हरियाणा में गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। लू चल रही, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 जून तक 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को 6 जिलों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान 2-4 डिग्री तक गिर सकता है। डॉक्टरों ने लू बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उधर, गुरुग्राम के DC अजय कुमार ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग अपना चेहरा और सिर ढककर ही बाहर जाएं। वह चश्मे और टोपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि 14 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव आएगा। 14 से 16 जून के बीच धूलभरी हवा और बूंदाबांदी के आसार हैं। 3 दिन कहां कौन सा अलर्ट: अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री गिरा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डॉक्टर बोले- शरीर में पानी की कमी ना होने दें
भिवानी के सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि लू से बचने के लिए सावधानी बरतें। लू लगने से उल्टी-दस्त हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसके कारण चक्कर या दौरे भी आ सकते हैं। इसलिए शरीर में पानी की कमी ना होने दें। साथ ही लू से बचकर रहें। हरियाणा में गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। लू चल रही, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 जून तक 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को 6 जिलों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान 2-4 डिग्री तक गिर सकता है। डॉक्टरों ने लू बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उधर, गुरुग्राम के DC अजय कुमार ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग अपना चेहरा और सिर ढककर ही बाहर जाएं। वह चश्मे और टोपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि 14 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव आएगा। 14 से 16 जून के बीच धूलभरी हवा और बूंदाबांदी के आसार हैं। 3 दिन कहां कौन सा अलर्ट: अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री गिरा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डॉक्टर बोले- शरीर में पानी की कमी ना होने दें
भिवानी के सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि लू से बचने के लिए सावधानी बरतें। लू लगने से उल्टी-दस्त हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसके कारण चक्कर या दौरे भी आ सकते हैं। इसलिए शरीर में पानी की कमी ना होने दें। साथ ही लू से बचकर रहें। हरियाणा | दैनिक भास्कर
