यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। गर्म पछुआ हवा के चलते 3 दिन के लिए गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। 11 जून के बाद हवा का रुख पूर्वा होगी। पूर्वांचल से शुरू होकर दोबारा बूंदाबांदी का दौर देखने को मिलेगा। रविवार को यूपी के प्रयागराज और झांसी में दोपहर बाद का तापमान 44°C के पार चला गया। जबकि 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40°C डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। तीन दिन गर्मी अधिक पड़ने की संभावना
रविवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश कई जिलों में 9 से 11 जून के बीच भयंकर गर्मी पड़ेगी। वहीं 9 से 11 जून के बीच प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, दक्षिणी हिस्सों, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, बुंदेलखंड क्षेत्र और आगरा व आसपास के जिलों में लू चलने की आशंका जताई है। 11 जून के बाद मिल सकती है गर्मी से राहत
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार से रूखी और गर्म पछुआ हवाओं के जोर से अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 11 जून के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा का रुख पछुआ से पूर्वा हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर दोबारा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र के इलाकों में रुका हुआ है। मानसूनी हवाएं कमजोर होने से मौसम गर्म हो रहा है। धान को फायदा, सब्जियों को नुकसान कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजीव श्रीवास्तव बताते हैं, बारिश से धान की फसल को फायदा है। धान नर्सरी के लिए किसान खेत तैयार कर रहे हैं। मोटे अनाजों की बोआई के लिए भी बारिश फायदेमंद है। इस समय मक्का, सामा और काकून आदि की बोआई के लिए एकदम सही समय है, क्योंकि इसके लिए नमी की जरूरत होती है। कृषि विशेषज्ञ ने बताया- इस बारिश से आम की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। जहां आम की मिठास कम होने की आशंका है, वहीं फल में कीड़े लगने की आशंका बन जाती है। हरी सब्जियों के लिए भी यह बारिश ठीक नहीं है। लौकी, करेला, भिंडी, तोरई जैसी सब्जियां खराब हो जाती हैं। पाकिस्तान से यूपी की तरफ बढ़ रहा साइक्लोन BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया-मध्य पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके पीछे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। यह तेजी से राजस्थान से होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण पश्चिमी यूपी में तेज चक्रवाती हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके आगे बढ़ने पर मंगलवार को पूर्वांचल में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। गर्म पछुआ हवा के चलते 3 दिन के लिए गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। 11 जून के बाद हवा का रुख पूर्वा होगी। पूर्वांचल से शुरू होकर दोबारा बूंदाबांदी का दौर देखने को मिलेगा। रविवार को यूपी के प्रयागराज और झांसी में दोपहर बाद का तापमान 44°C के पार चला गया। जबकि 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40°C डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। तीन दिन गर्मी अधिक पड़ने की संभावना
रविवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश कई जिलों में 9 से 11 जून के बीच भयंकर गर्मी पड़ेगी। वहीं 9 से 11 जून के बीच प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, दक्षिणी हिस्सों, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, बुंदेलखंड क्षेत्र और आगरा व आसपास के जिलों में लू चलने की आशंका जताई है। 11 जून के बाद मिल सकती है गर्मी से राहत
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार से रूखी और गर्म पछुआ हवाओं के जोर से अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 11 जून के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा का रुख पछुआ से पूर्वा हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर दोबारा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र के इलाकों में रुका हुआ है। मानसूनी हवाएं कमजोर होने से मौसम गर्म हो रहा है। धान को फायदा, सब्जियों को नुकसान कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजीव श्रीवास्तव बताते हैं, बारिश से धान की फसल को फायदा है। धान नर्सरी के लिए किसान खेत तैयार कर रहे हैं। मोटे अनाजों की बोआई के लिए भी बारिश फायदेमंद है। इस समय मक्का, सामा और काकून आदि की बोआई के लिए एकदम सही समय है, क्योंकि इसके लिए नमी की जरूरत होती है। कृषि विशेषज्ञ ने बताया- इस बारिश से आम की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। जहां आम की मिठास कम होने की आशंका है, वहीं फल में कीड़े लगने की आशंका बन जाती है। हरी सब्जियों के लिए भी यह बारिश ठीक नहीं है। लौकी, करेला, भिंडी, तोरई जैसी सब्जियां खराब हो जाती हैं। पाकिस्तान से यूपी की तरफ बढ़ रहा साइक्लोन BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया-मध्य पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके पीछे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। यह तेजी से राजस्थान से होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण पश्चिमी यूपी में तेज चक्रवाती हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके आगे बढ़ने पर मंगलवार को पूर्वांचल में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट:प्रयागराज, झांसी में 44°C के पार पहुंचा पारा; 11 जून के बाद बारिश की संभावना
