करनाल की दीवान कॉलोनी में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। महिला पिछले तीन सालों से अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बीती रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महिला की हत्या कर दी गई है। इसके बाद आरोपी प्रेमी, महिला के शव को एम्बुलेंस में डालकर मृतका के मायके पहुंचा और वहां पर एम्बुलेंस सहित शव को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिली और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के पति से संपर्क किया और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पति को सौंप दिया है। आज (शुक्रवार को) फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस दीवान कालोनी में क्राइम सीन पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। पति की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। तीन साल से प्रेमी के साथ कर रही थी महिला
मृतका की पहचान 35 वर्षीय पूजा निवासी कंबोपुरा के रूप में हुई है। पूजा की शादी यूपी के बुढेड़ा गांव में राजबीर नामक व्यक्ति से हुई थी। इस शादी से उसके तीन बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ साल बाद उसी गांव के प्रवीन नामक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद उसने पति और बच्चों को छोड़कर करनाल की दीवान कॉलोनी में अपने प्रेमी प्रवीन के साथ लिव इन में रहना शुरू कर दिया। बीते तीन सालों से वह अपने प्रेमी के साथ उसी कॉलोनी में रह रही थी। रात 10 बजे मिली सूचना, प्रेमी मौके से गायब मिला
पुलिस के मुताबिक, अनुमान है कि रात को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कोई झगड़ा या फिर कहासुनी हुई और उसके चलते प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी प्रेमी ने एम्बुलेंस को कॉल किया और एम्बुलेंस वहां पर पहुंच गई। उसने एम्बुलेंस में पूजा को डाला और पूजा के मायके में पहुंच गया। पूजा के मायके के बाहर ही शव को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। गुरुवार की रात करीब 10 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि दीवान कॉलोनी में एक महिला की हत्या हो गई है और शव मृतका के मायके में है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। पोस्टमार्टम हाउस में पति ने की पहचान, सामने आई तीन साल पुरानी कहानी
घटना के बाद पुलिस ने मृतका के परिवार का पता लगाया और उसके पति राजबीर से संपर्क किया। जब राजबीर मोर्चरी हाउस पहुंचा तो उसने पूजा की पहचान की और पुलिस को जानकारी दी कि तीन साल पहले वह उसे छोड़कर प्रेमी प्रवीन के साथ चली गई थी। पुलिस को महिला के गले और शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे मर्डर की आशंका और गहरी हो गई। पुलिस ने महिला के पति राजबीर की शिकायत पर आरोपी प्रवीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल वजह साफ होगी। प्रेमी के फरार होने से शक और गहरा हो गया है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। फोरेंसिक टीम ने की दोबारा जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि मृतका पूजा अपने प्रेमी के साथ दीवान कालोनी करनाल में रहती थी। हत्या के बाद आरोपी ने एम्बुलेंस के जरिए शव को कंबोपुरा में ले जाकर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। मृतका के परिजनों के माध्यम से जानकारी मिली थी। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया था।
आज पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और शव परिजनों को सौंपा गया है। फोरेंसिक टीम के साथ मौके का मुआयना किया गया है और सबूत एकत्रित किए गए है। अब पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। वहीं मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। करनाल की दीवान कॉलोनी में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। महिला पिछले तीन सालों से अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बीती रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महिला की हत्या कर दी गई है। इसके बाद आरोपी प्रेमी, महिला के शव को एम्बुलेंस में डालकर मृतका के मायके पहुंचा और वहां पर एम्बुलेंस सहित शव को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिली और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के पति से संपर्क किया और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पति को सौंप दिया है। आज (शुक्रवार को) फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस दीवान कालोनी में क्राइम सीन पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। पति की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। तीन साल से प्रेमी के साथ कर रही थी महिला
मृतका की पहचान 35 वर्षीय पूजा निवासी कंबोपुरा के रूप में हुई है। पूजा की शादी यूपी के बुढेड़ा गांव में राजबीर नामक व्यक्ति से हुई थी। इस शादी से उसके तीन बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ साल बाद उसी गांव के प्रवीन नामक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद उसने पति और बच्चों को छोड़कर करनाल की दीवान कॉलोनी में अपने प्रेमी प्रवीन के साथ लिव इन में रहना शुरू कर दिया। बीते तीन सालों से वह अपने प्रेमी के साथ उसी कॉलोनी में रह रही थी। रात 10 बजे मिली सूचना, प्रेमी मौके से गायब मिला
पुलिस के मुताबिक, अनुमान है कि रात को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कोई झगड़ा या फिर कहासुनी हुई और उसके चलते प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी प्रेमी ने एम्बुलेंस को कॉल किया और एम्बुलेंस वहां पर पहुंच गई। उसने एम्बुलेंस में पूजा को डाला और पूजा के मायके में पहुंच गया। पूजा के मायके के बाहर ही शव को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। गुरुवार की रात करीब 10 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि दीवान कॉलोनी में एक महिला की हत्या हो गई है और शव मृतका के मायके में है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। पोस्टमार्टम हाउस में पति ने की पहचान, सामने आई तीन साल पुरानी कहानी
घटना के बाद पुलिस ने मृतका के परिवार का पता लगाया और उसके पति राजबीर से संपर्क किया। जब राजबीर मोर्चरी हाउस पहुंचा तो उसने पूजा की पहचान की और पुलिस को जानकारी दी कि तीन साल पहले वह उसे छोड़कर प्रेमी प्रवीन के साथ चली गई थी। पुलिस को महिला के गले और शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे मर्डर की आशंका और गहरी हो गई। पुलिस ने महिला के पति राजबीर की शिकायत पर आरोपी प्रवीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल वजह साफ होगी। प्रेमी के फरार होने से शक और गहरा हो गया है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। फोरेंसिक टीम ने की दोबारा जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि मृतका पूजा अपने प्रेमी के साथ दीवान कालोनी करनाल में रहती थी। हत्या के बाद आरोपी ने एम्बुलेंस के जरिए शव को कंबोपुरा में ले जाकर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। मृतका के परिजनों के माध्यम से जानकारी मिली थी। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया था।
आज पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और शव परिजनों को सौंपा गया है। फोरेंसिक टीम के साथ मौके का मुआयना किया गया है और सबूत एकत्रित किए गए है। अब पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। वहीं मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
