पंजाब के होटल में जुए का अड्डा पकड़ा:16 गिरफ्तार, 25.30 लाख कैश-13 मोबाइल-6 कारें जब्त

पंजाब के होटल में जुए का अड्डा पकड़ा:16 गिरफ्तार, 25.30 लाख कैश-13 मोबाइल-6 कारें जब्त

पंजाब के जीरकपुर में केसी रॉयल होटल में चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें होटल के कर्मचारी भी शामिल थे। पुलिस टीम ने मौके से 25.30 लाख कैश, 13 मोबाइल फोन और 6 कारें बरामद की हैं। जीरकपुर थाने में जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। इस मामल में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 8 दिन से पुलिस आरोपी तलाश में जुटी हुई थी मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस का कहना है कि पिछले 8-9 दिनों से हमारी टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई थीं। लेकिन वे हर समय अपना ठिकाना बदल लेते थे। ऐसे में, जैसे ही मंगलवार को टीमों को उनके बारे में जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें काबू कर लिया गया। इस मामले में ज़ीरकपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। यह अपनी तरह का एक अनोखा मामला है, जब इस तरह का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें अधिकतर लोगों की उम्र 40 साल से अधिक है। चंडीगढ़ में भी पकड़ा गया था अड्‌डा इससे पहले चंडीगढ़ में इस तरह का मामला सामने आया था। जब एक नामी होटल में 26 लोगों को अरेस्ट किया गया था। यह सारी नारी कारोबारी व ससूखदार थे। यह मामला काफी चर्चा में रहा था। साल 2018 में यह मामला सेक्टर -17 थाने में दर्ज में हुआ था। इसके बाद अब यह मामला सामने आया है। पंजाब के जीरकपुर में केसी रॉयल होटल में चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें होटल के कर्मचारी भी शामिल थे। पुलिस टीम ने मौके से 25.30 लाख कैश, 13 मोबाइल फोन और 6 कारें बरामद की हैं। जीरकपुर थाने में जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। इस मामल में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 8 दिन से पुलिस आरोपी तलाश में जुटी हुई थी मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस का कहना है कि पिछले 8-9 दिनों से हमारी टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई थीं। लेकिन वे हर समय अपना ठिकाना बदल लेते थे। ऐसे में, जैसे ही मंगलवार को टीमों को उनके बारे में जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें काबू कर लिया गया। इस मामले में ज़ीरकपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। यह अपनी तरह का एक अनोखा मामला है, जब इस तरह का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें अधिकतर लोगों की उम्र 40 साल से अधिक है। चंडीगढ़ में भी पकड़ा गया था अड्‌डा इससे पहले चंडीगढ़ में इस तरह का मामला सामने आया था। जब एक नामी होटल में 26 लोगों को अरेस्ट किया गया था। यह सारी नारी कारोबारी व ससूखदार थे। यह मामला काफी चर्चा में रहा था। साल 2018 में यह मामला सेक्टर -17 थाने में दर्ज में हुआ था। इसके बाद अब यह मामला सामने आया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर