यूपी में कड़ी सुरक्षा के बीच आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। मस्जिद और ईदगाह में सुबह से नमाजी पहुंच गए। कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह मरकजी ईदगाह पहुंचे। वहां नमाजियों को बधाई दी। वहीं चंदौली में नमाज पढ़ने आए नमाजियों की कार का शीशा किसी ने तोड़ दिया। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। नाराज नमाजियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। संभल में ईदगाह और जामा मस्जिद में भारी संख्या में फोर्स के बीच नमाज पढ़ी गई। यूपी में करीब 30 हजार मस्जिदों और 40 हजार ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी गई। सीएम योगी, मायावती और अखिलेश यादव ने बकरीद की बधाई दी। बरेली में इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी ने मौलानाओं से अपील की कि बकरीद पर आतंकवाद के खिलाफ तकरीरे करें। 2 तस्वीरें देखिए इससे पहले, सोमवार शाम सीएम योगी ने लॉ एंड ऑर्डर की बैठक की थी। इसमें कहा था बकरीद पर किसी भी प्रतिबंधित पशुओं जैसे गाय-नीलगाय और ऊंट की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए।कुर्बानी के लिए जिलों में तय स्थान है। उससे अलग कहीं कुर्बानी हो तो कार्रवाई करें। आस्था का सम्मान होना चाहिए, लेकिन उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह पुलिस पैदल मार्च कर रही है। ताकि, सड़कों पर कुर्बानी न हो। सीएम ने यह भी आदेश दिया कि अगर कहीं विवाद की स्थिति बनती है तो पुलिस ‘तहरीर’ मिलने का इंतजार कतई न करे। तत्काल कदम उठाए। बकरीद से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… यूपी में कड़ी सुरक्षा के बीच आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। मस्जिद और ईदगाह में सुबह से नमाजी पहुंच गए। कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह मरकजी ईदगाह पहुंचे। वहां नमाजियों को बधाई दी। वहीं चंदौली में नमाज पढ़ने आए नमाजियों की कार का शीशा किसी ने तोड़ दिया। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। नाराज नमाजियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। संभल में ईदगाह और जामा मस्जिद में भारी संख्या में फोर्स के बीच नमाज पढ़ी गई। यूपी में करीब 30 हजार मस्जिदों और 40 हजार ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी गई। सीएम योगी, मायावती और अखिलेश यादव ने बकरीद की बधाई दी। बरेली में इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी ने मौलानाओं से अपील की कि बकरीद पर आतंकवाद के खिलाफ तकरीरे करें। 2 तस्वीरें देखिए इससे पहले, सोमवार शाम सीएम योगी ने लॉ एंड ऑर्डर की बैठक की थी। इसमें कहा था बकरीद पर किसी भी प्रतिबंधित पशुओं जैसे गाय-नीलगाय और ऊंट की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए।कुर्बानी के लिए जिलों में तय स्थान है। उससे अलग कहीं कुर्बानी हो तो कार्रवाई करें। आस्था का सम्मान होना चाहिए, लेकिन उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह पुलिस पैदल मार्च कर रही है। ताकि, सड़कों पर कुर्बानी न हो। सीएम ने यह भी आदेश दिया कि अगर कहीं विवाद की स्थिति बनती है तो पुलिस ‘तहरीर’ मिलने का इंतजार कतई न करे। तत्काल कदम उठाए। बकरीद से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में 70 हजार मस्जिद-ईदगाह में बकरीद की नमाज:चंदौली में नमाजियों की गाड़ी में तोड़फोड़, हंगामा; पुलिस अलर्ट- सड़कों पर कुर्बानी न हो
