पंजाब के जालंधर में ईसाई समाज का नया बिशप नियुक्त कर दिया गया है। पोप लियो XIV ने फादर जोस सेबेस्टियन थेक्कुमचेरिकुनेल को जालंधर का नया बिशप नियुक्त किया है। यह पद लगभग सात वर्षों से लगभग खाली था। फादर जोस (63) वर्तमान में जालंधर के वित्तीय प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं। बिशप एग्नेलो रूफिनो ग्रेसियस ने एक बयान में कहा गया है कि परम पावन पोप लियो XIV ने जालंधर के प्रीस्ट और वर्तमान में इसके वित्तीय प्रशासक के रूप में कार्यरत रेव. जोस सेबेस्टियन थेक्कुमचेरिकुनेल को जालंधर का नया बिशप नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा बीते दिन रोम में सार्वजनिक की गई। फ्रेंको मुलक्कल रेप केस के बाद जोस ने इस्तीफा दिया था बॉम्बे के एमेरिटस ऑक्सिलरी बिशप बिशप ग्रेसियस 2018 से जालंधर के अपोस्टोलिक एडमिनिस्ट्रेटो के रूप में सेवा कर रहे हैं। जब पिछले बिशप फ्रेंको मुलक्कल को एक नन द्वारा बलात्कार के आरोप के बाद गिरफ्तार किया गया था। वेटिकन ने उन्हें बिशप के रूप में उनकी जिम्मेदारियों से अस्थायी रूप से मुक्त कर दिया था। हालांकि उन्हें 2022 में केरल की एक अदालत ने बरी कर दिया था। लेकिन वेटिकन ने उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा था और जून 2023 में उन्हें प्रो बोनो एक्लेसिया (चर्च की भलाई के लिए) के रूप में स्वीकार कर लिया गया था। एक संदेश में बिशप ग्रेसियस ने कहा- मैं बहुत उत्सुक था कि बिशप बनने के लिए चुना गया व्यक्ति जालंधर के पुजारियों में से हो। मुझे एहसास है कि जालंधर ने कितना नुकसान उठाया है, क्योंकि मैं बाहर से आया था और मुझे पंजाबी का कोई ज्ञान नहीं था। सूबा के लोकाचार से बहुत कम परिचित था। सौभाग्य से होली सी ने जालंधर से एक प्रीस्ट को नियुक्त किया है जो इसे बहुत अच्छी तरह से जानता है। पंजाब के जालंधर में ईसाई समाज का नया बिशप नियुक्त कर दिया गया है। पोप लियो XIV ने फादर जोस सेबेस्टियन थेक्कुमचेरिकुनेल को जालंधर का नया बिशप नियुक्त किया है। यह पद लगभग सात वर्षों से लगभग खाली था। फादर जोस (63) वर्तमान में जालंधर के वित्तीय प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं। बिशप एग्नेलो रूफिनो ग्रेसियस ने एक बयान में कहा गया है कि परम पावन पोप लियो XIV ने जालंधर के प्रीस्ट और वर्तमान में इसके वित्तीय प्रशासक के रूप में कार्यरत रेव. जोस सेबेस्टियन थेक्कुमचेरिकुनेल को जालंधर का नया बिशप नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा बीते दिन रोम में सार्वजनिक की गई। फ्रेंको मुलक्कल रेप केस के बाद जोस ने इस्तीफा दिया था बॉम्बे के एमेरिटस ऑक्सिलरी बिशप बिशप ग्रेसियस 2018 से जालंधर के अपोस्टोलिक एडमिनिस्ट्रेटो के रूप में सेवा कर रहे हैं। जब पिछले बिशप फ्रेंको मुलक्कल को एक नन द्वारा बलात्कार के आरोप के बाद गिरफ्तार किया गया था। वेटिकन ने उन्हें बिशप के रूप में उनकी जिम्मेदारियों से अस्थायी रूप से मुक्त कर दिया था। हालांकि उन्हें 2022 में केरल की एक अदालत ने बरी कर दिया था। लेकिन वेटिकन ने उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा था और जून 2023 में उन्हें प्रो बोनो एक्लेसिया (चर्च की भलाई के लिए) के रूप में स्वीकार कर लिया गया था। एक संदेश में बिशप ग्रेसियस ने कहा- मैं बहुत उत्सुक था कि बिशप बनने के लिए चुना गया व्यक्ति जालंधर के पुजारियों में से हो। मुझे एहसास है कि जालंधर ने कितना नुकसान उठाया है, क्योंकि मैं बाहर से आया था और मुझे पंजाबी का कोई ज्ञान नहीं था। सूबा के लोकाचार से बहुत कम परिचित था। सौभाग्य से होली सी ने जालंधर से एक प्रीस्ट को नियुक्त किया है जो इसे बहुत अच्छी तरह से जानता है। पंजाब | दैनिक भास्कर
