हरियाणा के 5 जिलों में आज बारिश-तूफान का अलर्ट:17 जिलों में बूंदाबांदी होगी, दिनभर बादल छाएंगे; कल से साफ हो जाएगा मौसम

हरियाणा के 5 जिलों में आज बारिश-तूफान का अलर्ट:17 जिलों में बूंदाबांदी होगी, दिनभर बादल छाएंगे; कल से साफ हो जाएगा मौसम

हरियाणा के सभी जिलों में आज (3 जून) मौसम खराब होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। इन जिलों में तेज बारिश होगी और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की भी संभावना है। वहीं, जिन जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी है, उसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, लेकिन हवाएं तेज चलेंगी। इसके बाद कल से मौसम साफ रहने की संभावना है। जून के अंत में आ सकता है मानसून
हरियाणा में बीते कुछ दिनों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तेज धूप के कारण उमस बढ़ेगी। जून के अंत में मानसून हरियाणा में दस्तक दे सकता है। प्री-मानसून में अच्छी बारिश के कारण हरियाणा में मानसून में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार नौतपा पिछले साल के मुकाबले काफी ठंडा रहा है। साल 2024 में नौतपा में तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि इस बार तापमान लगातार वर्षा से 35 डिग्री के आसपास बना रहा। 2 जून को 3 जिलों में बारिश हुई
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को पूरे प्रदेश में वर्षा की संभावना जताई गई थी। दिन के समय धूल भरी हवाएं चलने और वर्षा का अलर्ट भी जारी किया गया, लेकिन प्रदेश के सभी जिलों में मौसम नहीं बिगड़ा। हालांकि, फतेहाबाद, हिसार, जींद आदि कई जिलों में हवाएं चलीं। वहीं, भिवानी, मेवात व आसपास के जिलों में ही हल्की या मध्यम बारिश देखने को मिली। मौसम विज्ञानियों की मानें को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से लगातार 3 जून तक वर्षा की संभावना था। इससे तापमान भी ज्यादा नहीं बढ़ा। सोमवार को मौसम के PHOTOS… हरियाणा के सभी जिलों में आज (3 जून) मौसम खराब होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। इन जिलों में तेज बारिश होगी और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की भी संभावना है। वहीं, जिन जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी है, उसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, लेकिन हवाएं तेज चलेंगी। इसके बाद कल से मौसम साफ रहने की संभावना है। जून के अंत में आ सकता है मानसून
हरियाणा में बीते कुछ दिनों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तेज धूप के कारण उमस बढ़ेगी। जून के अंत में मानसून हरियाणा में दस्तक दे सकता है। प्री-मानसून में अच्छी बारिश के कारण हरियाणा में मानसून में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार नौतपा पिछले साल के मुकाबले काफी ठंडा रहा है। साल 2024 में नौतपा में तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि इस बार तापमान लगातार वर्षा से 35 डिग्री के आसपास बना रहा। 2 जून को 3 जिलों में बारिश हुई
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को पूरे प्रदेश में वर्षा की संभावना जताई गई थी। दिन के समय धूल भरी हवाएं चलने और वर्षा का अलर्ट भी जारी किया गया, लेकिन प्रदेश के सभी जिलों में मौसम नहीं बिगड़ा। हालांकि, फतेहाबाद, हिसार, जींद आदि कई जिलों में हवाएं चलीं। वहीं, भिवानी, मेवात व आसपास के जिलों में ही हल्की या मध्यम बारिश देखने को मिली। मौसम विज्ञानियों की मानें को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से लगातार 3 जून तक वर्षा की संभावना था। इससे तापमान भी ज्यादा नहीं बढ़ा। सोमवार को मौसम के PHOTOS…   हरियाणा | दैनिक भास्कर