आगरा में घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पहले तो दो पक्षों में गली में कहासुनी होती है। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर पीड़ित के घर में घुसकर लाठी बरसाई दीं। वीडियो में पीड़ितों की चीख-पुकार साफ सुनाई दे रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया आरोपियों ने घर में घुस मारपीट कर दीं। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विष्णु कॉलोनी का मामला
घटना गुरुवार की है। मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बिचपुरी रोड स्थित विष्णु विहार कॉलोनी का है। लड़की की मां का आरोप है कि पवन दुबे नामक युवक उनकी बेटी पर 5-6 महीने से परेशान कर रहा है। उनकी बेटी मुंबई में जॉब करती है। आजकल वह घर आई हुई है। सिर पर लाठी मारी
आरोप है कि पवन ने गुरुवार को उनके घर में घुसकर लड़की पर गलत नीयत से हाथ मारा। जब उन्होंने उसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की नीयत से सिर पर लाठी मारी। इतना ही नहीं जब बीच-बचाव करने के लिए लड़की का भाई आया तो पवन ने उसके भी लाठी मारी, जिससे उसके खून निकल आया। दोनों ही घायल हो गए। पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने लड़की की मां द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगरा में घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पहले तो दो पक्षों में गली में कहासुनी होती है। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर पीड़ित के घर में घुसकर लाठी बरसाई दीं। वीडियो में पीड़ितों की चीख-पुकार साफ सुनाई दे रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया आरोपियों ने घर में घुस मारपीट कर दीं। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विष्णु कॉलोनी का मामला
घटना गुरुवार की है। मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बिचपुरी रोड स्थित विष्णु विहार कॉलोनी का है। लड़की की मां का आरोप है कि पवन दुबे नामक युवक उनकी बेटी पर 5-6 महीने से परेशान कर रहा है। उनकी बेटी मुंबई में जॉब करती है। आजकल वह घर आई हुई है। सिर पर लाठी मारी
आरोप है कि पवन ने गुरुवार को उनके घर में घुसकर लड़की पर गलत नीयत से हाथ मारा। जब उन्होंने उसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की नीयत से सिर पर लाठी मारी। इतना ही नहीं जब बीच-बचाव करने के लिए लड़की का भाई आया तो पवन ने उसके भी लाठी मारी, जिससे उसके खून निकल आया। दोनों ही घायल हो गए। पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने लड़की की मां द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा में घर में घुसकर मां-बेटे को लाठी से पीटा,VIDEO:बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर हमला, मोहल्ले में दौड़ा-दौड़ाकर मारा
