हिमाचल में कार पलटने से 2 युवकों की मौत:3 गंभीर रूप से घायल, 1 PGI चंडीगढ़ रेफर, रात सवा 9 बजे भेखली में हादसा

हिमाचल में कार पलटने से 2 युवकों की मौत:3 गंभीर रूप से घायल, 1 PGI चंडीगढ़ रेफर, रात सवा 9 बजे भेखली में हादसा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बीती रात को कार पलट गई। हादसे 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू के भेखली में यह हादसा बीती रात करीब साढ़े 9 बजे पेश आया। कार में पांच युवक सवार थे, जो कि कुल्लू की ओर घूमने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पहाड़ पर ऊपर वाली सड़क से पलटने के बाद कार निचली सड़क पर जाकर रुकी। बालकृष्ण-आशीष ने मौके पर दम तोड़ा कार में सवार पांचों युवकों को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया। मगर, फगवाना गांव के 21 वर्षीय बालकृष्ण और 18 वर्षीय आशीष शर्मा (विशू) ने मौके पर दम तोड़ दिया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है। साहिल, हिमांशु और रिपन घायल हैं। गंभीर रूप से घायल हिमांशू को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों का ढालपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच कर रही पुलिस-: ASP एएसपी संजीव चौहान के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों युवकों के शवों का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बीती रात को कार पलट गई। हादसे 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू के भेखली में यह हादसा बीती रात करीब साढ़े 9 बजे पेश आया। कार में पांच युवक सवार थे, जो कि कुल्लू की ओर घूमने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पहाड़ पर ऊपर वाली सड़क से पलटने के बाद कार निचली सड़क पर जाकर रुकी। बालकृष्ण-आशीष ने मौके पर दम तोड़ा कार में सवार पांचों युवकों को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया। मगर, फगवाना गांव के 21 वर्षीय बालकृष्ण और 18 वर्षीय आशीष शर्मा (विशू) ने मौके पर दम तोड़ दिया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है। साहिल, हिमांशु और रिपन घायल हैं। गंभीर रूप से घायल हिमांशू को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों का ढालपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच कर रही पुलिस-: ASP एएसपी संजीव चौहान के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों युवकों के शवों का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।   हिमाचल | दैनिक भास्कर