लुधियाना में 19 जून को उपचुनाव होने हैं। आप से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कमलजीत सिंह कड़वल का कल पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वागत किया। पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने कड़वल को शामिल किए जाने पर कई सवाल उठाए हैं। बैंस ने इसे पार्टी प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है। बैंस ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में लाए बिना किसी को भी कांग्रेस में शामिल करना गलत है। बैंस ने पार्टी हाईकमान से इस मामले की जांच की मांग भी की थी। प्रदेश प्रधान वड़िंग बोले.. कड़वल के मामले में एक निजी चैनल पर बातचीत करते हुए प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि ठीक है जो चल रहा है। कड़वल को पार्टी में शामिल करने के बारे मुझे जानकारी नहीं थी। हाईकमान को ये देखना है। मैं इस बारे कुछ ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। अब पढ़िए, क्या है पूरा मामला- कमलजीत कड़वल को पूर्व सीएम एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस में शामिल किया है। इसे लेकर पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने पूर्व CM चरणजीत सिंह पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। जिसके बाद पूर्व सीएम ने भी बैंस पर पलटवार किया है। बैंस ने कहा कि किसी भी पार्टी में जब किसी नेता को शामिल किया जाता है तो उसे समय पार्टी हाई कमान या प्रदेश प्रधान को इस बारे में जानकारी होती है, और हाईकमान या प्रदेश प्रधान के नेतृत्व में पार्टी में शामिल कराया जाता है। लेकिन आज जब एक व्यक्ति को पार्टी में शामिल किया गया उस समय पार्टी प्रधान वहां पर नहीं थे। जो कि पार्टी के प्रोटोकॉल के उलट है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा भारत भूषण आशू कांग्रेस पार्टी के वर्किंग प्रधान है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी की परमिशन लेकर ही किसी को पार्टी में शामिल किया जाता है। कांग्रेस में किसी तरह की अनबन नहीं है। किसी एक व्यक्ति के कहने से कुछ नहीं होता। ऐसे तो कोई भी उठकर कुछ कह देगा। इस तरह की कोई भी बात होती है तो वह पार्टी के अंदर करनी चाहिए। प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जब लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे उस समय भी कुछ लोग उनके साथ छोड़ गए थे, जो अब दोबारा शामिल होने आ रहे हैं। बैंस ने कहा कि यह जांच का विषय है कि उस समय वह लोग किसके इशारे पर पार्टी छोड़कर गए थे और अब दोबारा किसके इशारे पर पार्टी में शामिल करवाए जा रहे हैं। बैंस ने कहा जब बैंस ब्रदर भी कांग्रेस में शामिल हुए थे तो उन्हें भी पार्टी हाई कमान राहुल गांधी ने शामिल किया था। कांग्रेस हाई कमान से मांग है कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच करवाई जाए। लुधियाना में 19 जून को उपचुनाव होने हैं। आप से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कमलजीत सिंह कड़वल का कल पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वागत किया। पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने कड़वल को शामिल किए जाने पर कई सवाल उठाए हैं। बैंस ने इसे पार्टी प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है। बैंस ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में लाए बिना किसी को भी कांग्रेस में शामिल करना गलत है। बैंस ने पार्टी हाईकमान से इस मामले की जांच की मांग भी की थी। प्रदेश प्रधान वड़िंग बोले.. कड़वल के मामले में एक निजी चैनल पर बातचीत करते हुए प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि ठीक है जो चल रहा है। कड़वल को पार्टी में शामिल करने के बारे मुझे जानकारी नहीं थी। हाईकमान को ये देखना है। मैं इस बारे कुछ ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। अब पढ़िए, क्या है पूरा मामला- कमलजीत कड़वल को पूर्व सीएम एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस में शामिल किया है। इसे लेकर पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने पूर्व CM चरणजीत सिंह पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। जिसके बाद पूर्व सीएम ने भी बैंस पर पलटवार किया है। बैंस ने कहा कि किसी भी पार्टी में जब किसी नेता को शामिल किया जाता है तो उसे समय पार्टी हाई कमान या प्रदेश प्रधान को इस बारे में जानकारी होती है, और हाईकमान या प्रदेश प्रधान के नेतृत्व में पार्टी में शामिल कराया जाता है। लेकिन आज जब एक व्यक्ति को पार्टी में शामिल किया गया उस समय पार्टी प्रधान वहां पर नहीं थे। जो कि पार्टी के प्रोटोकॉल के उलट है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा भारत भूषण आशू कांग्रेस पार्टी के वर्किंग प्रधान है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी की परमिशन लेकर ही किसी को पार्टी में शामिल किया जाता है। कांग्रेस में किसी तरह की अनबन नहीं है। किसी एक व्यक्ति के कहने से कुछ नहीं होता। ऐसे तो कोई भी उठकर कुछ कह देगा। इस तरह की कोई भी बात होती है तो वह पार्टी के अंदर करनी चाहिए। प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जब लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे उस समय भी कुछ लोग उनके साथ छोड़ गए थे, जो अब दोबारा शामिल होने आ रहे हैं। बैंस ने कहा कि यह जांच का विषय है कि उस समय वह लोग किसके इशारे पर पार्टी छोड़कर गए थे और अब दोबारा किसके इशारे पर पार्टी में शामिल करवाए जा रहे हैं। बैंस ने कहा जब बैंस ब्रदर भी कांग्रेस में शामिल हुए थे तो उन्हें भी पार्टी हाई कमान राहुल गांधी ने शामिल किया था। कांग्रेस हाई कमान से मांग है कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच करवाई जाए। पंजाब | दैनिक भास्कर
