हरियाणा में 7 हजार पदों पर भर्ती होगी:CM सैनी ने मंजूरी दी; कांग्रेस MLA के सवाल पर मंत्री श्रुति चौधरी ने दिया था भरोसा

हरियाणा में 7 हजार पदों पर भर्ती होगी:CM सैनी ने मंजूरी दी; कांग्रेस MLA के सवाल पर मंत्री श्रुति चौधरी ने दिया था भरोसा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के खाली पड़े 7,005 पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आंगनबाड़ी वर्करों के 25,962 पदों में से 2,549 और हेल्परों के 25,450 पदों में से 4,439 पद खाली पड़े हैं। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने सरकार से पूछा था कि आंगनबाड़ियों, प्ले-वे में हेल्परों, वर्करों और सुपरवाइजरों की जिलेवार पदों की मंजूरी और वर्तमान में संख्या कितनी है। खाली पदों को कब तक भरे जाने की संभावना है। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने जल्द खाली पदों को भरने की बात कही थी। सिलेक्शन क्राइटेरिया के कारण भर्ती अटकी
महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने का प्रस्ताव विभाग के पास काफी दिन से विचाराधीन था। भारत सरकार के अगस्त 2022 के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर नियुक्ति के लिए सिलेक्शन क्राइटेरिया के कारण भर्ती प्रक्रिया अटकी रही। 101 सुपरवाइजरों की भर्ती अटकी
सुपरवाइजरों के रिक्त पदों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा भरा जाता है। विभाग द्वारा पहले ही दिसंबर 2022 और जून 2024 हो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को 101 रिक्त पदों की मांग भेजी जा चुकी है। जैसे ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से नियुक्ति की अनुशंसा प्राप्त होगी, सुपरवाइजरों के रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। वेटिंग लिस्ट वाले डॉक्टर भी जॉइन करेंगे
हरियाणा में 7,77 डॉक्टरों में से 531 डॉक्टरों ने जॉइन किया था। वेटिंग के बचे हुए डॉक्टरों को अब मौका दिया जाएगा। जल्द ही 200 डॉक्टर जॉइन करेंगे। अब तक राज्य में 200 डॉक्टरों की बायोमेट्रिक व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के खाली पड़े 7,005 पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आंगनबाड़ी वर्करों के 25,962 पदों में से 2,549 और हेल्परों के 25,450 पदों में से 4,439 पद खाली पड़े हैं। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने सरकार से पूछा था कि आंगनबाड़ियों, प्ले-वे में हेल्परों, वर्करों और सुपरवाइजरों की जिलेवार पदों की मंजूरी और वर्तमान में संख्या कितनी है। खाली पदों को कब तक भरे जाने की संभावना है। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने जल्द खाली पदों को भरने की बात कही थी। सिलेक्शन क्राइटेरिया के कारण भर्ती अटकी
महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने का प्रस्ताव विभाग के पास काफी दिन से विचाराधीन था। भारत सरकार के अगस्त 2022 के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर नियुक्ति के लिए सिलेक्शन क्राइटेरिया के कारण भर्ती प्रक्रिया अटकी रही। 101 सुपरवाइजरों की भर्ती अटकी
सुपरवाइजरों के रिक्त पदों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा भरा जाता है। विभाग द्वारा पहले ही दिसंबर 2022 और जून 2024 हो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को 101 रिक्त पदों की मांग भेजी जा चुकी है। जैसे ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से नियुक्ति की अनुशंसा प्राप्त होगी, सुपरवाइजरों के रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। वेटिंग लिस्ट वाले डॉक्टर भी जॉइन करेंगे
हरियाणा में 7,77 डॉक्टरों में से 531 डॉक्टरों ने जॉइन किया था। वेटिंग के बचे हुए डॉक्टरों को अब मौका दिया जाएगा। जल्द ही 200 डॉक्टर जॉइन करेंगे। अब तक राज्य में 200 डॉक्टरों की बायोमेट्रिक व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर