नूंह जिले में घरों के गंदे पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में जमकर लाठी डंडे और छतों से पथराव हुआ। इस झगड़े में एक पक्ष के करीब 5 लोगों को चोटें आई हैं। जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्तारी से दूर हैं। गांव चिलावली के रहने वाले महबूब ने बताया कि बीते 31 मई की सुबह वह अपने लड़के सकील के साथ अपने घर पर बैठे हुए थे। उसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले सद्दाम और अरशद अपने हाथों में फरसा और लाठी डंडा लेकर आए। आरोपियों ने कहा कि तुमने घर के पास नाली में गंदगी डाली है। जब सकील ने आरोपियों ने गंदगी डालने से मना किया तो आरोपी सद्दाम ने अपने हाथ में लिया हुआ फरसा सकील के सिर पर मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिवार के अन्य लोग जब बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने अपने परिवार के अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया और लाठी डंडों से मारपीट की है। हमलावरों से पड़ोसियों ने बचाया पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके परिवार के लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। थोड़ी देर बाद आरोपी अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और जमकर पथराव किया। पथराव में उनके घरों में रखा सामान टूट गया। वहीं घर में बैठी महिलाओं को भी चोट आई है। झगड़े को देख आस पास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने हमलावरों से उन्हें बचाया। पांच लोग हुए घायल महबूब के मुताबिक, पड़ोसियों ने बीच बचाव कर झगड़े को शांत करा दिया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि उनके परिवार के करीब 5 लोगों को इस झगड़े में चोट आई है। उन्होंने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं, जो आए दिन झगड़े की वारदात को अंजाम देते रहते हैं। इस झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग छतों से पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं महिलाएं भी पथराव करने से नहीं चूक रही। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में गांव की नाली में पानी निकाली को लेकर झगड़ा हुआ था। एक पक्ष की शिकायत के आधार पर सद्दाम, अरशद , जाबिद ,अलीजान, इरफान, सलमान, बशीर एजाज, शबनम, रहीश, वारिस, फार्मिना, शबनम, ईशा, साबिर, रिजवान अमीर और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नूंह जिले में घरों के गंदे पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में जमकर लाठी डंडे और छतों से पथराव हुआ। इस झगड़े में एक पक्ष के करीब 5 लोगों को चोटें आई हैं। जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्तारी से दूर हैं। गांव चिलावली के रहने वाले महबूब ने बताया कि बीते 31 मई की सुबह वह अपने लड़के सकील के साथ अपने घर पर बैठे हुए थे। उसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले सद्दाम और अरशद अपने हाथों में फरसा और लाठी डंडा लेकर आए। आरोपियों ने कहा कि तुमने घर के पास नाली में गंदगी डाली है। जब सकील ने आरोपियों ने गंदगी डालने से मना किया तो आरोपी सद्दाम ने अपने हाथ में लिया हुआ फरसा सकील के सिर पर मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिवार के अन्य लोग जब बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने अपने परिवार के अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया और लाठी डंडों से मारपीट की है। हमलावरों से पड़ोसियों ने बचाया पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके परिवार के लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। थोड़ी देर बाद आरोपी अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और जमकर पथराव किया। पथराव में उनके घरों में रखा सामान टूट गया। वहीं घर में बैठी महिलाओं को भी चोट आई है। झगड़े को देख आस पास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने हमलावरों से उन्हें बचाया। पांच लोग हुए घायल महबूब के मुताबिक, पड़ोसियों ने बीच बचाव कर झगड़े को शांत करा दिया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि उनके परिवार के करीब 5 लोगों को इस झगड़े में चोट आई है। उन्होंने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं, जो आए दिन झगड़े की वारदात को अंजाम देते रहते हैं। इस झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग छतों से पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं महिलाएं भी पथराव करने से नहीं चूक रही। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में गांव की नाली में पानी निकाली को लेकर झगड़ा हुआ था। एक पक्ष की शिकायत के आधार पर सद्दाम, अरशद , जाबिद ,अलीजान, इरफान, सलमान, बशीर एजाज, शबनम, रहीश, वारिस, फार्मिना, शबनम, ईशा, साबिर, रिजवान अमीर और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
