26 मई, 2025 को मैनपुरी में एक लड़के का अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील वीडियो वायरल होता है। वायरल वीडियो की संख्या देखते ही देखते 130 हो गई। ये अलग-अलग दिन और अलग-अलग जगहों पर बनाए गए थे। वीडियो में दिख रहा लड़का कारोबारी है। महिला उसके मोहल्ले की ही रहने वाली तलाकशुदा थी। लड़के की मां बीजेपी से जुड़ी थीं, इसलिए हंगामा शुरू हो गया। लड़के की पत्नी ने मोर्चा खोल दिया और न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने हर पक्ष की बात सुनी और फिर कार्रवाई शुरू की। लड़के के साढ़ू को वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में अब आरोप-प्रत्यारोप और बढ़ गया है। दैनिक भास्कर की टीम इस पूरे मामले को समझने मैनपुरी पहुंची। हम लड़के की पत्नी से मिले, फिर लड़के के घर गए। वायरल वीडियो में दिख रही महिला के घर पहुंचे। जो कुछ पता चला, आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं… शादी के बाद भी चलता रहा अफेयर
करहल की शीतल गुप्ता की शादी 30 नवंबर, 2021 को मैनपुरी कस्बे के रहने वाले शुभम गुप्ता के साथ हुई। शुभम का परिवार कारोबारी है। शादी धूमधाम से हुई। शुरुआत में सब कुछ अच्छा रहा। इसके बाद शुभम और शीतल में झगड़ा होने लगा। इस झगड़े की वजह शुभम के घर से 200 मीटर दूर की एक महिला थी। वह तलाकशुदा है। 26 मई को इस मामले में शुभम का उस तलाकशुदा महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ। उसके बाद हंगामा हो गया। हर पक्ष पुलिस के पास पहुंचा। हम करहल में सबसे पहले शीतल गुप्ता के घर पहुंचे। शीतल ने भी शिकायत दर्ज कराई है। शीतल से हमने पूछा- शादी के बाद पति के साथ आपका रिश्ता कैसा था? शीतल कहती हैं- शुरुआत में कुछ दिन तक रिश्ता ठीक था, लेकिन इसके बाद मेरे साथ बदतमीजी शुरू हो गई। मेरे ससुर भगवत शरण गुप्ता और सास सीमा गुप्ता का भी व्यवहार बदतमीजी वाला हो गया। वहां लोग मुझे कहते कि अनपढ़ और गंवार है। गरीब घर से आकर यहां बौरा गई है। तेरे बाप ने कुछ दिया नहीं, जबकि मेरे पिता और भाइयों ने शादी में 15-16 लाख रुपए खर्च किए। शीतल आगे कहती हैं- इन सबके बीच मुझे पता चला कि मेरे पति का पड़ोस की ही एक महिला से अफेयर चल रहा है। वह शादी से पहले भी उससे मिलते और बात करते थे। शादी के बाद भी मिलना-जुलना करना बंद नहीं किया। पहले वह मुझसे बचकर बात करते। लेकिन, कुछ दिन बाद मेरे ही सामने उससे फोन पर बात करने लगे थे। उसका फोन आता, तो मुझे दिखाते कि तुम्हारे ही सामने बात करूंगा। पत्नी ने पति की प्रेमिका को फोन लगाया- जवाब गाली में मिली
शीतल उस महिला को लेकर कहती हैं- मैं पति से लगातार ऐतराज जताती रही कि उससे मत बात करिए। आपकी शादी हमसे हुई है, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। मुझे तो उनका फोन तक छूने की इजाजत नहीं थी। मेरे पास शादी के बाद कोई फोन नहीं था। लेकिन, उस लड़की का नंबर मैंने ले लिया था। मायके आई तो उसे फोन किया। उससे कहा कि हमारी शादी हो चुकी है, तुम मेरे पति से संपर्क नहीं रखो। इस पर उसने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। शीतल को उनके ससुरालवालों ने ढाई साल तक मायके नहीं भेजा। वह बताती हैं- परिवार के लोग कहते थे कि अगर तुम मायके जाओगी, तो तलाक देकर ही जाना। मैं लगातार ससुराल में ही रही। पिछले साल रक्षाबंधन पर मायके आई। इसके बाद 29 जनवरी को जब यहां से ससुराल गई, तो ज्यादा दिक्कत शुरू हो गई। खाने तक को लेकर झगड़ा होने लगा। पति मेरे भी वीडियो बनाते थे
शीतल अपने पति शुभम के वीडियो बनाने को लेकर कहती हैं- उन्हें वीडियो बनाने का बहुत शौक है। कहीं भी हों, वह वीडियो बनाने लगते हैं। मैं खाना खा रही होती हूं, तब भी वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। झाड़ू लगा रही हूं, तब भी वीडियो बनाने लगते हैं। आप अगर उनका फोन देखिएगा, तो उसमें मेरे खाते हुए, झाड़ू लगाते या फिर कुछ और काम करते हुए बहुत सारे वीडियो मिलेंगे। शीतल कहती हैं- जो वीडियो वायरल हुए, उसे लेकर शुभम और उसके परिवार के लोग कह रहे है कि शादी के पहले के हैं। जबकि, ऐसा नहीं है। एक वीडियो में वह जो ग्रे कलर की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे, उसे मैंने इसी साल जनवरी में खरीदकर उन्हें दिया था। ये सारे वीडियो शादी के बाद के ही हैं। हमारे पास तो 10-12 वीडियो ही हैं। बाकी 130 वीडियो कहां से आए और किसने भेजे, हमको नहीं पता। हो सकता है कि इससे भी ज्यादा वीडियो बना रखे हों। इसकी जांच होनी चाहिए। पत्नी का दावा- शुभम ने ही वीडियो भेजा
26 मई को शुभम और उसकी प्रेमिका के अश्लील वीडियो वायरल होने लगे। एक के बाद एक करीब 130 वीडियो वायरल हो गए। हमने शीतल से पूछा कि ये वीडियो वायरल कैसे हुए? शीतल कहती हैं- मेरी शादी मेरे जीजा नीरज गुप्ता ने करवाई थी। नीरज भी मैनपुरी कस्बे के ही रहने वाले हैं। कुछ वक्त के बाद उनसे शुभम का झगड़ा हो गया। बातचीत नहीं होती थी। शुभम ने ही मेरे सामने अपने फोन से नीरज को वीडियो भेजे थे। हमारे जीजा नीरज वो वीडियो पुलिस को सबूत के तौर पर दिखा रहे थे। घर के बाहर सीसीटीवी लगा था। उस वीडियो के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है, जबकि यह गलत है। उनके पास तो 130 वीडियो भी नहीं थे। फिर बाकी वीडियो कहां से आए? हम न्याय की गुहार लगा रहे हैं और हमारे ही खिलाफ कार्रवाई हो रही है। हमारी कोई सुनवाई ही नहीं हो रही। भाभी बोलीं- हम ननद के घर पहुंचे तो गालियां दी जा रही थीं
शीतल की भाभी कहती हैं- हमने अच्छा घर देखकर ननद की शादी की थी। झगड़ा शुरू हुआ, तो ननद घर चली आती थी। उससे पूछती, तो वह कहती कि दिक्कत तो है, लेकिन कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा। इतना कहकर वह फिर से चली जाती थी। दिक्कत तो तब हो गई, जब उसके ससुरालवालों ने खाने-पीने तक पर सवाल करना शुरू कर दिया। शीतल की भाभी कहती हैं- 26 मई को जब हंगामा शुरू हुआ, तब हम लोग शुभम के घर पहुंचे। उन्होंने गेट ही नहीं खोला। छत के ऊपर से गालियां दी जा रही थीं। 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिसवालों ने भी आवाज दी, लेकिन गेट नहीं खोला। दरोगा आए, तब जाकर गेट खोला। पुलिस को हमने सबूत के रूप में वीडियो दिखाया था, हमने किसी को शेयर नहीं किया था। ससुरालवाले बोले- बहू का अपने जीजा से संबंध
