पंजाब के लुधियाना में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा पर औद्योगिक भूमि का आवासीय परियोजना के लिए दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए है। कालिया ने कहा अरोड़ा की कंपनी, रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड को विशेष रूप से एक औद्योगिक पार्क के विकास के लिए 43 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। लेकिन नियमों को दरकिनार करते हुए अरोड़ा की कंपनी ने इसके बजाय इस भूमि का उपयोग एक आवासीय भवन और वाणिज्यिक परिसर के लिए किया। जिसे “हैम्पटन होम्स” के रूप में बनाया गया। कालिया ने कहा कि जब भूमि का अधिग्रहण किया जाता है, तो उसके उद्देश्य को बदला नहीं जा सकता है। खासकर जब ऐसी भूमि अक्सर राज्य से रियायती दरों पर अधिग्रहित की जाती है। कालिया का केजरीवाल और CM मान से सवाल इसके अलावा, कालिया ने AAP सरकार की अपनी पिछली प्रतिज्ञाओं के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया। उन्होंने केजरीवाल के 2022 के उस दावे को याद किया कि यदि आप सत्ता में आती है, तो सरकार जनता पर टैक्स लगाए बिना 54 हजार करोड़ जुटाएगी, जिसमें रेत खनन से 20 हजार करोड़ और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर 34 हजार करोड़ शामिल हैं। कालिया ने केजरीवाल और भगवंत मान को चुनौती देते हुए पूछा कि क्या संजीव अरोड़ा को आवंटित औद्योगिक भूखंड भ्रष्टाचार नहीं है और उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। पंजाब के लुधियाना में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा पर औद्योगिक भूमि का आवासीय परियोजना के लिए दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए है। कालिया ने कहा अरोड़ा की कंपनी, रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड को विशेष रूप से एक औद्योगिक पार्क के विकास के लिए 43 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। लेकिन नियमों को दरकिनार करते हुए अरोड़ा की कंपनी ने इसके बजाय इस भूमि का उपयोग एक आवासीय भवन और वाणिज्यिक परिसर के लिए किया। जिसे “हैम्पटन होम्स” के रूप में बनाया गया। कालिया ने कहा कि जब भूमि का अधिग्रहण किया जाता है, तो उसके उद्देश्य को बदला नहीं जा सकता है। खासकर जब ऐसी भूमि अक्सर राज्य से रियायती दरों पर अधिग्रहित की जाती है। कालिया का केजरीवाल और CM मान से सवाल इसके अलावा, कालिया ने AAP सरकार की अपनी पिछली प्रतिज्ञाओं के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया। उन्होंने केजरीवाल के 2022 के उस दावे को याद किया कि यदि आप सत्ता में आती है, तो सरकार जनता पर टैक्स लगाए बिना 54 हजार करोड़ जुटाएगी, जिसमें रेत खनन से 20 हजार करोड़ और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर 34 हजार करोड़ शामिल हैं। कालिया ने केजरीवाल और भगवंत मान को चुनौती देते हुए पूछा कि क्या संजीव अरोड़ा को आवंटित औद्योगिक भूखंड भ्रष्टाचार नहीं है और उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। पंजाब | दैनिक भास्कर
