बहराइच में दो साल के बच्चे की जान लेने वाला भेड़िया पकड़ा गया। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार कांबिंग कर रही थी। शनिवार शाम को घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर सरदार फार्म के पास भेड़िए की लोकेशन मिली। टीम ने शाम करीब 5 बजे भेड़िए को घेरकर पिंजरे में कैद कर लिया। भेड़िए को मुख्यालय स्थित कार्यालय लाया गया है। हेल्थ चेकअप के बाद अफसरों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महसी तहसील के गढ़ीपुरवा गांव में चार दिन पहले भेड़िए ने बच्चे को मार डाला था। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में यात्रियों से ठगी कर रहा था फर्जी TTE, RPF-GRP ने किया गिरफ्तार अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ ठगी करने वाले एक टीटीई को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टीटीई की तरह की काला कोट पहनकर यात्रियों की चेकिंग करता था। टिकट न होने पर या कोई कमी होने पर उनसे जुर्माना वसूलता था। शनिवार को करने वाली RPF और GRP की टीम को उस पर संदेह हुआ। क्योंकि उसे पहले कभी स्टेशन पर नहीं देखा गया था। जब टीम ने आरोपी से पूछताछ की तो वह डर गया। जिसके बाद सारी सच्चाई खुल गई। पढ़ें पूरी खबर हाथरस में श्रद्धालुओं से भरी बस में उतरा करंट, एक की मौत, दो की हालत गंभीर हाथरस के सादाबाद में वैष्णो देवी से लौटी श्रद्धालुओं से भरी बस में करंट उतर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए आगरा ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मृतक की पहचान कजरौठी निवासी संजय कुमार (40) के रूप में हई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वैष्णो देवी से लौटने के बाद बस जैसे खड़ी हुई तीन यात्री बस के ऊपर सामान उतारने चढ़े। तभी ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। संजय कुमार कुमार गा हाथ तार से चट हो गया। उसे करंट लगते ही पुरे बस में करंट उतर गई। उसके साथ चढ़े दो गोल गंभीर रूप से झुलस गए। पढ़ें पूरी खबर… बलिया में न डिलीवरी हुई, न जच्चा-बच्चा बचे: भाई ने बताया- सुई लेने जा रहा हूं… कहकर डॉक्टर भागा इंसाफ चाहिए… मेरी बहन की डिलीवरी होनी थी। डॉक्टर ने न जांच की, न कुछ बताया, सीधे ऑपरेशन थिएटर ले गए। फिर आधे घंटे बाद चीख की आवाज आई और मेरी बहन की लाश मिली। यह कहना है बलिया के सहतवार में ऑपरेशन के दौरान रीना देवी की मौत के बाद उसके भाई इंद्रजीत का। परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल आदर्श सेवा सदन में डॉक्टर ने बिना जांच किए सीधे ऑपरेशन कर दिया, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर जौनपुर में प्रेमिका पर कमेंट करने पर की दोस्त की हत्या जौनपुर में युवक ने अपनी प्रेमिका पर आपत्तिजनक कमेंट पर दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे की है। आरोपी रंजीत निषाद अपने दोस्त दिलीप गौतम के घर गया था। कमरे में दोनों अकेले थे। बातचीत के दौरान दिलीप ने रंजीत की प्रेमिका के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे क्रोधित होकर रंजीत ने अपनी पिस्टल से दिलीप पर गोली चला दी और फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर हाथरस में शूज शोरूम मैनेजर ने लगाई फांसी: पिता बोले- काम का प्रेशर था हाथरस में के अलीगढ़ रोड स्थित शूज शोरूम के 23 वर्षीय मैनेजर भुवनेश उर्फ रजत ने गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। रजत शोरूम के गोदाम में गए और वापस नहीं लौटे। कर्मचारियों को चिंता हुई तो जब एक कर्मचारी गोदाम में गया, तो उसने रजत को फांसी के फंदे पर लटका पाया। आगरा के कालिंद्री बिहार कोतवाली क्षेत्र के शाहदरा निवासी रजत रोजाना हाथरस से आगरा का सफर करते थे। करीब 6 महीने पहले खुले इस शोरूम में वह मैनेजर थे। पढ़ें पूरी खबर सुल्तानपुर में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर सुल्तानपुर में तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे लगे ईंटों के चट्टे में जा घुसी। हादसे में चट्टे के बगल में सो रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मरने वाले दोनों लोग अयोध्या के हैं। घटना शुक्रवार देर रात 2 बजे ही धनपतगंज थाना क्षेत्र की पैरौं सरैया गांव के पास की है। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में लगी भीषण आग, झुग्गी-झोपड़ियां जलीं; बुझाने में 7 लोग झुलसे प्रयागराज के करेली इलाके में रसूलपुर कब्रिस्तान के पास खाली पड़ी झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गई। शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे की घटना है। करेली, खुलदाबाद, कोतवाली, अतरसुईया सहित पांच फायर स्टेशनों से गाड़ियां पहुंचीं। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग बुझाने और सामान निकालने में 7 लोग झुलस भी गए। अवैध रूप से शहर में रह रहे बंग्लादेशियों की जांच के लिए पुलिस की तरफ से कुछ दिन पहले ही इलाके में सत्यापन अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके बाद इन झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बड़ी संख्या में परिवार अचानक गायब हो गए थे। यहां रहने वाले कूड़ा बिनकर और कबाड़ा खरीदकर अपना गुजर बसर करते थे। इसके बाद से यह खाली थी। पढ़ें पूरी खबर… अमरोहा में इन्वर्टर गोदाम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला अमरोहा सदर तहसील के पास एमके इन्वर्टर गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। मोहल्ले के लोग और गोदाम मालिक आग बुझाने में जुट गए। आसमान में धुएं का गुबार देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गोदाम मालिक मौज्जम ने बताया- इस आगजनी में लाखों रुपए के इन्वर्टर, बैटरी, फ्रिज और AC जलकर राख हो गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर… दिल्ली CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला गाजियाबाद से अरेस्ट, आरोपी बोला- नशे में कॉल कर दी थी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला अरेस्ट हो गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी श्लोक त्रिपाठी को गाजियाबाद से पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया- नशे की हालत में धमकी दी थी। पारिवारिक कलह से परेशान हूं। आरोपी के पास वकालत की डिग्री है और उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी झगड़े के बाद घर छोड़ कर चली गई है। इससे वह परेशान रहता है और नशा करता है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। वह सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर… बहराइच में दो साल के बच्चे की जान लेने वाला भेड़िया पकड़ा गया। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार कांबिंग कर रही थी। शनिवार शाम को घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर सरदार फार्म के पास भेड़िए की लोकेशन मिली। टीम ने शाम करीब 5 बजे भेड़िए को घेरकर पिंजरे में कैद कर लिया। भेड़िए को मुख्यालय स्थित कार्यालय लाया गया है। हेल्थ चेकअप के बाद अफसरों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महसी तहसील के गढ़ीपुरवा गांव में चार दिन पहले भेड़िए ने बच्चे को मार डाला था। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में यात्रियों से ठगी कर रहा था फर्जी TTE, RPF-GRP ने किया गिरफ्तार अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ ठगी करने वाले एक टीटीई को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टीटीई की तरह की काला कोट पहनकर यात्रियों की चेकिंग करता था। टिकट न होने पर या कोई कमी होने पर उनसे जुर्माना वसूलता था। शनिवार को करने वाली RPF और GRP की टीम को उस पर संदेह हुआ। क्योंकि उसे पहले कभी स्टेशन पर नहीं देखा गया था। जब टीम ने आरोपी से पूछताछ की तो वह डर गया। जिसके बाद सारी सच्चाई खुल गई। पढ़ें पूरी खबर हाथरस में श्रद्धालुओं से भरी बस में उतरा करंट, एक की मौत, दो की हालत गंभीर हाथरस के सादाबाद में वैष्णो देवी से लौटी श्रद्धालुओं से भरी बस में करंट उतर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए आगरा ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मृतक की पहचान कजरौठी निवासी संजय कुमार (40) के रूप में हई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वैष्णो देवी से लौटने के बाद बस जैसे खड़ी हुई तीन यात्री बस के ऊपर सामान उतारने चढ़े। तभी ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। संजय कुमार कुमार गा हाथ तार से चट हो गया। उसे करंट लगते ही पुरे बस में करंट उतर गई। उसके साथ चढ़े दो गोल गंभीर रूप से झुलस गए। पढ़ें पूरी खबर… बलिया में न डिलीवरी हुई, न जच्चा-बच्चा बचे: भाई ने बताया- सुई लेने जा रहा हूं… कहकर डॉक्टर भागा इंसाफ चाहिए… मेरी बहन की डिलीवरी होनी थी। डॉक्टर ने न जांच की, न कुछ बताया, सीधे ऑपरेशन थिएटर ले गए। फिर आधे घंटे बाद चीख की आवाज आई और मेरी बहन की लाश मिली। यह कहना है बलिया के सहतवार में ऑपरेशन के दौरान रीना देवी की मौत के बाद उसके भाई इंद्रजीत का। परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल आदर्श सेवा सदन में डॉक्टर ने बिना जांच किए सीधे ऑपरेशन कर दिया, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर जौनपुर में प्रेमिका पर कमेंट करने पर की दोस्त की हत्या जौनपुर में युवक ने अपनी प्रेमिका पर आपत्तिजनक कमेंट पर दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे की है। आरोपी रंजीत निषाद अपने दोस्त दिलीप गौतम के घर गया था। कमरे में दोनों अकेले थे। बातचीत के दौरान दिलीप ने रंजीत की प्रेमिका के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे क्रोधित होकर रंजीत ने अपनी पिस्टल से दिलीप पर गोली चला दी और फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर हाथरस में शूज शोरूम मैनेजर ने लगाई फांसी: पिता बोले- काम का प्रेशर था हाथरस में के अलीगढ़ रोड स्थित शूज शोरूम के 23 वर्षीय मैनेजर भुवनेश उर्फ रजत ने गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। रजत शोरूम के गोदाम में गए और वापस नहीं लौटे। कर्मचारियों को चिंता हुई तो जब एक कर्मचारी गोदाम में गया, तो उसने रजत को फांसी के फंदे पर लटका पाया। आगरा के कालिंद्री बिहार कोतवाली क्षेत्र के शाहदरा निवासी रजत रोजाना हाथरस से आगरा का सफर करते थे। करीब 6 महीने पहले खुले इस शोरूम में वह मैनेजर थे। पढ़ें पूरी खबर सुल्तानपुर में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर सुल्तानपुर में तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे लगे ईंटों के चट्टे में जा घुसी। हादसे में चट्टे के बगल में सो रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मरने वाले दोनों लोग अयोध्या के हैं। घटना शुक्रवार देर रात 2 बजे ही धनपतगंज थाना क्षेत्र की पैरौं सरैया गांव के पास की है। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में लगी भीषण आग, झुग्गी-झोपड़ियां जलीं; बुझाने में 7 लोग झुलसे प्रयागराज के करेली इलाके में रसूलपुर कब्रिस्तान के पास खाली पड़ी झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गई। शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे की घटना है। करेली, खुलदाबाद, कोतवाली, अतरसुईया सहित पांच फायर स्टेशनों से गाड़ियां पहुंचीं। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग बुझाने और सामान निकालने में 7 लोग झुलस भी गए। अवैध रूप से शहर में रह रहे बंग्लादेशियों की जांच के लिए पुलिस की तरफ से कुछ दिन पहले ही इलाके में सत्यापन अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके बाद इन झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बड़ी संख्या में परिवार अचानक गायब हो गए थे। यहां रहने वाले कूड़ा बिनकर और कबाड़ा खरीदकर अपना गुजर बसर करते थे। इसके बाद से यह खाली थी। पढ़ें पूरी खबर… अमरोहा में इन्वर्टर गोदाम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला अमरोहा सदर तहसील के पास एमके इन्वर्टर गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। मोहल्ले के लोग और गोदाम मालिक आग बुझाने में जुट गए। आसमान में धुएं का गुबार देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गोदाम मालिक मौज्जम ने बताया- इस आगजनी में लाखों रुपए के इन्वर्टर, बैटरी, फ्रिज और AC जलकर राख हो गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर… दिल्ली CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला गाजियाबाद से अरेस्ट, आरोपी बोला- नशे में कॉल कर दी थी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला अरेस्ट हो गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी श्लोक त्रिपाठी को गाजियाबाद से पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया- नशे की हालत में धमकी दी थी। पारिवारिक कलह से परेशान हूं। आरोपी के पास वकालत की डिग्री है और उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी झगड़े के बाद घर छोड़ कर चली गई है। इससे वह परेशान रहता है और नशा करता है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। वह सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी की बड़ी खबरें:बहराइच में आदमखोर भेड़िया पकड़ा गया; 4 दिन पहले 2 साल के बच्चे को खा गया था
