हरियाणा के कुरुक्षेत्र के युवक की स्पेन में मौत हो गई। स्पेन से आई ई-मेल से युवक की पत्नी को इसका पता चला। हालांकि, मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई। केवल यह बताया गया है कि 3 माह से उसकी डेडबॉडी वहां सुरक्षित रखी हुई है। इधर, भारत में उसकी पत्नी लगातार दिल्ली स्थित स्पेनिश दूतावास में जाकर पति की डेडबॉडी लाने की परमिशन मांग रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली रही है। उसका कहना है कि वह किसी तरह अपने पति की मिट्टी अपने हाथों से विदा करना चाहती है। इसके लिए वह स्पेनिश एंबेसी के चक्कर काट रही है, लेकिन वीजा नहीं मिल रहा। महिला का आरोप है कि उसे वीजा न देने का कारण भी नहीं बताया जा रहा है। उसकी एंट्री भी बंद कर दी गई है। थक कर उसने PM नरेंद्र मोदी, हरियाणा CM सैनी और विदेश मंत्रालय से मामले में सहयोग की मांग की है, ताकि वह अपने पति की डेडबॉडी ला सके। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… 6 साल पहले स्पेन गया था शार्दुल सिंह जम्मू
कुरुक्षेत्र की रहने वाली महिला नीतू सिंह ने बताया है कि करीब छह साल पहले फतेहाबाद जिले के बीरांबद्दी गांव के शार्दुल सिंह जम्मू के साथ उसकी रजिस्टर्ड लव मैरिज हुई थी। लव मैरिज के बाद उसका पति करीब 20 दिन तक उसके पास रहा। इसके बाद पति स्पेन चला गया। इसके बाद पति से उसकी कॉल और मैसेज से ही बात होती थी। फ्रूट पैकिंग का काम करते थे
नीतू ने बताया कि उसके पति ढुल सिंह स्पेन के वेलेंसिया सिटी में रहते थे। यहां वे एक कंपनी में फ्रूट की पैकिंग का काम करते थे। करीब 20 साल पहले वे स्पेन चले गए थे। साल 2010 में स्पेन की नागरिकता (PR) मिल गई थी। नागरिकता मिलने के बाद ही वे 2019 में यहां आए थ। तब हम दोनों की मुलाकात हुई थी और शादी की थी। 16 फरवरी 2025 को वीडियो कॉल आई
नीतू ने आगे बताया कि 16 फरवरी को उसके पति शार्दुल सिंह जम्मू की उसके पास वीडियो कॉल आई थी। उस समय वह कॉल नहीं उठा सकी थी, क्योंकि वह अपने भतीजे की शोक सभा में गई हुई थी। इसके करीब दो घंटे बाद उसने कॉल की तो उसके पति ने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद उसने कई दिन तक कॉल की, मगर बातचीत नहीं हो सकी। 25 मार्च को मिली ई-मेल से मौत की सूचना
नीतू के मुताबिक, 25 मार्च में उसे ईमेल के जरिए स्पेनिश एंबेसी से सूचना मिली कि उसके पति शार्दुल सिंह जम्मू की मौत हो गई है। मगर, उसके पास कोई प्रूफ नहीं भेजा गया। बाद में उसने अपने पति के दोस्त से इसकी पुष्टि की। पता चला कि उसके पति की डेडबॉडी को सुरक्षित रखवा दिया गया है। 5 जून को संस्कार, स्पेनिश एंबेसी नहीं दे रही वीजा
नीतू ने बताया कि उसे सूचना मिली है कि 5 जून को उसके पति का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए उसने नई दिल्ली स्थित स्पेनिश दूतावास में वीजा के लिए अप्लाई किया था। स्पेन एम्बेसी ने उसे शार्दुल सिंह का डेथ सर्टिफिकेट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मांगी। आरोप लगाया कि सर्टिफिकेट और रिपोर्ट लगाने के बाद भी उसे वीजा नहीं दिया गया, जबकि स्पेन में उसके पति की बॉडी लावारिस की तरह पड़ी है। एंबेसी में उसकी एंट्री बंद की
नीतू के मुताबिक, वह अपने पति शार्दुल सिंह जम्मू के अंतिम दर्शन के लिए तरस रही है। वह लगातार स्पेनिश दूतावास के चक्कर काट रही है। मगर, उसे अंदर जाकर अधिकारियों से मिलने तक की परमिशन नहीं दी जा रही है। गार्ड उसे गेट पर ही रोक देते है। वह सवाल करती है तो कोई जवाब नहीं दिया जाता। PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
स्पेनिश दूतावास से वीजा न मिलने पर नीतू ने अब PM मोदी और हरियाणा CM नायब सैनी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। इसके अलावा उसने हरियाणा के नेताओं और दिल्ली के कई आला अधिकारियों से भी सहयोग की मांग की है। कहना है कि किसी भी तरह स्पेन जाकर पति की डेडबॉडी लाना चाहती है, ताकि उसके पति को यहां की मिट्टी नसीब हो सके।
——————– विदेश में भारतीय की मौत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में संदिग्ध मौत:परिजनों ने शव वापस लाने की लगाई गुहार, लैंडलॉर्ड ने दी थी सुसाइड की सूचना
