9 जून से शुरू होगी हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट:हरियाणा सरकार ने मंजूरी दी, 2500 से 3000 के बीच होगा किराया, जयपुर की फ्लाइट अभी नहीं

9 जून से शुरू होगी हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट:हरियाणा सरकार ने मंजूरी दी, 2500 से 3000 के बीच होगा किराया, जयपुर की फ्लाइट अभी नहीं

हरियाणा सरकार ने हिसार से चंडीगढ़ विमान सेवा को मंजूरी दे दी है। हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट 9 जून (सोमवार) से शुरू होगी। इसका किराया 2500 से 3000 रुपए के बीच होगा। हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है। करीब पौने घंटे से भी कम समय से हिसार से चंडीगढ़ का सफर किया जा सकेगा। सरकार अयोध्या और दिल्ली की तरह ही सप्ताह में दो दिन के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। फ्लाइट का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। एलायंस एयर एविएशन कंपनी शेड्यूल पर काम कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट का शुभारंभ कर सकते हैं। बता दें कि हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए करीब साढ़े 4 घंटे का समय सड़क मार्ग से लगता है। वही ट्रेन में 7 घंटे से भी ज्यादा काम समय लगता है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए मात्र एक ही सीधी ट्रेन है। प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल को किया था उद्घाटन
इससे पहले हिसार से दिल्ली और हिसार से अयोध्या के लिए विमान सेवा शुरुआत 14 अप्रैल से हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान का शुभारंभ किया था। उड्डयन विभाग के मुताबिक हिसार से अब तक 750 से अधिक यात्री अयोध्या के लिए उड़ान भर चुके हैं। दिल्ली में ठहराव होने से कई यात्री राष्ट्रीय राजधानी से भी विमान में चढ़ते हैं। इससे सभी सीटें लगभग भर जाती हैं। अभी गर्मियों की छुट्टियां भी हो गई है। ऐसे में अभी रुझान मिलने की संभावना है। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का टर्मिनल बन रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (14 अप्रैल) को ही हिसार एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल टर्मिनल की आधारशिला भी रखी थी। इसे इंटरनेशल स्टैंडर्ड के हिसाब से बनाया जा रहा है। यह शंख के आकार जैसा दिखाई देगा। हिसार में 7,200 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के विकल्प के रूप में 3 चरणों में विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर हरियाणा सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच मैमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हुआ है। 59 साल बाद शुरू हुई थी हिसार से चंडीगढ़ सीधी ट्रेन
हिसार से 59 साल बाद हिसार से चंडीगढ़ सीधी रेल सेवा शुरू हुई थी। करीब 17 दिन पहले हिसार के रायपुर स्टेशन से इसकी शुरुआत की गई थी। इससे पहले चंडीगढ़ जाने के लिए लोग बसों व प्राइवेट वाहनों का सहारा लेते थे। इससे सफर महंगा पड़ता था। सड़क मार्ग से जुड़ा होने के बावजूद ट्रेन चलाने के लिए लंबे समय से नेता, व्यापारी, रेल एसोसिएशन सहित आमजन मांग उठा रहे थे। हिसार के रायपुर स्टेशन से सुबह करीब 2:25 से ट्रेन चंडीगढ़ के लिए चलती है जो सुबह करीब 9 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। हरियाणा सरकार ने हिसार से चंडीगढ़ विमान सेवा को मंजूरी दे दी है। हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट 9 जून (सोमवार) से शुरू होगी। इसका किराया 2500 से 3000 रुपए के बीच होगा। हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है। करीब पौने घंटे से भी कम समय से हिसार से चंडीगढ़ का सफर किया जा सकेगा। सरकार अयोध्या और दिल्ली की तरह ही सप्ताह में दो दिन के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। फ्लाइट का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। एलायंस एयर एविएशन कंपनी शेड्यूल पर काम कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट का शुभारंभ कर सकते हैं। बता दें कि हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए करीब साढ़े 4 घंटे का समय सड़क मार्ग से लगता है। वही ट्रेन में 7 घंटे से भी ज्यादा काम समय लगता है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए मात्र एक ही सीधी ट्रेन है। प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल को किया था उद्घाटन
इससे पहले हिसार से दिल्ली और हिसार से अयोध्या के लिए विमान सेवा शुरुआत 14 अप्रैल से हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान का शुभारंभ किया था। उड्डयन विभाग के मुताबिक हिसार से अब तक 750 से अधिक यात्री अयोध्या के लिए उड़ान भर चुके हैं। दिल्ली में ठहराव होने से कई यात्री राष्ट्रीय राजधानी से भी विमान में चढ़ते हैं। इससे सभी सीटें लगभग भर जाती हैं। अभी गर्मियों की छुट्टियां भी हो गई है। ऐसे में अभी रुझान मिलने की संभावना है। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का टर्मिनल बन रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (14 अप्रैल) को ही हिसार एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल टर्मिनल की आधारशिला भी रखी थी। इसे इंटरनेशल स्टैंडर्ड के हिसाब से बनाया जा रहा है। यह शंख के आकार जैसा दिखाई देगा। हिसार में 7,200 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के विकल्प के रूप में 3 चरणों में विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर हरियाणा सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच मैमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हुआ है। 59 साल बाद शुरू हुई थी हिसार से चंडीगढ़ सीधी ट्रेन
हिसार से 59 साल बाद हिसार से चंडीगढ़ सीधी रेल सेवा शुरू हुई थी। करीब 17 दिन पहले हिसार के रायपुर स्टेशन से इसकी शुरुआत की गई थी। इससे पहले चंडीगढ़ जाने के लिए लोग बसों व प्राइवेट वाहनों का सहारा लेते थे। इससे सफर महंगा पड़ता था। सड़क मार्ग से जुड़ा होने के बावजूद ट्रेन चलाने के लिए लंबे समय से नेता, व्यापारी, रेल एसोसिएशन सहित आमजन मांग उठा रहे थे। हिसार के रायपुर स्टेशन से सुबह करीब 2:25 से ट्रेन चंडीगढ़ के लिए चलती है जो सुबह करीब 9 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर