रेवाड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर 11 को बैठक:AICC ऑब्जर्वर बीएम संदीप करेंगे अध्यक्षता, पार्टी कार्यकर्ता होंगे शामिल

रेवाड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर 11 को बैठक:AICC ऑब्जर्वर बीएम संदीप करेंगे अध्यक्षता, पार्टी कार्यकर्ता होंगे शामिल

रेवाड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव की पहली बैठक 11 जून को होगी। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे के बाद प्रदेश में कांग्रेस संगठन सृजन की गतिविधियों को गति मिली है। जिसके तहत चुनाव से जुड़ी बैठक हो रही है। बैठक के तुरंत बाद ही चुनावी कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इस दौरान ऑब्जर्वर रेवाड़ी प्रवास पर रहेंगे। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला प्रधान चुनाव में केंद्र से AICC सचिव बीएम संदीप को ऑब्जर्वर बनाया गया है। जो मूल से कर्नाटक के रहने वाले हैं और 5 साल से कांग्रेस सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। कांग्रेस संगठन चुनाव की पहली बैठक में केंद्र से नियुक्त ऑब्जर्वर बीएम संदीप, प्रदेश कांग्रेस से श्याम सुंदर बत्रा, पराग शर्मा और सुरेश गुप्ता शामिल होंगे। वहीं पहली बैठक में चुनाव लड़े प्रत्याशी, जिले भर के पुराने पदाधिकारी और कांग्रेस के मुख्य कार्यकर्ता ही शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं को सौंपे जाएंगे फॉर्म कांग्रेस जिला प्रधान चुनाव की बैठक के बाद 11 जून को केंद्र से नियुक्त ऑब्जर्वर प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। जिसमें चुनावी कार्यक्रम के बारे में पूरी रूपरेखा बताएंगें। कार्यकर्ताओं को जिला प्रधान पद के आवेदन का प्रोफार्मा दिया जाएगा। जिसमें वे अपनी डिटेल भरेंगे। कम से 5 साल पुराना कांग्रेसी सदस्य होना चाहिए। हर आवेदक का होगा इंटरव्यू कांग्रेस जिला प्रधान पद के लिए आने वाले आवेदनों पर ऑब्जर्वर इंटरव्यू लेंगे। इंटरव्यू में कांग्रेस के इतिहास, जिले में कांग्रेस के इतिहास और दूसरे चीजों से जुड़े सवाल होंगे। इंटरव्यू के बाद 6 लोगों का पैनल प्रभारी के पास कमेटी भेजेगी। जिसमें से अंतिम 3 नाम केंद्रीय कार्यालय जाएंगें, जहां से जिला प्रधान की घोषणा होगी। चौधरी हीरालाल थे अंतिम जिला प्रधान कांग्रेस की हुड्‌डा सरकार के समय रेवाड़ी के अंतिम जिला प्रधान भटसाना गांव निवासी चौधरी हीरालाल थे। जो रिटायर्ड तहसीलदार थे और जिला परिषद के सदस्य भी रहे थे। जिनका निधन हो चुका है। इनका परिवार वर्तमान में शहर की शिवनगर कॉलोनी में रहता है। वहीं रेवाड़ी शहरी प्रधान के पद पर शहर के एडवोकेट जवाहर सचदेवा थे। जो रेवाड़ी में बंजारवाड़ा मोहल्ला के रहने वाले थे। एडवोकेट जवाहर सचदेवा का भी निधन हो चुका है।
