अखिलेश बोले- नए DGP अच्छे लग रहे:मैंने लंदन स्टाइल में योगी को मुबारकबाद दी, अब्बास की विधायकी जानबूझकर छीनी

अखिलेश बोले- नए DGP अच्छे लग रहे:मैंने लंदन स्टाइल में योगी को मुबारकबाद दी, अब्बास की विधायकी जानबूझकर छीनी

‘मैंने सीएम योगी को लंदन स्टाइल में जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। मैं व्यक्ति को मुबारकबाद दे रहा हूं। सौहार्दपूर्ण कहने में क्या परेशानी है? पद को मुबारकबाद नहीं दी जा सकती।’ यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कही। वह 4 जून को ही लंदन से लौटे हैं। इसके बाद आज लखनऊ में सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश ने नए डीजीपी राजीव कृष्ण के लिए नरम रवैया दिखाया। कहा- नए डीजीपी तो अच्छे लग रहे हैं। देखते हैं, जो बुना हुआ जाल है उसे तोड़ने में कितना सफल होते हैं। दरअसल, 2012 में जब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनी तो राजीव कृष्ण को पीटीएस गोरखपुर भेजा गया था। उन्होंने कहा- अब्बास की विधायकी सरकार ने जान-बूझकर ली है। अयोध्या में प्रसाद घोटाले पर कहा कि मत बुलवाओ… जो उनके हाथ में है, उसी में घोटाले कर रहे हैं। उत्तराखंड वाला पैसा किसका था, पता चला आज तक? एक बहुत अच्छा अधिकारी था, जिसे अंडरग्राउंड होना पड़ा। सपा प्रमुख ने कहा- कुछ लोग हमारे साथ मिलकर चुनाव जीते थे, उनको खोखा मिल गया तो उन्होंने लायल्टी बदल ली। भाजपा के सहयोगी संजय निषाद अब कहीं और जाना चाह रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर के सवाल पर अखिलेश ने कहा- क्या आपको उनके बारे में नहीं पता? अखिलेश यादव के भाषण की अहम बातें 1. भाजपा को गंदगी पसंद है
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा- भाजपा को दुर्गंध से प्रेम है। वे लगातार हम पर आरोप लगाते रहते हैं। जब हम सच बोलते हैं, तो आरोप लगाने लगते हैं। मैं चुनौती देता हूं कि भाजपा के लोग बिना मास्क लगाए गोमती नदी में चलकर दिखाएं। रिवर फ्रंट को खराब करने का सारा काम भाजपा ने किया है। सुना है, फव्वारा चोरी हो गया। चोर बाहर से नहीं, बल्कि अंदरूनी हैं। 1090 की तारीफ हो रही है। ये योजना भी समाजवादी की ही लाई हुई है। सपा ने अच्छे काम किए हैं, सरकार सब कुछ बिगाड़ने में लगी है। 2. शिवाजी की भव्य प्रतिमा सोने के सिंहासन पर स्थापित करवाएंगे
छत्रपति शिवाजी महाराज ने कई बड़े मुकाबले किए, बड़े जोखिम उठाए। जो म्यूजियम आधा-अधूरा पड़ा है, उसको दुनिया के जाने-माने आर्किटेक्ट से हम पूरा करवाएंगे। देश के सबसे बेहतरीन रिवर फ्रंट पर शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा सोने के सिंहासन पर स्थापित की जाएगी। 3. भाजपा वालों की सदस्यता क्यों नहीं जाती?
अखिलेश ने कहा- अब्बास अंसारी की सदस्यता सरकार ने जानबूझ कर ली गई है। अगर इन्हीं स्टेटमेंट पर कार्रवाई हो रही है तो यह देखना चाहिए कि सरकार के लोग क्या बोल रहे? जो लोग डीएनए पूछ रहे हैं, उनकी सदस्यता क्यों नहीं ले रहे? जज लोग जाति के आधार पर फैसला दे रहे हैं। कुछ लोगों को फैसला कराने के लिए पोस्ट कराए जाते हैं। भाजपा के लोगों की सदस्यता क्यों नहीं जा रही है? 4. पीडीए सरकार बनने पर न्याय मिलेगा
सपा प्रमुख ने कहा- जातीय जनगणना 2027 में पीडीए की सरकार में होगी, तभी सही तरीके से होगी। भाजपा वाले ठीक से जातीय जनगणना नहीं करा पाएंगे। शिक्षामित्रों काे भी सपा ही न्याय देगी। हमें बुनियादी सवालों पर बहस नहीं करनी। बड़े पैमाने पर छात्र नौकरी को लेकर धरने पर बैठे हैं। एड निकला और डिलीट हो गया। पेपर लीक की सिल्वर जुबली मन रही है। कोई कल्पना कर सकता है, कितने लोग प्रभावित होंगे? जानबूझ कर बहस छेड़ना चाहते हैं। अभी कम हो रहा है, आगे देखिए क्या होता है? 5. भाजपा ने महापुरुषों के लिए कुछ नहीं किया
विधानसभा में हेडगेवार की तस्वीर पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अपने नेताओं और महापुरुषों के लिए भी कोई काम नहीं किया। उदाहरण के लिए लोकभवन में भाजपा ने प्रतिमा लगा दी। कैंसर इंस्टीट्यूट, जहां गरीबों को फ्री इलाज मिलता, उसमें भी प्रतिमा लगा दी। इकाना स्टेडियम का नाम बदल रहे हैं। एक्सप्रेस-वे पर सपा के लोगों के नाम नहीं हैं। शौचालय के लिए उतरेंगे, तो वहां भी भाजपा के लोगों का नाम दिख जाएगा। 6. हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार
पंचायत चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। पंचायत चुनाव के लिए हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं। अपने कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि भाजपा षडयंत्र कर सकती है। कहां डिस्टर्ब करेंगे, उसके लिए हम लोग तैयार हैं। गेहूं प्राइवेट लोगों को खरीदवा दिया। हर व्यवस्था खराब कर दी। ———————– ये खबर भी पढ़ें योगी बोले- रविकिशन के पास पैसा है, वह 15 लाख खर्च कर सकते हैं, गरीब शादी-ब्याह कहां से करेंगे CM योगी ने गोरखपुर के सूरजकुंड में कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया। योगी ने मंच पर मौजूद सांसद रविकिशन की चुटकी ली। योगी ने कहा- रविकिशन ने अपने घर के पास जगह नहीं छोड़ी कि आप लोगों को खिलाने के लिए बुला सकें। लेकिन, हमने कल्याण मंडपम में ये सब व्यवस्था दी है। (पूरी खबर पढ़ें) ‘मैंने सीएम योगी को लंदन स्टाइल में जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। मैं व्यक्ति को मुबारकबाद दे रहा हूं। सौहार्दपूर्ण कहने में क्या परेशानी है? पद को मुबारकबाद नहीं दी जा सकती।’ यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कही। वह 4 जून को ही लंदन से लौटे हैं। इसके बाद आज लखनऊ में सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश ने नए डीजीपी राजीव कृष्ण के लिए नरम रवैया दिखाया। कहा- नए डीजीपी तो अच्छे लग रहे हैं। देखते हैं, जो बुना हुआ जाल है उसे तोड़ने में कितना सफल होते हैं। दरअसल, 2012 में जब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनी तो राजीव कृष्ण को पीटीएस गोरखपुर भेजा गया था। उन्होंने कहा- अब्बास की विधायकी सरकार ने जान-बूझकर ली है। अयोध्या में प्रसाद घोटाले पर कहा कि मत बुलवाओ… जो उनके हाथ में है, उसी में घोटाले कर रहे हैं। उत्तराखंड वाला पैसा किसका था, पता चला आज तक? एक बहुत अच्छा अधिकारी था, जिसे अंडरग्राउंड होना पड़ा। सपा प्रमुख ने कहा- कुछ लोग हमारे साथ मिलकर चुनाव जीते थे, उनको खोखा मिल गया तो उन्होंने लायल्टी बदल ली। भाजपा के सहयोगी संजय निषाद अब कहीं और जाना चाह रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर के सवाल पर अखिलेश ने कहा- क्या आपको उनके बारे में नहीं पता? अखिलेश यादव के भाषण की अहम बातें 1. भाजपा को गंदगी पसंद है
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा- भाजपा को दुर्गंध से प्रेम है। वे लगातार हम पर आरोप लगाते रहते हैं। जब हम सच बोलते हैं, तो आरोप लगाने लगते हैं। मैं चुनौती देता हूं कि भाजपा के लोग बिना मास्क लगाए गोमती नदी में चलकर दिखाएं। रिवर फ्रंट को खराब करने का सारा काम भाजपा ने किया है। सुना है, फव्वारा चोरी हो गया। चोर बाहर से नहीं, बल्कि अंदरूनी हैं। 1090 की तारीफ हो रही है। ये योजना भी समाजवादी की ही लाई हुई है। सपा ने अच्छे काम किए हैं, सरकार सब कुछ बिगाड़ने में लगी है। 2. शिवाजी की भव्य प्रतिमा सोने के सिंहासन पर स्थापित करवाएंगे
छत्रपति शिवाजी महाराज ने कई बड़े मुकाबले किए, बड़े जोखिम उठाए। जो म्यूजियम आधा-अधूरा पड़ा है, उसको दुनिया के जाने-माने आर्किटेक्ट से हम पूरा करवाएंगे। देश के सबसे बेहतरीन रिवर फ्रंट पर शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा सोने के सिंहासन पर स्थापित की जाएगी। 3. भाजपा वालों की सदस्यता क्यों नहीं जाती?