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार उसकी बॉडी मंगवाने के लिए प्रशासन और सरकार से मांग कर रहा है। परिजनों को बेटे के फंदा लगाकर सुसाइड करने की खबर मिली थी। मगर परिजन सुसाइड करने की बात से साफ इनकार कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा के कुरुक्षेत्र के युवक की स्पेन में मौत हो गई। स्पेन से आई ई-मेल से युवक की पत्नी को इसका पता चला। हालांकि, मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई। केवल यह बताया गया है कि 3 माह से उसकी डेडबॉडी वहां सुरक्षित रखी हुई है। इधर, भारत में उसकी पत्नी लगातार दिल्ली स्थित स्पेनिश दूतावास में जाकर पति की डेडबॉडी लाने की परमिशन मांग रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली रही है। उसका कहना है कि वह किसी तरह अपने पति की मिट्टी अपने हाथों से विदा करना चाहती है। इसके लिए वह स्पेनिश एंबेसी के चक्कर काट रही है, लेकिन वीजा नहीं मिल रहा। महिला का आरोप है कि उसे वीजा न देने का कारण भी नहीं बताया जा रहा है। उसकी एंट्री भी बंद कर दी गई है। थक कर उसने PM नरेंद्र मोदी, हरियाणा CM सैनी और विदेश मंत्रालय से मामले में सहयोग की मांग की है, ताकि वह अपने पति की डेडबॉडी ला सके। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… 6 साल पहले स्पेन गया था शार्दुल सिंह जम्मू
कुरुक्षेत्र की रहने वाली महिला नीतू सिंह ने बताया है कि करीब छह साल पहले फतेहाबाद जिले के बीरांबद्दी गांव के शार्दुल सिंह जम्मू के साथ उसकी रजिस्टर्ड लव मैरिज हुई थी। लव मैरिज के बाद उसका पति करीब 20 दिन तक उसके पास रहा। इसके बाद पति स्पेन चला गया। इसके बाद पति से उसकी कॉल और मैसेज से ही बात होती थी। फ्रूट पैकिंग का काम करते थे
नीतू ने बताया कि उसके पति ढुल सिंह स्पेन के वेलेंसिया सिटी में रहते थे। यहां वे एक कंपनी में फ्रूट की पैकिंग का काम करते थे। करीब 20 साल पहले वे स्पेन चले गए थे। साल 2010 में स्पेन की नागरिकता (PR) मिल गई थी। नागरिकता मिलने के बाद ही वे 2019 में यहां आए थ। तब हम दोनों की मुलाकात हुई थी और शादी की थी। 16 फरवरी 2025 को वीडियो कॉल आई
नीतू ने आगे बताया कि 16 फरवरी को उसके पति शार्दुल सिंह जम्मू की उसके पास वीडियो कॉल आई थी। उस समय वह कॉल नहीं उठा सकी थी, क्योंकि वह अपने भतीजे की शोक सभा में गई हुई थी। इसके करीब दो घंटे बाद उसने कॉल की तो उसके पति ने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद उसने कई दिन तक कॉल की, मगर बातचीत नहीं हो सकी। 25 मार्च को मिली ई-मेल से मौत की सूचना
नीतू के मुताबिक, 25 मार्च में उसे ईमेल के जरिए स्पेनिश एंबेसी से सूचना मिली कि उसके पति शार्दुल सिंह जम्मू की मौत हो गई है। मगर, उसके पास कोई प्रूफ नहीं भेजा गया। बाद में उसने अपने पति के दोस्त से इसकी पुष्टि की। पता चला कि उसके पति की डेडबॉडी को सुरक्षित रखवा दिया गया है। 5 जून को संस्कार, स्पेनिश एंबेसी नहीं दे रही वीजा
नीतू ने बताया कि उसे सूचना मिली है कि 5 जून को उसके पति का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए उसने नई दिल्ली स्थित स्पेनिश दूतावास में वीजा के लिए अप्लाई किया था। स्पेन एम्बेसी ने उसे शार्दुल सिंह का डेथ सर्टिफिकेट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मांगी। आरोप लगाया कि सर्टिफिकेट और रिपोर्ट लगाने के बाद भी उसे वीजा नहीं दिया गया, जबकि स्पेन में उसके पति की बॉडी लावारिस की तरह पड़ी है। एंबेसी में उसकी एंट्री बंद की
नीतू के मुताबिक, वह अपने पति शार्दुल सिंह जम्मू के अंतिम दर्शन के लिए तरस रही है। वह लगातार स्पेनिश दूतावास के चक्कर काट रही है। मगर, उसे अंदर जाकर अधिकारियों से मिलने तक की परमिशन नहीं दी जा रही है। गार्ड उसे गेट पर ही रोक देते है। वह सवाल करती है तो कोई जवाब नहीं दिया जाता। PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
स्पेनिश दूतावास से वीजा न मिलने पर नीतू ने अब PM मोदी और हरियाणा CM नायब सैनी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। इसके अलावा उसने हरियाणा के नेताओं और दिल्ली के कई आला अधिकारियों से भी सहयोग की मांग की है। कहना है कि किसी भी तरह स्पेन जाकर पति की डेडबॉडी लाना चाहती है, ताकि उसके पति को यहां की मिट्टी नसीब हो सके।
——————– विदेश में भारतीय की मौत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में संदिग्ध मौत:परिजनों ने शव वापस लाने की लगाई गुहार, लैंडलॉर्ड ने दी थी सुसाइड की सूचना
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार उसकी बॉडी मंगवाने के लिए प्रशासन और सरकार से मांग कर रहा है। परिजनों को बेटे के फंदा लगाकर सुसाइड करने की खबर मिली थी। मगर परिजन सुसाइड करने की बात से साफ इनकार कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा | दैनिक भास्कर
