भगवंत मान कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ में जारी:लुधियाना चुनाव से पहले इंडस्ट्री पॉलिसी पर फैसला संभव, हरपाल चीमा देंगे जानकारी

भगवंत मान कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ में जारी:लुधियाना चुनाव से पहले इंडस्ट्री पॉलिसी पर फैसला संभव, हरपाल चीमा देंगे जानकारी

पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक आज सोमवार दोपहर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास चल रही है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले बुलाई गई इस बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में उद्योगपतियों से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। हाल ही में लुधियाना के लिए सरकार की भूमि नीति योजना जारी की गई थी। अब उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव लाया जा सकता है कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित एक से अधिक प्लॉटों को एक-दूसरे से जोड़ा जा सकता है। नशे के नियंत्रण पर भी हो सकता है फैसला अमृतसर के मजीठा में हुए शराब कांड के बाद अब नशे पर नियंत्रण के लिए भी बड़ा कदम उठाया जा सकता है। पिछले बजट में बॉर्डर इलाकों में 5,000 होमगार्ड जवानों की तैनाती का फैसला लिया गया था, जिसकी औपचारिक मंजूरी और फाइनल अधिसूचना इस बैठक में जारी की जा सकती है। हरपाल चीमा देंगे बैठक की जानकारी बैठक के बाद पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा दोपहर पंजाब भवन में मीडिया को बैठक की जानकारी देंगे। इस दौरान किन-किन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई और आने वाले दिनों में क्या कदम सरकार उठाने वाली है, के बारे में जानकारी सांझा की जाएगी। पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक आज सोमवार दोपहर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास चल रही है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले बुलाई गई इस बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में उद्योगपतियों से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। हाल ही में लुधियाना के लिए सरकार की भूमि नीति योजना जारी की गई थी। अब उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव लाया जा सकता है कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित एक से अधिक प्लॉटों को एक-दूसरे से जोड़ा जा सकता है। नशे के नियंत्रण पर भी हो सकता है फैसला अमृतसर के मजीठा में हुए शराब कांड के बाद अब नशे पर नियंत्रण के लिए भी बड़ा कदम उठाया जा सकता है। पिछले बजट में बॉर्डर इलाकों में 5,000 होमगार्ड जवानों की तैनाती का फैसला लिया गया था, जिसकी औपचारिक मंजूरी और फाइनल अधिसूचना इस बैठक में जारी की जा सकती है। हरपाल चीमा देंगे बैठक की जानकारी बैठक के बाद पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा दोपहर पंजाब भवन में मीडिया को बैठक की जानकारी देंगे। इस दौरान किन-किन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई और आने वाले दिनों में क्या कदम सरकार उठाने वाली है, के बारे में जानकारी सांझा की जाएगी।   पंजाब | दैनिक भास्कर