अमृतसर| खिलचियां के गांव वडाला खुर्द में पंचायती चुनाव में हुए झगड़े की रंजिश में कांग्रेस के वर्करों ने घर के बाहर आकर आप वर्करों पर पिस्तौल और राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद आप वर्कर ने अपने लाइसेंसी दौनाली से जवाबी हमले में गोलियां चलानी शुरू की तो आरोपी भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 12 खौल राइफल के बरामद हुए। यह घटना 15 जनवरी की शाम 6.45 बजे की है। पुलिस ने इस मामले में 4 हमलावरों को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत कौर, जसरीत कौर निवासी वडाला खुर्द, मनबीर सिंह और महावीर निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। जबकि जगजीत सिंह और तीन अज्ञात युवक इसमें शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में जरनैल सिंह ने बताया कि वह अपने घर में मौजूद था। आरोपी उसके घर के बाहर आए और गाली देते हुए हथियार से गोलियां चलाने लगे। अपना और अपने परिवार का बचाव करते हुए अपने लाइसेंसी हथियार से जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। अमृतसर| खिलचियां के गांव वडाला खुर्द में पंचायती चुनाव में हुए झगड़े की रंजिश में कांग्रेस के वर्करों ने घर के बाहर आकर आप वर्करों पर पिस्तौल और राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद आप वर्कर ने अपने लाइसेंसी दौनाली से जवाबी हमले में गोलियां चलानी शुरू की तो आरोपी भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 12 खौल राइफल के बरामद हुए। यह घटना 15 जनवरी की शाम 6.45 बजे की है। पुलिस ने इस मामले में 4 हमलावरों को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत कौर, जसरीत कौर निवासी वडाला खुर्द, मनबीर सिंह और महावीर निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। जबकि जगजीत सिंह और तीन अज्ञात युवक इसमें शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में जरनैल सिंह ने बताया कि वह अपने घर में मौजूद था। आरोपी उसके घर के बाहर आए और गाली देते हुए हथियार से गोलियां चलाने लगे। अपना और अपने परिवार का बचाव करते हुए अपने लाइसेंसी हथियार से जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

कॉलेज विंग के ट्रायल में 544 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
कॉलेज विंग के ट्रायल में 544 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब खेल विभाग की तरफ से कॉलेज विंगों में डे-स्कॉलर और रेजिडेंशियल विंग के ट्रायलों के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे। मंगलवार को एथलेटिक्स में 20, स्विमिंग 7, बॉक्सिंग में 9, जिम्नास्टिक में 13, वालीबाल में 20, कबड्डी 22, जूडो 18, फुटबाल 15, हैंडबाल 16, बॉस्केटबाल 40, रेस्लिंग 9, हॉकी 41, वेटलिफ्टिंग 5, बैडमिंटन में 4 खिलाड़ियों सहित कुल 239 खिलाड़ी पहुंचे। जिला खेल अधिकारी शाश्वत राजदान ने बताया कि जिले में करीब 400 कॉलेज विंग की सीटें है। उन्होंने कहा कि इस बार खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला है। सभी गेम्स में खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए खुद को विंग में शामिल करने के लिए टेलेंट का प्रदर्शन किया है। पंजाब खेल विभाग की तरफ से सोमवार को ट्रायलों के पहले दिन कुल 305 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें एथलेटिक्स में 60, बॉक्सिंग 9, जिम्नास्टिक 5, वॉलीबाल 20, खो-खो 2, कबड्डी 8, जूडो 4, फेंसिंग, साइक्लिंग व स्विमिंग में कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा। खालसा कॉलेज में फुटबाल के 125, हैंडबाल 22, हंसराज स्टेडियम में बॉस्केटबाल 9, रेस्लिंग 10, सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हॉकी के 25, गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग व पॉवर लिफ्टिंग में 3-3 खिलाड़ी शामिल थे। पंजाब खेल विभाग की तरफ से साल 2024-25 में कॉलेज विंग के लिए दो दिवसीय खेल ट्रायल संपन्न हुए है। जिसमें गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, द महाराजा भूपिंदर सिंह खेल यूनिवर्सिटी पटियाला के अधीन आते कॉलेजों में एडमिशन के लिए खिलाड़ी ट्रायल दे चुके है। जालंधर में करीब 400 सीटों के लिए 544 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

RTA सचिव को पकड़वाने वाले पर वसूली का केस:लुधियाना में ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों से मांगे पैसे, वॉट्सऐप के स्क्रीन शॉट से हुआ खुलासा
RTA सचिव को पकड़वाने वाले पर वसूली का केस:लुधियाना में ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों से मांगे पैसे, वॉट्सऐप के स्क्रीन शॉट से हुआ खुलासा पंजाब के लुधियाना में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) के सचिव नरिंदर सिंह धालीवाल की गिरफ्तारी के साथ ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत के रूप में पैसा इकट्ठा करने के संगठित अपराध का भंडाफोड़ करने में विजिलेंस ब्यूरो की मदद करने वाले गांव माणकवाल के सतनाम सिंह धवन खुद मुश्किल में फंस गए हैं। क्योंकि विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा ने धवन और दो अन्य के खिलाफ आरटीए कर्मचारियों को धमकाने और उनसे पैसे ऐठने का मामला दर्ज किया है। धवन के अलावा विजिलेंस ब्यूरो ने लोहारा के भूपिंदर पुंज और शिमलापुरी की रविंद्र कॉलोनी के राजीव सूद उर्फ बिल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। RTA कर्मचारियों ने पेश किए वॉट्सऐप के स्क्रीन शॉट सतनाम सिंह धवन के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा की इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर के बयान के बाद व्यापक जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। आरटीए कर्मचारियों ने आरोपियों के साथ अपनी बातचीत के साथ-साथ वॉट्सऐप चैट के स्क्रीन शॉट भी पेश किए हैं। कर्मचारी बोले- लोगों से ऐठता था पैसे आरटीए कर्मचारियों में क्लर्क रविंदर सिंह, विक्रम सिंह, नीलम, जूनियर असिस्टेंट अमनदीप सिंह, जय तेग सिंह, डेटा एंट्री क्लर्क दिनेश बंसल और गौरव कुमार शामिल हैं। एफआईआर के अनुसार आरोपी आरटीए से काम करवाने में मदद करने के बहाने लोगों से पैसे ऐठता था। आरोपी लोगों को धमकाकर दफ्तर से उनके दस्तावेज हासिल कर लेता था। FIR में यह भी बताया गया है कि आरोपी ने डेटा एंट्री क्लर्क दिनेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और फिर शिकायत वापस लेने के लिए उससे 3 लाख रुपए की मांग की थी। पता चला है कि विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत के तौर पर पैसे वसूलने के लिए संगठित अपराध चलाने के आरोप में लुधियाना में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल को 6 जनवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत के तौर पर पैसे वसूलने के लिए संगठित अपराध चलाने के आरोप में लुधियाना में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के पद पर तैनात पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल को गिरफ्तार किया था। सतनाम सिंह धवन द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई थी। सतर्कता ब्यूरो इस मामले में एक वकील, एक स्टाम्प विक्रेता और कई अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है।

लुधियाना में DC ऑफिस के बाहर अर्धनग्न प्रोटेस्ट:सिविल अस्पताल के कर्मचारी करेंगे विरोध, 2 महीने से वेतन न मिलने से हैं नाराज
लुधियाना में DC ऑफिस के बाहर अर्धनग्न प्रोटेस्ट:सिविल अस्पताल के कर्मचारी करेंगे विरोध, 2 महीने से वेतन न मिलने से हैं नाराज पंजाब के लुधियाना में सिविल अस्पताल के अस्थायी कर्मचारी आज डीसी ऑफिस के बाहर प्रशासन के खिलाफ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे। उनकी मांग है कि उन्हें पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनका घर चलाना मुश्किल हो रहा है। यूजर चार्जिंग मुलाजिम संघर्ष कमेटी के राज कुमार हैप्पी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक सभी अस्थायी कर्मचारी डीसी ऑफिस के सामने एकत्रित होंगे। हैप्पी ने बताया कि उन्हें 4500 से 6500 रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं। इतने कम वेतन में काम करना बहुत मुश्किल है।