हिमाचल में 100 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप:2 की लोगों की मौत, 20 घायल; अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

हिमाचल में 100 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप:2 की लोगों की मौत, 20 घायल; अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज पिकअप 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान भुरला निवासी बोधराज (38) और नीलमणि के रूप में हुई है। करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कृष्ण चंद, डोला राम, कुरम देव, किरणा, प्रवीण, डोलमा, जुदया देवी, परम देव, केसर सिंह, द्रोम्पति, देशराज और मान दास शामिल हैं। हादसा उपमंडल गोहर की कोट देवीदहड़ सड़क पर सनपालू नाला के पास हुआ। सभी लोग मझोठी गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। मझोठी में सुबह 11 बजे मस्त राम नाम के एक बुजुर्ग का निधन हुआ था। फोर व्हीलर में झामड़ और भूरला गांव के लोग सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। तहसीलदार गोहर कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। एसएचओ देवराज के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से ज्यूणी घाटी में शोक की लहर है। क्षेत्रवासी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज पिकअप 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान भुरला निवासी बोधराज (38) और नीलमणि के रूप में हुई है। करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कृष्ण चंद, डोला राम, कुरम देव, किरणा, प्रवीण, डोलमा, जुदया देवी, परम देव, केसर सिंह, द्रोम्पति, देशराज और मान दास शामिल हैं। हादसा उपमंडल गोहर की कोट देवीदहड़ सड़क पर सनपालू नाला के पास हुआ। सभी लोग मझोठी गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। मझोठी में सुबह 11 बजे मस्त राम नाम के एक बुजुर्ग का निधन हुआ था। फोर व्हीलर में झामड़ और भूरला गांव के लोग सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। तहसीलदार गोहर कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। एसएचओ देवराज के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से ज्यूणी घाटी में शोक की लहर है। क्षेत्रवासी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।   हिमाचल | दैनिक भास्कर