करनाल में पूर्व CM का राहुल गांधी पर तंज:मनोहर लाल बोले- काम करना नहीं आता, इसलिए दूसरों की थाली में झांकते हैं

करनाल में पूर्व CM का राहुल गांधी पर तंज:मनोहर लाल बोले- काम करना नहीं आता, इसलिए दूसरों की थाली में झांकते हैं

हरियाणा के करनाल में आज (रविवार को) मोदी सरकार को 11 साल पूरे होने पर करनाल लोकसभा क्षेत्र में एक कार्यशाला, संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्य रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को काम करना नहीं आता, इसलिए वे हमेशा दूसरों की थाली में झांकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई कार्यक्रम है, न कोई योजना और न ही कोई रणनीति, जिससे पार्टी को मजबूत किया जा सके। मनोहर लाल ने कहा, “नाच न जाने- आंगन टेड़ा” वाली कहावत राहुल गांधी पर सटीक बैठती है। जब किसी को न तो पार्टी चलाना आता है, न चुनाव लड़ना, न लोगों को जोड़ना, तो वह दूसरों पर आरोप लगाना शुरू कर देता है। खट्टर ने कहा कि कांग्रेस आज सिर्फ बिना तथ्यों के आरोप लगाने वाली पार्टी बनकर रह गई है। जनता अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती। घोड़ों की कैटेगिरी वाले बयान पर भी की टिप्पणी
राहुल गांधी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं की तुलना घोड़ों से करने पर भी खट्टर ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को घोड़ों की पहचान ही नहीं है, वह अब कार्यकर्ताओं को भी लंगड़ा घोड़ा कहने लगा है। जो अपने ही लोगों को गालियां देते हैं, वे समाज को क्या प्रेरणा देंगे? यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है, इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। चाहें तो हमसे सलाह लें, खड़ी करवा देंगे कांग्रेस
खट्टर ने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने का अभियान तो शुरू किया है, लेकिन परिणाम कुछ नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को पार्टी चलाना नहीं आता, तो हमसे सलाह ले लें, हम उनकी पार्टी खड़ी करवा देंगे। 11 वर्षों की उपलब्धियों को बताया
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 साल पूरे हो चुके हैं और पांच महीने बाद हरियाणा सरकार के भी 11 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इन वर्षों में जो काम किए गए हैं, वे देश और समाज की उन्नति को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ योजनाएं बनाई और समाज को जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए। राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता, विकास को गति
खट्टर ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य व्यक्ति और परिवार के जीवन को खुशहाल बनाना है। देशभर में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” जैसे कार्यक्रम इसी सोच का हिस्सा हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लोगों में जज्बा पैदा करने के लिए भी योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक कार्यक्रमों को धरातल पर उतारा गया है और यही कार्यकर्ता वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य भी था। हरियाणा में पारदर्शी शासन का दावा
खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन दिया है। कई योजनाएं ऐसी हैं जो सीधे समाज को ताकत देने और जनता को सरकार के साथ जोड़ने का काम कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं ताकि आने वाले समय में भी विकास का यह सिलसिला जारी रह सके। हरियाणा के करनाल में आज (रविवार को) मोदी सरकार को 11 साल पूरे होने पर करनाल लोकसभा क्षेत्र में एक कार्यशाला, संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्य रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को काम करना नहीं आता, इसलिए वे हमेशा दूसरों की थाली में झांकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई कार्यक्रम है, न कोई योजना और न ही कोई रणनीति, जिससे पार्टी को मजबूत किया जा सके। मनोहर लाल ने कहा, “नाच न जाने- आंगन टेड़ा” वाली कहावत राहुल गांधी पर सटीक बैठती है। जब किसी को न तो पार्टी चलाना आता है, न चुनाव लड़ना, न लोगों को जोड़ना, तो वह दूसरों पर आरोप लगाना शुरू कर देता है। खट्टर ने कहा कि कांग्रेस आज सिर्फ बिना तथ्यों के आरोप लगाने वाली पार्टी बनकर रह गई है। जनता अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती। घोड़ों की कैटेगिरी वाले बयान पर भी की टिप्पणी
राहुल गांधी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं की तुलना घोड़ों से करने पर भी खट्टर ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को घोड़ों की पहचान ही नहीं है, वह अब कार्यकर्ताओं को भी लंगड़ा घोड़ा कहने लगा है। जो अपने ही लोगों को गालियां देते हैं, वे समाज को क्या प्रेरणा देंगे? यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है, इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। चाहें तो हमसे सलाह लें, खड़ी करवा देंगे कांग्रेस
खट्टर ने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने का अभियान तो शुरू किया है, लेकिन परिणाम कुछ नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को पार्टी चलाना नहीं आता, तो हमसे सलाह ले लें, हम उनकी पार्टी खड़ी करवा देंगे। 11 वर्षों की उपलब्धियों को बताया
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 साल पूरे हो चुके हैं और पांच महीने बाद हरियाणा सरकार के भी 11 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इन वर्षों में जो काम किए गए हैं, वे देश और समाज की उन्नति को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ योजनाएं बनाई और समाज को जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए। राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता, विकास को गति
खट्टर ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य व्यक्ति और परिवार के जीवन को खुशहाल बनाना है। देशभर में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” जैसे कार्यक्रम इसी सोच का हिस्सा हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लोगों में जज्बा पैदा करने के लिए भी योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक कार्यक्रमों को धरातल पर उतारा गया है और यही कार्यकर्ता वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य भी था। हरियाणा में पारदर्शी शासन का दावा
खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन दिया है। कई योजनाएं ऐसी हैं जो सीधे समाज को ताकत देने और जनता को सरकार के साथ जोड़ने का काम कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं ताकि आने वाले समय में भी विकास का यह सिलसिला जारी रह सके।   हरियाणा | दैनिक भास्कर