अखिलेश ने कहा- अब्बास अंसारी की सदस्यता सरकार ने जानबूझ कर ली गई है। अगर इन्हीं स्टेटमेंट पर कार्रवाई हो रही है तो यह देखना चाहिए कि सरकार के लोग क्या बोल रहे? जो लोग डीएनए पूछ रहे हैं, उनकी सदस्यता क्यों नहीं ले रहे? जज लोग जाति के आधार पर फैसला दे रहे हैं। कुछ लोगों को फैसला कराने के लिए पोस्ट कराए जाते हैं। भाजपा के लोगों की सदस्यता क्यों नहीं जा रही है? 4. पीडीए सरकार बनने पर न्याय मिलेगा
सपा प्रमुख ने कहा- जातीय जनगणना 2027 में पीडीए की सरकार में होगी, तभी सही तरीके से होगी। भाजपा वाले ठीक से जातीय जनगणना नहीं करा पाएंगे। शिक्षामित्रों काे भी सपा ही न्याय देगी। हमें बुनियादी सवालों पर बहस नहीं करनी। बड़े पैमाने पर छात्र नौकरी को लेकर धरने पर बैठे हैं। एड निकला और डिलीट हो गया। पेपर लीक की सिल्वर जुबली मन रही है। कोई कल्पना कर सकता है, कितने लोग प्रभावित होंगे? जानबूझ कर बहस छेड़ना चाहते हैं। अभी कम हो रहा है, आगे देखिए क्या होता है? 5. भाजपा ने महापुरुषों के लिए कुछ नहीं किया
विधानसभा में हेडगेवार की तस्वीर पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अपने नेताओं और महापुरुषों के लिए भी कोई काम नहीं किया। उदाहरण के लिए लोकभवन में भाजपा ने प्रतिमा लगा दी। कैंसर इंस्टीट्यूट, जहां गरीबों को फ्री इलाज मिलता, उसमें भी प्रतिमा लगा दी। इकाना स्टेडियम का नाम बदल रहे हैं। एक्सप्रेस-वे पर सपा के लोगों के नाम नहीं हैं। शौचालय के लिए उतरेंगे, तो वहां भी भाजपा के लोगों का नाम दिख जाएगा। 6. हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार
पंचायत चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। पंचायत चुनाव के लिए हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं। अपने कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि भाजपा षडयंत्र कर सकती है। कहां डिस्टर्ब करेंगे, उसके लिए हम लोग तैयार हैं। गेहूं प्राइवेट लोगों को खरीदवा दिया। हर व्यवस्था खराब कर दी। ———————– ये खबर भी पढ़ें योगी बोले- रविकिशन के पास पैसा है, वह 15 लाख खर्च कर सकते हैं, गरीब शादी-ब्याह कहां से करेंगे CM योगी ने गोरखपुर के सूरजकुंड में कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया। योगी ने मंच पर मौजूद सांसद रविकिशन की चुटकी ली। योगी ने कहा- रविकिशन ने अपने घर के पास जगह नहीं छोड़ी कि आप लोगों को खिलाने के लिए बुला सकें। लेकिन, हमने कल्याण मंडपम में ये सब व्यवस्था दी है। (पूरी खबर पढ़ें)   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर