देश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा-झांसी:पारा 45.9 डिग्री पहुंचा, यूपी के 19 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी

देश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा-झांसी:पारा 45.9 डिग्री पहुंचा, यूपी के 19 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी

यूपी भीषण लू की चपेट में है। सुबह से ही निकल रही तेज धूप दोपहर तक मानों झुलसा रही है। उमस और परेशान कर रही है। सोमवार को झांसी और आगरा देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 45.9°C दर्ज किया गया। देश में सबसे ज्यादा गर्म राजस्थान का श्रीगंगानगर रहा, यहां पारा 47.3°C दर्ज किया गया। इसके अलावा यूपी के 22 जिलों में अधिकतम पारा 40°C के पार चला गया। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार के लिए प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर झांसी और इसके आसपास के 19 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। यहां दिन के साथ रात भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया- 11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठी नमी का असर पूर्वांचल में होगा। बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा। कई जिलों में मंगलवार और बुधवार को भीषण गर्मी पड़ेगी। पारा 46 डिग्री के पार जा सकता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। आठ जून की रात बिजली की मांग इस सीजन सबसे ज्यादा 30 हजार 161 मेगावाट पहुंच गई। इस साल अधिकतम मांग 32 हजार मेगावाट तक जा सकती है। पिछले साल मई महीने में बिजली की सबसे ज्यादा मांग 30 हजार 618 मेगावाट थी। यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… यूपी भीषण लू की चपेट में है। सुबह से ही निकल रही तेज धूप दोपहर तक मानों झुलसा रही है। उमस और परेशान कर रही है। सोमवार को झांसी और आगरा देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 45.9°C दर्ज किया गया। देश में सबसे ज्यादा गर्म राजस्थान का श्रीगंगानगर रहा, यहां पारा 47.3°C दर्ज किया गया। इसके अलावा यूपी के 22 जिलों में अधिकतम पारा 40°C के पार चला गया। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार के लिए प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर झांसी और इसके आसपास के 19 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। यहां दिन के साथ रात भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया- 11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठी नमी का असर पूर्वांचल में होगा। बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा। कई जिलों में मंगलवार और बुधवार को भीषण गर्मी पड़ेगी। पारा 46 डिग्री के पार जा सकता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। आठ जून की रात बिजली की मांग इस सीजन सबसे ज्यादा 30 हजार 161 मेगावाट पहुंच गई। इस साल अधिकतम मांग 32 हजार मेगावाट तक जा सकती है। पिछले साल मई महीने में बिजली की सबसे ज्यादा मांग 30 हजार 618 मेगावाट थी। यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर