने कहा था कि दिल्ली में फैशन शो में आ रहा हूं, इसमें उसने हमें भी बुलाया है। मगर, उसी दिन उसकी गिरफ्तारी की खबर मिली। सुख रतियावाला पर आरोप है कि उसने 5 लाख रुपए की सुपारी लेकर मुंबई में मेडिकल स्टोर चलाने वाली एक महिला का बीच सड़क चाकू से गला रेत दिया। इसमें सुखप्रीत का ममेरा भाई गुरप्रीत सिंह भी आरोपी है। इन दोनों को नोएडा (उत्तर प्रदेश) STF ने पकड़कर मुंबई पुलिस के हवाले किया है। सुखप्रीत की मां गिरफ्तारी पर क्या-क्या बोल रहीं… मुंबई में महिला की गला रेतकर हत्या की
18 मई, 2025 की रात को नवी मुंबई के सेक्टर-5 में रहने वाली महिला अलवीना किशोर सिंह उर्फ अलवीना आदम अली खान (27) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उस समय अलवीना पैदल घर लौट रही थी। तभी दो अज्ञात शख्स चाकू लेकर आए और अलवीना का गला रेतकर भाग गए। वह पति किशोर सिंह राजपूत (30) के साथ 4 वर्षों से यहां रह रही थी। दोनों मेडिकल स्टोर चलाते थे। जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि अलवीना की हत्या की सुपारी उसके ही पति किशोर सिंह ने सुखप्रीत सिंह को दी थी। किशोर ने पुलिस को बताया कि उसका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए, उसने पत्नी को मारने की योजना बनाई। पुलिस ने सुखप्रीत को नोएडा से पकड़ा
सुखप्रीत और गुरप्रीत सिंह मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद उत्तर प्रदेश के नोएडा में आकर छिप गए थे। इसकी जानकारी जब मुंबई पुलिस को हुई, तो उसने नोएडा STF से मदद मांगी। इन दोनों को पकड़ने के लिए नोएडा STF ने फील्डिंग लगाई और सूरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा गोल चक्कर के पास से दोनों को पकड़ लिया। दोनों पर BNS की धारा 103(1), 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सुखप्रीत ने पुलिस को बताया कि वह मामा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ मॉडलिंग करने मुंबई गया था। वहां उसकी जान-पहचान सैलून चलाने वाली एक महिला से हुई। उस महिला ने ही उसे 5 लाख रुपए की सुपारी दिलवाई। इसके बाद उसने महिला की रेकी कर पीछा किया और मौका देखकर सड़क पर उसका गला रेत दिया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ सुख रतिया वाला की पूरी कहानी जानने के लिए यह खबर पढ़ें… हरियाणा का मॉडल मुंबई में कॉन्ट्रैक्ट किलर बना:₹5 लाख लेकर राह चलती महिला का गला रेता, ममेरे भाई के साथ UP में अरेस्ट हरियाणा के कंटेंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया वाला को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोप है कि उसने मुंबई में सुपारी लेकर एक महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की है। इस घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें… मुंबई में सुपारी लेकर कत्ल केस में फंसा हरियाणा का मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुख रतियावाला टैटू का शौकीन था। उसने सीने पर पॉइजन (जहर) लिखवा रखा था। कान के पास हंकारी (अहंकारी) और भौंह के ऊपर साइन टू गॉड लिखवाकर उसके ऊपर पिस्टल की फोटो बनवाई थी। सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतियावाला को 3 दिन पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। इस पर उसकी मां ने कहा कि बेटे को फंसाया जा रहा है। पहले भी पंजाब की लड़की ने उसे रेप केस में फंसाया। उससे बचाने के लिए हमने उसे मुंबई मॉडल बनने भेज दिया। 24 मई को जब उसे अरेस्ट किया गया तो उसने कहा था कि दिल्ली में फैशन शो में आ रहा हूं, इसमें उसने हमें भी बुलाया है। मगर, उसी दिन उसकी गिरफ्तारी की खबर मिली। सुख रतियावाला पर आरोप है कि उसने 5 लाख रुपए की सुपारी लेकर मुंबई में मेडिकल स्टोर चलाने वाली एक महिला का बीच सड़क चाकू से गला रेत दिया। इसमें सुखप्रीत का ममेरा भाई गुरप्रीत सिंह भी आरोपी है। इन दोनों को नोएडा (उत्तर प्रदेश) STF ने पकड़कर मुंबई पुलिस के हवाले किया है। सुखप्रीत की मां गिरफ्तारी पर क्या-क्या बोल रहीं… मुंबई में महिला की गला रेतकर हत्या की
18 मई, 2025 की रात को नवी मुंबई के सेक्टर-5 में रहने वाली महिला अलवीना किशोर सिंह उर्फ अलवीना आदम अली खान (27) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उस समय अलवीना पैदल घर लौट रही थी। तभी दो अज्ञात शख्स चाकू लेकर आए और अलवीना का गला रेतकर भाग गए। वह पति किशोर सिंह राजपूत (30) के साथ 4 वर्षों से यहां रह रही थी। दोनों मेडिकल स्टोर चलाते थे। जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि अलवीना की हत्या की सुपारी उसके ही पति किशोर सिंह ने सुखप्रीत सिंह को दी थी। किशोर ने पुलिस को बताया कि उसका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए, उसने पत्नी को मारने की योजना बनाई। पुलिस ने सुखप्रीत को नोएडा से पकड़ा
सुखप्रीत और गुरप्रीत सिंह मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद उत्तर प्रदेश के नोएडा में आकर छिप गए थे। इसकी जानकारी जब मुंबई पुलिस को हुई, तो उसने नोएडा STF से मदद मांगी। इन दोनों को पकड़ने के लिए नोएडा STF ने फील्डिंग लगाई और सूरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा गोल चक्कर के पास से दोनों को पकड़ लिया। दोनों पर BNS की धारा 103(1), 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सुखप्रीत ने पुलिस को बताया कि वह मामा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ मॉडलिंग करने मुंबई गया था। वहां उसकी जान-पहचान सैलून चलाने वाली एक महिला से हुई। उस महिला ने ही उसे 5 लाख रुपए की सुपारी दिलवाई। इसके बाद उसने महिला की रेकी कर पीछा किया और मौका देखकर सड़क पर उसका गला रेत दिया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ सुख रतिया वाला की पूरी कहानी जानने के लिए यह खबर पढ़ें… हरियाणा का मॉडल मुंबई में कॉन्ट्रैक्ट किलर बना:₹5 लाख लेकर राह चलती महिला का गला रेता, ममेरे भाई के साथ UP में अरेस्ट हरियाणा के कंटेंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया वाला को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोप है कि उसने मुंबई में सुपारी लेकर एक महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की है। इस घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा | दैनिक भास्कर
