हमीरपुर के सुजानपुर में एक हादसे में कांग्रेस नेता प्यारचंद के 35 वर्षीय बेटे विकास ठाकुर की मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब 9 बजे की यह घटना ग्राम पंचायत खैरी में हुई, जहां विकास अपनी गाड़ी से सामान निकाल रहे थे। सुजानपुर पुलिस के एसएचओ राकेश धीमान के अनुसार, विकास जब घर के बाहर गाड़ी से सामान निकाल रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे घर के पास स्थित करीब 15-20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। परिजनों ने तुरंत उन्हें सुजानपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया है। बता दें कि मृतक के पिता प्यारचंद हाल ही में जिला परिषद के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे। घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत राणा और सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। सबने विकास ठाकुर की असमय मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। इस दुखद घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा और जसवंत ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हमीरपुर के सुजानपुर में एक हादसे में कांग्रेस नेता प्यारचंद के 35 वर्षीय बेटे विकास ठाकुर की मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब 9 बजे की यह घटना ग्राम पंचायत खैरी में हुई, जहां विकास अपनी गाड़ी से सामान निकाल रहे थे। सुजानपुर पुलिस के एसएचओ राकेश धीमान के अनुसार, विकास जब घर के बाहर गाड़ी से सामान निकाल रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे घर के पास स्थित करीब 15-20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। परिजनों ने तुरंत उन्हें सुजानपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया है। बता दें कि मृतक के पिता प्यारचंद हाल ही में जिला परिषद के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे। घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत राणा और सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। सबने विकास ठाकुर की असमय मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। इस दुखद घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा और जसवंत ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
HRTC की 280 नई बसें जल्द चलेगी:240 साधारण और 40 वोल्वो शामिल, उपाध्यक्ष बोले- 6 महीने में बदलेगी तस्वीर
HRTC की 280 नई बसें जल्द चलेगी:240 साधारण और 40 वोल्वो शामिल, उपाध्यक्ष बोले- 6 महीने में बदलेगी तस्वीर हिमाचल में जल्द नई बसे शुरू की जाएंगी। हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बिलासपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान निगम के विस्तार और सुधार की बड़ी योजना का खुलासा किया। वर्मा ने बताया कि निगम के बेड़े में जल्द ही 240 नई साधारण बसें और 40 वोल्वो बसें शामिल की जाएंगी। वोल्वो बस इसी सप्ताह से सेवा में जुड़ने लगेंगी। दो दिन पहले पदभार संभालने वाले वर्मा ने कहा कि HRTC को पटरी पर लाने के लिए कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने HRTC को हिमाचल की लाइफ लाइन बताते हुए कहा कि यह वहां भी सेवाएं देती है, जहां अन्य परिवहन साधन नहीं पहुंच पाते। उनका लक्ष्य है कि निगम की सेवाओं का फायदा प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचे। निगम के सामने मौजूद चुनौतियों को स्वीकार करते हुए वर्मा ने कहा कि वह घाटे से उबरने के लिए विशेष योजनाएं बनाएंगे। उन्होंने ड्राइवर-कंडक्टर के बकाया भुगतान को जल्द निपटाने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप आगामी छह महीनों में HRTC को एक नए और बेहतर स्वरूप में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है।
हिमाचल में दिल्ली के टूरिस्ट की मौत:बर्फ पर फिसली कार, 3 घायल, रोहतांग टनल के पास हादसा; पर्यटकों के लिए एडवाइजरी
हिमाचल में दिल्ली के टूरिस्ट की मौत:बर्फ पर फिसली कार, 3 घायल, रोहतांग टनल के पास हादसा; पर्यटकों के लिए एडवाइजरी हिमाचल के लाहौल स्पीति में रविवार रात दिल्ली के पर्यटकों की एक गाड़ी बर्फ से स्किड होने के बाद टिप्पर से टकरा गई। इससे एक टूरिस्ट की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों घायलों को रोहतांग में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रोहतांग टनल से आगे स्नो-गैलरी और पागल नाला के बीच यह हादसा हुआ। सड़क पर फिसलन की वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इस दौरान DL-9CAT9501 नंबर की गाड़ी लाइन को ओवर टेक करते हुए तेज रफ्तार में आगे निकली। इससे चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और दूसरी लेन पर जाम में फंसे टिप्पर से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का अगला हिस्सा टिप्पर के नीचे घुस गया। इससे गाड़ी के सभी एयर-बैग खुल गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। मृतक भीषण एक कंपनी का मालिक हेड कांस्टेलब गजेंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के भीषण गर्ग (49) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि परवेज आलम, लेखराज और तरुण इस हादसे में घायल हुए हैं। गाड़ी में सवार सभी मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। पिछली सीट पर बैठा पांचवां शख्स पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मृतक भीषण गर्ग दिल्ली में एक कंपनी के मालिक थे। सभी सिस्सू की तरफ घूमने गए थे और बीती शाम को वापस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। पुलिस की एडवाइजरी ताजा हिमपात के बाद पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है, क्योंकि ज्यादातर लोग बर्फ पर भी आम दिनों की तरह ड्राइविंग करते है। बर्फ का सड़कों पर शीशा सा जम गया है। इससे सावधानी जरूरी है। ऐसे में पुलिस ने धीमी रफ्तार के साथ और ब्रेक का कम इस्तेमाल करने की एडवाइजरी जारी की है। ऊंचे क्षेत्रों में फंसे पर्यटक देर तक सुरक्षित रेस्क्यू प्रदेश में आज और कल भी कुछेक स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इसे देखते हुए पर्यटकों को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक बर्फबारी हो जाती है। इससे फंसने की संभावना बनी रहती है। बीती शाम को भी लाहौल स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में 150 से ज्यादा पर्यटक जगह जगह फंस गए थे, जिन्हें लोकल पुलिस ने देर रात तक सुरक्षित होटलों में पहुंचाया। यह भी पढ़ें- हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी:खुशी से झूम उठे पर्यटक, बर्फ में खेलते दिखे; गाड़ियां फिसलीं, 70 दिन का ड्राइ स्पेल टूटा
हिमाचल में सरकारी कर्मचारी ने आत्महत्या की:खैरी डैम में लगाई छलांग, मानसिक रूप से बीमार चल रहा था, जल शक्ति विभाग में था पंप-ऑपरेटर
हिमाचल में सरकारी कर्मचारी ने आत्महत्या की:खैरी डैम में लगाई छलांग, मानसिक रूप से बीमार चल रहा था, जल शक्ति विभाग में था पंप-ऑपरेटर हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक सरकारी कर्मचारी ने चमेरा-1 परियोजना के खैरी डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मानिंद्र कुमार मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, बीते रविवार को दोपहर के वक्त मानिंद्र कुमार ने डैम में छलांग लगाई। इसके बाद मानिंद्र कुमार को पुलिस ने डैम से गौताखोरो की मदद से बाहर निकाला। इसमें करीब चार घंटे का वक्त लग गया। बताया जा रहा है कि मानिंद्र कुमार दो साल से बीमार चल रहा था। डैम में कूदने से पहले बीते शनिवार रात करीब 1 बजे उसने फोन पर परिजनों से भी बात की और बताया कि उसे घबराहट हो रही है। जल शक्ति विभाग में सेवारत्त था इसलिए बीते कल ही परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की योजना बनाई। मगर इससे पहले ही मानिंद्र ने डैम में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। मानिंद्र कुमार जल शक्ति विभाग में बतौर पंप ऑपरेटर सेवारत्त था। पुलिस जांच में जुटी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है। एएसआई. राजकुमार के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है और धारा 174 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। परिवार ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है।