कांगड़ा जिले के धर्मशाला के मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से भरा हुआ है। गर्मियों की छुट्टियां और दलाई लामा के आगामी कार्यक्रम इसका मुख्य कारण हैं। मुख्य तिब्बती बौद्ध मठ में कई विशेष प्रार्थना सभाएं होगी। 4 जून को सीएसटी दार्जिलिंग के पूर्व स्टूडेंट, न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी के तिब्बती समुदाय और मिनेसोटा के तिब्बती अमेरिकन फाउंडेशन मिलकर दलाई लामा की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगे। 6 जुलाई को मुख्य समारोह 30 जून को दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर ‘धोमेय चोलखा’ के लोग विशेष कार्यक्रम करेंगे। तिब्बती पंचांग में यह पांचवें महीने की पांचवीं तिथि शुभ मानी जाती है। 5 जुलाई को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन दीर्घायु प्रार्थना का आयोजन करेगा। यह समस्त तिब्बती समुदाय की ओर से होगा। 6 जुलाई को जन्मदिवस का मुख्य समारोह होगा। इस दिन सुबह से मुख्य तिब्बती बौद्ध मठ में तिब्बती सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रेस्टोरेंट्स में बुकिंग्स तेजी से बढ़ी इन आयोजनों की घोषणा के बाद से ही मैक्लोडगंज में होटल्स, होम स्टे और रेस्टोरेंट्स में बुकिंग्स तेजी से बढ़ी हैं। स्थानीय दुकानदारों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। धर्मशाला प्रशासन ने भी कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए ट्रैफिक, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के इंतजाम हो रहे है। आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध सभी कार्यक्रम सुबह के समय धर्मशाला के मुख्य तिब्बती मंदिर में संपन्न होंगे। आयोजन स्थल पर प्रवेश के लिए विशेष पास की आवश्यकता हो सकती है, जिसकी जानकारी तिब्बती प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। दलाई लामा के दर्शन और उनके 90वें जन्मदिवस का हिस्सा बनने के लिए मैक्लोडगंज एक बार फिर से श्रद्धा और संस्कृति के संगम स्थल के रूप में तैयार है। कांगड़ा जिले के धर्मशाला के मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से भरा हुआ है। गर्मियों की छुट्टियां और दलाई लामा के आगामी कार्यक्रम इसका मुख्य कारण हैं। मुख्य तिब्बती बौद्ध मठ में कई विशेष प्रार्थना सभाएं होगी। 4 जून को सीएसटी दार्जिलिंग के पूर्व स्टूडेंट, न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी के तिब्बती समुदाय और मिनेसोटा के तिब्बती अमेरिकन फाउंडेशन मिलकर दलाई लामा की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगे। 6 जुलाई को मुख्य समारोह 30 जून को दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर ‘धोमेय चोलखा’ के लोग विशेष कार्यक्रम करेंगे। तिब्बती पंचांग में यह पांचवें महीने की पांचवीं तिथि शुभ मानी जाती है। 5 जुलाई को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन दीर्घायु प्रार्थना का आयोजन करेगा। यह समस्त तिब्बती समुदाय की ओर से होगा। 6 जुलाई को जन्मदिवस का मुख्य समारोह होगा। इस दिन सुबह से मुख्य तिब्बती बौद्ध मठ में तिब्बती सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रेस्टोरेंट्स में बुकिंग्स तेजी से बढ़ी इन आयोजनों की घोषणा के बाद से ही मैक्लोडगंज में होटल्स, होम स्टे और रेस्टोरेंट्स में बुकिंग्स तेजी से बढ़ी हैं। स्थानीय दुकानदारों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। धर्मशाला प्रशासन ने भी कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए ट्रैफिक, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के इंतजाम हो रहे है। आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध सभी कार्यक्रम सुबह के समय धर्मशाला के मुख्य तिब्बती मंदिर में संपन्न होंगे। आयोजन स्थल पर प्रवेश के लिए विशेष पास की आवश्यकता हो सकती है, जिसकी जानकारी तिब्बती प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। दलाई लामा के दर्शन और उनके 90वें जन्मदिवस का हिस्सा बनने के लिए मैक्लोडगंज एक बार फिर से श्रद्धा और संस्कृति के संगम स्थल के रूप में तैयार है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