रेवाड़ी में नहीं कांग्रेस का कोई MLA रेवाड़ी जिले में कांग्रेस के लिए सूखा है। यहां की तीन विधानसभाओं रेवाड़ी, बावल और कोसली में भाजपा के MLA हैं। रेवाड़ी में लगातार 6 बार जीत दर्ज करने वाले लालू के समधी और कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव को 2014 चुनाव में रणधीर कापड़ीवास ने हराया था। उसके बाद 2019 में लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव ने कांग्रेस के लिए जीत दर्ज की। उसके बाद 2024 में कांग्रेस के चिंरजीव राव को भाजपा के लक्ष्मण यादव ने हराया है। रेवाड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव की पहली बैठक 11 जून को होगी। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे के बाद प्रदेश में कांग्रेस संगठन सृजन की गतिविधियों को गति मिली है। जिसके तहत चुनाव से जुड़ी बैठक हो रही है। बैठक के तुरंत बाद ही चुनावी कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इस दौरान ऑब्जर्वर रेवाड़ी प्रवास पर रहेंगे। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला प्रधान चुनाव में केंद्र से AICC सचिव बीएम संदीप को ऑब्जर्वर बनाया गया है। जो मूल से कर्नाटक के रहने वाले हैं और 5 साल से कांग्रेस सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। कांग्रेस संगठन चुनाव की पहली बैठक में केंद्र से नियुक्त ऑब्जर्वर बीएम संदीप, प्रदेश कांग्रेस से श्याम सुंदर बत्रा, पराग शर्मा और सुरेश गुप्ता शामिल होंगे। वहीं पहली बैठक में चुनाव लड़े प्रत्याशी, जिले भर के पुराने पदाधिकारी और कांग्रेस के मुख्य कार्यकर्ता ही शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं को सौंपे जाएंगे फॉर्म कांग्रेस जिला प्रधान चुनाव की बैठक के बाद 11 जून को केंद्र से नियुक्त ऑब्जर्वर प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। जिसमें चुनावी कार्यक्रम के बारे में पूरी रूपरेखा बताएंगें। कार्यकर्ताओं को जिला प्रधान पद के आवेदन का प्रोफार्मा दिया जाएगा। जिसमें वे अपनी डिटेल भरेंगे। कम से 5 साल पुराना कांग्रेसी सदस्य होना चाहिए। हर आवेदक का होगा इंटरव्यू कांग्रेस जिला प्रधान पद के लिए आने वाले आवेदनों पर ऑब्जर्वर इंटरव्यू लेंगे। इंटरव्यू में कांग्रेस के इतिहास, जिले में कांग्रेस के इतिहास और दूसरे चीजों से जुड़े सवाल होंगे। इंटरव्यू के बाद 6 लोगों का पैनल प्रभारी के पास कमेटी भेजेगी। जिसमें से अंतिम 3 नाम केंद्रीय कार्यालय जाएंगें, जहां से जिला प्रधान की घोषणा होगी। चौधरी हीरालाल थे अंतिम जिला प्रधान कांग्रेस की हुड्‌डा सरकार के समय रेवाड़ी के अंतिम जिला प्रधान भटसाना गांव निवासी चौधरी हीरालाल थे। जो रिटायर्ड तहसीलदार थे और जिला परिषद के सदस्य भी रहे थे। जिनका निधन हो चुका है। इनका परिवार वर्तमान में शहर की शिवनगर कॉलोनी में रहता है। वहीं रेवाड़ी शहरी प्रधान के पद पर शहर के एडवोकेट जवाहर सचदेवा थे। जो रेवाड़ी में बंजारवाड़ा मोहल्ला के रहने वाले थे। एडवोकेट जवाहर सचदेवा का भी निधन हो चुका है।
रेवाड़ी में नहीं कांग्रेस का कोई MLA रेवाड़ी जिले में कांग्रेस के लिए सूखा है। यहां की तीन विधानसभाओं रेवाड़ी, बावल और कोसली में भाजपा के MLA हैं। रेवाड़ी में लगातार 6 बार जीत दर्ज करने वाले लालू के समधी और कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव को 2014 चुनाव में रणधीर कापड़ीवास ने हराया था। उसके बाद 2019 में लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव ने कांग्रेस के लिए जीत दर्ज की। उसके बाद 2024 में कांग्रेस के चिंरजीव राव को भाजपा के लक्ष्मण यादव ने हराया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर