CM योगी ने गोरखपुर के सूरजकुंड में कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया। योगी ने मंच पर मौजूद सांसद रविकिशन की चुटकी ली। योगी ने कहा- रविकिशन ने अपने घर के पास जगह नहीं छोड़ी कि कभी आप लोगों को खिलाने के लिए बुला सकें। लेकिन, हमने कल्याण मंडपम में ये सब व्यवस्था दी है। इस मंडपम में करीब 250-300 लोगों के बैठने का हॉल है। किचन है। ऊपर भी हॉल है। छह अटैच रूम भी हैं। ये सभी AC हैं। अतिथियों के स्वागत और पार्किंग के लिए जगह बनाई गई है। क्योंकि अतिथि आएंगे तो हॉल में कार्यक्रम होगा और भोजन बाहर कर सकेंगे। नगर निगम ने इस भवन को 4.52 करोड़ रुपए की लागत से तैयार कराया है। ये लगभग 35,500 वर्ग फीट में फैला है। रविकिशन जी के पास पैसा है, गरीब के पास नहीं : CM योगी ने कहा- किसी भी सभ्य समाज के लिए उसकी जरूरत के हिसाब से संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी होती है। सुविधाओं को जितना सरल बना सकेंगे, उतनी ही परेशानी दूर होगी। आज आय के हिसाब से अलग-अलग तबके के लोगों के लिए सुविधाओं को हम आसान बना रहे हैं। जैसे- रविकिशन जी के पास पैसा है तो वह 12-15 लाख रुपए खर्च कर सकते हैं। लेकिन, जिस गरीब के पास पैसा नहीं है उसको सरकार भी सपोर्ट करती है। हम सरकार की ओर से सामूहिक विवाह में 1 लाख रुपए देते हैं। ऐसे ही मांगलिक कार्यक्रम के लिए 11 हजार या 25 हजार में इतना बड़ा कल्याण मंडपम दे रहे हैं।सस्ते में कम आय वाले लोगों के लिए सुविधाएं मिल सकेंगी। मांगलिक कार्यक्रम के लिए बुक करा सकेंगे। 5 मंडपम अभी बन रहे, गोरखपुर में ऐसे 7 मंडपम होंगे
योगी ने कहा- गोरखपुर नगर निगम प्रदेश का पहला निगम है, जिसने यह पहल शुरू की। गोरखपुर में यह 7वां कल्याण मंडपम है। इसमें से एक मंडपम का पहले उद्घाटन हो गया है। एक मंडपम का उद्घाटन आज हो रहा है। 5 मंडपम अभी बन रहे हैं। मैंने तो अपनी विधायक निधि का पूरा पैसा इसी तरह के कल्याण मंडपम के लिए दे दिया है। बेटी उचक्कों से, व्यापारी चोर-लुटेरों से बच सके, इसकी व्यवस्था
योगी ने कहा- स्मार्ट सिटी को सेफ सिटी में बदलना सरकार की प्राथमिकता है। जहां हर व्यक्ति अपने आपको सेफ महसूस कर सके। बेटी उचक्कों से, व्यापारी चोर-लुटेरों से… इनके बचाव की पुख्ता व्यवस्था हो। जो भी इसमें सेंध लगाए उसे पता होना चाहिए कि क्या होगा। रविकिशन बोले- सपा सरकार में रामगढ़ ताल के पास हत्या होती थी योगी से पहले कार्यक्रम को सांसद रविकिशन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा- सपा सरकार में रामगढ़ ताल के पास जहां लोग हत्या करते थे, बहन-बेटियों को छेड़ते थे। उस जगह पर महाराज जी (योगी) ने आज रोजगार की व्यवस्था कर दी है। CCTV से लैस है। किसी की हिम्मत नहीं कि बहन-बेटियों को छेड़ सके। निजी आयोजन के लिए महंगी जगह नहीं बुक करना होगा
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने उद्घाटन से एक दिन पहले गुरुवार को मंडपम का निरीक्षण किया। मंडपम मिलने से सूरजकुंड क्षेत्र के 10 वार्डों की लगभग दो लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों को अब निजी आयोजनों के लिए महंगी जगहों पर बुकिंग नहीं करनी पड़ेगी। योगी से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए आयुष- MGU का निरीक्षण कर सकते हैं मुख्यमंत्री
योगी आज आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इन संस्थानों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति 30 जून को आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण कर सकती हैं और गोरखनाथ विश्वविद्यालय में ऑडिटोरियम के उद्घाटन, स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। इसको लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी और कमिश्नर ने भी स्थलों का निरीक्षण किया। ———————– ये खबर भी पढ़िए- यूपी पंचायत चुनाव के लिए भाजपा का मास्टर प्लान: 4 रणनीति से देगी विरोधियों को मात, सहयोगी दल बिगाड़ सकते हैं खेल भाजपा पंचायत चुनाव- 2026 को विधानसभा चुनाव 2027 का सेमीफाइनल मानते हुए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। हालांकि, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों ने एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर उसकी मुसीबत बढ़ा दी है। लेकिन, फिर भी भाजपा ने करीब 8 महीने पहले ही मास्टर प्लान बनाकर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… CM योगी ने गोरखपुर के सूरजकुंड में कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया। योगी ने मंच पर मौजूद सांसद रविकिशन की चुटकी ली। योगी ने कहा- रविकिशन ने अपने घर के पास जगह नहीं छोड़ी कि कभी आप लोगों को खिलाने के लिए बुला सकें। लेकिन, हमने कल्याण मंडपम में ये सब व्यवस्था दी है। इस मंडपम में करीब 250-300 लोगों के बैठने का हॉल है। किचन है। ऊपर भी हॉल है। छह अटैच रूम भी हैं। ये सभी AC हैं। अतिथियों के स्वागत और पार्किंग के लिए जगह बनाई गई है। क्योंकि अतिथि आएंगे तो हॉल में कार्यक्रम होगा और भोजन बाहर कर सकेंगे। नगर निगम ने इस भवन को 4.52 करोड़ रुपए की लागत से तैयार कराया है। ये लगभग 35,500 वर्ग फीट में फैला है। रविकिशन जी के पास पैसा है, गरीब के पास नहीं : CM योगी ने कहा- किसी भी सभ्य समाज के लिए उसकी जरूरत के हिसाब से संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी होती है। सुविधाओं को जितना सरल बना सकेंगे, उतनी ही परेशानी दूर होगी। आज आय के हिसाब से अलग-अलग तबके के लोगों के लिए सुविधाओं को हम आसान बना रहे हैं। जैसे- रविकिशन जी के पास पैसा है तो वह 12-15 लाख रुपए खर्च कर सकते हैं। लेकिन, जिस गरीब के पास पैसा नहीं है उसको सरकार भी सपोर्ट करती है। हम सरकार की ओर से सामूहिक विवाह में 1 लाख रुपए देते हैं। ऐसे ही मांगलिक कार्यक्रम के लिए 11 हजार या 25 हजार में इतना बड़ा कल्याण मंडपम दे रहे हैं।सस्ते में कम आय वाले लोगों के लिए सुविधाएं मिल सकेंगी। मांगलिक कार्यक्रम के लिए बुक करा सकेंगे। 5 मंडपम अभी बन रहे, गोरखपुर में ऐसे 7 मंडपम होंगे
योगी ने कहा- गोरखपुर नगर निगम प्रदेश का पहला निगम है, जिसने यह पहल शुरू की। गोरखपुर में यह 7वां कल्याण मंडपम है। इसमें से एक मंडपम का पहले उद्घाटन हो गया है। एक मंडपम का उद्घाटन आज हो रहा है। 5 मंडपम अभी बन रहे हैं। मैंने तो अपनी विधायक निधि का पूरा पैसा इसी तरह के कल्याण मंडपम के लिए दे दिया है। बेटी उचक्कों से, व्यापारी चोर-लुटेरों से बच सके, इसकी व्यवस्था
योगी ने कहा- स्मार्ट सिटी को सेफ सिटी में बदलना सरकार की प्राथमिकता है। जहां हर व्यक्ति अपने आपको सेफ महसूस कर सके। बेटी उचक्कों से, व्यापारी चोर-लुटेरों से… इनके बचाव की पुख्ता व्यवस्था हो। जो भी इसमें सेंध लगाए उसे पता होना चाहिए कि क्या होगा। रविकिशन बोले- सपा सरकार में रामगढ़ ताल के पास हत्या होती थी योगी से पहले कार्यक्रम को सांसद रविकिशन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा- सपा सरकार में रामगढ़ ताल के पास जहां लोग हत्या करते थे, बहन-बेटियों को छेड़ते थे। उस जगह पर महाराज जी (योगी) ने आज रोजगार की व्यवस्था कर दी है। CCTV से लैस है। किसी की हिम्मत नहीं कि बहन-बेटियों को छेड़ सके। निजी आयोजन के लिए महंगी जगह नहीं बुक करना होगा
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने उद्घाटन से एक दिन पहले गुरुवार को मंडपम का निरीक्षण किया। मंडपम मिलने से सूरजकुंड क्षेत्र के 10 वार्डों की लगभग दो लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों को अब निजी आयोजनों के लिए महंगी जगहों पर बुकिंग नहीं करनी पड़ेगी। योगी से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए आयुष- MGU का निरीक्षण कर सकते हैं मुख्यमंत्री
योगी आज आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इन संस्थानों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति 30 जून को आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण कर सकती हैं और गोरखनाथ विश्वविद्यालय में ऑडिटोरियम के उद्घाटन, स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। इसको लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी और कमिश्नर ने भी स्थलों का निरीक्षण किया। ———————– ये खबर भी पढ़िए- यूपी पंचायत चुनाव के लिए भाजपा का मास्टर प्लान: 4 रणनीति से देगी विरोधियों को मात, सहयोगी दल बिगाड़ सकते हैं खेल भाजपा पंचायत चुनाव- 2026 को विधानसभा चुनाव 2027 का सेमीफाइनल मानते हुए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। हालांकि, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों ने एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर उसकी मुसीबत बढ़ा दी है। लेकिन, फिर भी भाजपा ने करीब 8 महीने पहले ही मास्टर प्लान बनाकर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
योगी बोले- रविकिशन के पास खिलाने के लिए जगह नहीं:तभी गोरखपुर में कल्याण मंडपम बनवाया, अब सस्ते में 300 लोगों को बुलाइए