हम मैनपुरी में शुभम गुप्ता के घर पहुंचे। घर अंदर से बंद था। आवाज लगाई, तो कुछ देर बाद शुभम की बहन दरवाजे तक आई। उन्होंने कैमरे पर बात करने से इनकार किया। हमारा नंबर लिखा और कहा कि हम अपना पक्ष आपको लिखित में भेज देते हैं। कुछ ही देर बाद हमारे पास शुभम की मां सीमा गुप्ता का पक्ष आ गया। वह कहती हैं- मेरा बेटा शादी के पहले एक लड़की को पसंद करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। इसी बीच नीरज गुप्ता घर आए और उस लड़की के खिलाफ भड़काकर बेटे की शादी अपनी साली शीतल गुप्ता से करा दी। सीमा गुप्ता ने अपनी बहू पर आरोप लगाया कि शीतल का अपने जीजा नीरज गुप्ता के साथ अवैध संबंध है। वह दिन-रात उसी से बात किया करती थी। जब रोका जाता, तो लड़ने लगती। इसी के चलते मेरे बेटे के फोन में रखे पुराने फोटो-वीडियो को वायरल कर दिए गए। इसने एक बार भी नहीं सोचा कि उस महिला (वीडियो में दिख रही) का क्या होगा? वह तो जीते जी मर गई, उसे इंसाफ नहीं मिल रहा। जिसका वीडियो वायरल, वह 10 दिन से घर से नहीं निकली
इसके बाद हम उस महिला के घर पहुंचे, जो शुभम के साथ वीडियो में नजर आ रही थी। घर के लोग अब अंदर ही कैद होकर रह गए हैं। दरवाजा खटखटाने पर भी बाहर नहीं निकलते। मोहल्ले में हर व्यक्ति के पास अब ये अश्लील वीडियो हैं। वहीं से पता चला कि इस महिला की शादी 15 साल पहले कानपुर में हुई थी। 2012 में तलाक हो गया था। उसके बाद से महिला यहीं अपने मायके में रहती है। पास के ही एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाती थी। वीडियो वायरल होने के बाद इस महिला ने शीतल, नीरज और नीरज की पत्नी खुशबू के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, शीतल की तरफ से पति शुभम, सास सीमा, ससुर भगवत शरण गुप्ता और ननद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। शुभम फिलहाल फरार है। सीमा, भगवत शरण और ननद ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया और फिर उन्हें जमानत मिल गई। कहीं यह वीडियो बेचने के लिए तो नहीं बने
लोगों के बीच शुभम और उसकी प्रेमिका के 130 वीडियो वायरल हैं। इस बात की भी संभावना है कि वीडियो की संख्या और ज्यादा हो सकती है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही कि कहीं ये वीडियो किसी पोर्न साइट पर बेचने के लिए तो नहीं बनाए जा रहे थे। क्योंकि, कुछ वीडियो पोर्न साइट पर भी पहुंच गए हैं। हालांकि, ये वीडियो वायरल होने के बाद पहुंचे हैं। पुलिस इस पूरे मामले पर निगरानी रख रही है। लोगों से उनकी अपील है कि अगर फोन में ये वीडियो हैं, तो डिलीट कर दें। किसी को भेजने या फिर कहीं सोशल मीडिया पर शेयर करने पर कार्रवाई की जाएगी। ———————— ये खबर भी पढ़ें… सेना के झंडे, वर्दी में अफसर…लेकिन है फर्जी ट्रेनिंग सेंटर, मैनपुरी में सेना भर्ती के नाम पर 600 को ठगा; मां कर रही 5000 में नौकरी यूपी के मैनपुरी का किशनी इलाका। यहीं जटपुरा चौराहे के पास 22 बीघा खाली जमीन है। इसमें सेना की अलग-अलग बटालियन के झंडे लगे हैं। बड़े-बड़े टायर, ऊंचे-ऊंचे पोल लगे हैं। इसमें रस्से बंधे हैं। निशानेबाजी के लिए शूटिंग टारगेट लगा रखे हैं। इस सबको देखने से किसी को भी लग सकता है कि यह आर्मी का ट्रेनिंग कैंप है। लेकिन, ऐसा नहीं है। असल में यह ठगी का अड्डा है। पढ़ें पूरी खबर 26 मई, 2025 को मैनपुरी में एक लड़के का अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील वीडियो वायरल होता है। वायरल वीडियो की संख्या देखते ही देखते 130 हो गई। ये अलग-अलग दिन और अलग-अलग जगहों पर बनाए गए थे। वीडियो में दिख रहा लड़का कारोबारी है। महिला उसके मोहल्ले की ही रहने वाली तलाकशुदा थी। लड़के की मां बीजेपी से जुड़ी थीं, इसलिए हंगामा शुरू हो गया। लड़के की पत्नी ने मोर्चा खोल दिया और न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने हर पक्ष की बात सुनी और फिर कार्रवाई शुरू की। लड़के के साढ़ू को वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में अब आरोप-प्रत्यारोप और बढ़ गया है। दैनिक भास्कर की टीम इस पूरे मामले को समझने मैनपुरी पहुंची। हम लड़के की पत्नी से मिले, फिर लड़के के घर गए। वायरल वीडियो में दिख रही महिला के घर पहुंचे। जो कुछ पता चला, आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं… शादी के बाद भी चलता रहा अफेयर
करहल की शीतल गुप्ता की शादी 30 नवंबर, 2021 को मैनपुरी कस्बे के रहने वाले शुभम गुप्ता के साथ हुई। शुभम का परिवार कारोबारी है। शादी धूमधाम से हुई। शुरुआत में सब कुछ अच्छा रहा। इसके बाद शुभम और शीतल में झगड़ा होने लगा। इस झगड़े की वजह शुभम के घर से 200 मीटर दूर की एक महिला थी। वह तलाकशुदा है। 26 मई को इस मामले में शुभम का उस तलाकशुदा महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ। उसके बाद हंगामा हो गया। हर पक्ष पुलिस के पास पहुंचा। हम करहल में सबसे पहले शीतल गुप्ता के घर पहुंचे। शीतल ने भी शिकायत दर्ज कराई है। शीतल से हमने पूछा- शादी के बाद पति के साथ आपका रिश्ता कैसा था? शीतल कहती हैं- शुरुआत में कुछ दिन तक रिश्ता ठीक था, लेकिन इसके बाद मेरे साथ बदतमीजी शुरू हो गई। मेरे ससुर भगवत शरण गुप्ता और सास सीमा गुप्ता का भी व्यवहार बदतमीजी वाला हो गया। वहां लोग मुझे कहते कि अनपढ़ और गंवार है। गरीब घर से आकर यहां बौरा गई है। तेरे बाप ने कुछ दिया नहीं, जबकि मेरे पिता और भाइयों ने शादी में 15-16 लाख रुपए खर्च किए। शीतल आगे कहती हैं- इन सबके बीच मुझे पता चला कि मेरे पति का पड़ोस की ही एक महिला से अफेयर चल रहा है। वह शादी से पहले भी उससे मिलते और बात करते थे। शादी के बाद भी मिलना-जुलना करना बंद नहीं किया। पहले वह मुझसे बचकर बात करते। लेकिन, कुछ दिन बाद मेरे ही सामने उससे फोन पर बात करने लगे थे। उसका फोन आता, तो मुझे दिखाते कि तुम्हारे ही सामने बात करूंगा। पत्नी ने पति की प्रेमिका को फोन लगाया- जवाब गाली में मिली
शीतल उस महिला को लेकर कहती हैं- मैं पति से लगातार ऐतराज जताती रही कि उससे मत बात करिए। आपकी शादी हमसे हुई है, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। मुझे तो उनका फोन तक छूने की इजाजत नहीं थी। मेरे पास शादी के बाद कोई फोन नहीं था। लेकिन, उस लड़की का नंबर मैंने ले लिया था। मायके आई तो उसे फोन किया। उससे कहा कि हमारी शादी हो चुकी है, तुम मेरे पति से संपर्क नहीं रखो। इस पर उसने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। शीतल को उनके ससुरालवालों ने ढाई साल तक मायके नहीं भेजा। वह बताती हैं- परिवार के लोग कहते थे कि अगर तुम मायके जाओगी, तो तलाक देकर ही जाना। मैं लगातार ससुराल में ही रही। पिछले साल रक्षाबंधन पर मायके आई। इसके बाद 29 जनवरी को जब यहां से ससुराल गई, तो ज्यादा दिक्कत शुरू हो गई। खाने तक को लेकर झगड़ा होने लगा। पति मेरे भी वीडियो बनाते थे
शीतल अपने पति शुभम के वीडियो बनाने को लेकर कहती हैं- उन्हें वीडियो बनाने का बहुत शौक है। कहीं भी हों, वह वीडियो बनाने लगते हैं। मैं खाना खा रही होती हूं, तब भी वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। झाड़ू लगा रही हूं, तब भी वीडियो बनाने लगते हैं। आप अगर उनका फोन देखिएगा, तो उसमें मेरे खाते हुए, झाड़ू लगाते या फिर कुछ और काम करते हुए बहुत सारे वीडियो मिलेंगे। शीतल कहती हैं- जो वीडियो वायरल हुए, उसे लेकर शुभम और उसके परिवार के लोग कह रहे है कि शादी के पहले के हैं। जबकि, ऐसा नहीं है। एक वीडियो में वह जो ग्रे कलर की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे, उसे मैंने इसी साल जनवरी में खरीदकर उन्हें दिया था। ये सारे वीडियो शादी के बाद के ही हैं। हमारे पास तो 10-12 वीडियो ही हैं। बाकी 130 वीडियो कहां से आए और किसने भेजे, हमको नहीं पता। हो सकता है कि इससे भी ज्यादा वीडियो बना रखे हों। इसकी जांच होनी चाहिए। पत्नी का दावा- शुभम ने ही वीडियो भेजा
26 मई को शुभम और उसकी प्रेमिका के अश्लील वीडियो वायरल होने लगे। एक के बाद एक करीब 130 वीडियो वायरल हो गए। हमने शीतल से पूछा कि ये वीडियो वायरल कैसे हुए? शीतल कहती हैं- मेरी शादी मेरे जीजा नीरज गुप्ता ने करवाई थी। नीरज भी मैनपुरी कस्बे के ही रहने वाले हैं। कुछ वक्त के बाद उनसे शुभम का झगड़ा हो गया। बातचीत नहीं होती थी। शुभम ने ही मेरे सामने अपने फोन से नीरज को वीडियो भेजे थे। हमारे जीजा नीरज वो वीडियो पुलिस को सबूत के तौर पर दिखा रहे थे। घर के बाहर सीसीटीवी लगा था। उस वीडियो के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है, जबकि यह गलत है। उनके पास तो 130 वीडियो भी नहीं थे। फिर बाकी वीडियो कहां से आए? हम न्याय की गुहार लगा रहे हैं और हमारे ही खिलाफ कार्रवाई हो रही है। हमारी कोई सुनवाई ही नहीं हो रही। भाभी बोलीं- हम ननद के घर पहुंचे तो गालियां दी जा रही थीं
शीतल की भाभी कहती हैं- हमने अच्छा घर देखकर ननद की शादी की थी। झगड़ा शुरू हुआ, तो ननद घर चली आती थी। उससे पूछती, तो वह कहती कि दिक्कत तो है, लेकिन कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा। इतना कहकर वह फिर से चली जाती थी। दिक्कत तो तब हो गई, जब उसके ससुरालवालों ने खाने-पीने तक पर सवाल करना शुरू कर दिया। शीतल की भाभी कहती हैं- 26 मई को जब हंगामा शुरू हुआ, तब हम लोग शुभम के घर पहुंचे। उन्होंने गेट ही नहीं खोला। छत के ऊपर से गालियां दी जा रही थीं। 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिसवालों ने भी आवाज दी, लेकिन गेट नहीं खोला। दरोगा आए, तब जाकर गेट खोला। पुलिस को हमने सबूत के रूप में वीडियो दिखाया था, हमने किसी को शेयर नहीं किया था। ससुरालवाले बोले- बहू का अपने जीजा से संबंध
हम मैनपुरी में शुभम गुप्ता के घर पहुंचे। घर अंदर से बंद था। आवाज लगाई, तो कुछ देर बाद शुभम की बहन दरवाजे तक आई। उन्होंने कैमरे पर बात करने से इनकार किया। हमारा नंबर लिखा और कहा कि हम अपना पक्ष आपको लिखित में भेज देते हैं। कुछ ही देर बाद हमारे पास शुभम की मां सीमा गुप्ता का पक्ष आ गया। वह कहती हैं- मेरा बेटा शादी के पहले एक लड़की को पसंद करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। इसी बीच नीरज गुप्ता घर आए और उस लड़की के खिलाफ भड़काकर बेटे की शादी अपनी साली शीतल गुप्ता से करा दी। सीमा गुप्ता ने अपनी बहू पर आरोप लगाया कि शीतल का अपने जीजा नीरज गुप्ता के साथ अवैध संबंध है। वह दिन-रात उसी से बात किया करती थी। जब रोका जाता, तो लड़ने लगती। इसी के चलते मेरे बेटे के फोन में रखे पुराने फोटो-वीडियो को वायरल कर दिए गए। इसने एक बार भी नहीं सोचा कि उस महिला (वीडियो में दिख रही) का क्या होगा? वह तो जीते जी मर गई, उसे इंसाफ नहीं मिल रहा। जिसका वीडियो वायरल, वह 10 दिन से घर से नहीं निकली
इसके बाद हम उस महिला के घर पहुंचे, जो शुभम के साथ वीडियो में नजर आ रही थी। घर के लोग अब अंदर ही कैद होकर रह गए हैं। दरवाजा खटखटाने पर भी बाहर नहीं निकलते। मोहल्ले में हर व्यक्ति के पास अब ये अश्लील वीडियो हैं। वहीं से पता चला कि इस महिला की शादी 15 साल पहले कानपुर में हुई थी। 2012 में तलाक हो गया था। उसके बाद से महिला यहीं अपने मायके में रहती है। पास के ही एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाती थी। वीडियो वायरल होने के बाद इस महिला ने शीतल, नीरज और नीरज की पत्नी खुशबू के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, शीतल की तरफ से पति शुभम, सास सीमा, ससुर भगवत शरण गुप्ता और ननद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। शुभम फिलहाल फरार है। सीमा, भगवत शरण और ननद ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया और फिर उन्हें जमानत मिल गई। कहीं यह वीडियो बेचने के लिए तो नहीं बने
लोगों के बीच शुभम और उसकी प्रेमिका के 130 वीडियो वायरल हैं। इस बात की भी संभावना है कि वीडियो की संख्या और ज्यादा हो सकती है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही कि कहीं ये वीडियो किसी पोर्न साइट पर बेचने के लिए तो नहीं बनाए जा रहे थे। क्योंकि, कुछ वीडियो पोर्न साइट पर भी पहुंच गए हैं। हालांकि, ये वीडियो वायरल होने के बाद पहुंचे हैं। पुलिस इस पूरे मामले पर निगरानी रख रही है। लोगों से उनकी अपील है कि अगर फोन में ये वीडियो हैं, तो डिलीट कर दें। किसी को भेजने या फिर कहीं सोशल मीडिया पर शेयर करने पर कार्रवाई की जाएगी। ———————— ये खबर भी पढ़ें… सेना के झंडे, वर्दी में अफसर…लेकिन है फर्जी ट्रेनिंग सेंटर, मैनपुरी में सेना भर्ती के नाम पर 600 को ठगा; मां कर रही 5000 में नौकरी यूपी के मैनपुरी का किशनी इलाका। यहीं जटपुरा चौराहे के पास 22 बीघा खाली जमीन है। इसमें सेना की अलग-अलग बटालियन के झंडे लगे हैं। बड़े-बड़े टायर, ऊंचे-ऊंचे पोल लगे हैं। इसमें रस्से बंधे हैं। निशानेबाजी के लिए शूटिंग टारगेट लगा रखे हैं। इस सबको देखने से किसी को भी लग सकता है कि यह आर्मी का ट्रेनिंग कैंप है। लेकिन, ऐसा नहीं है। असल में यह ठगी का अड्डा है। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
भाजपा नेता के बेटे ने पत्नी के भी वीडियो बनाए:मैनपुरी में बोलीं- सास-ससुर को पता था अफेयर, मुझसे कहा- यहां गूंगी बनकर रहो
