गुरुद्वारा आदर्श नगर में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजाए दीवान

गुरुद्वारा आदर्श नगर में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजाए दीवान

जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आदर्श नगर में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को गुरमत समागम करवाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद दीवान सजाए गए। इसमें ढाडी जत्था इंदरजीत सिंह शेरगिल ने ढाडी वारों से और भाई चरणजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया। कथा वाचकों भाई गुरमीत सिंह ने गुरमत विचारों से गुरु हरगोबिंद साहिब जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए संगत को इतिहास से रूबरू करवाया। समागम के दौरान शहर के मेयर वनीत धीर और सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली को सम्मानित किया गया। समागम में कुलविंदर सिंह थियाड़ा, गुरमीत सिंह बसरा, हरजिंदर सिंह लाडा, सरबजीत सिंह राजपाल, मनजीत सिंह बिंदरा, अमरजीत सिंह बसरा, प्रभु सिंह, सुरिंदर कौर नरूला, बलविंदर कौर लाडा, लखविंदर कौर बसरा, मनजीत कौर परुथी समेत अन्य मौजूद रहे। जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आदर्श नगर में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को गुरमत समागम करवाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद दीवान सजाए गए। इसमें ढाडी जत्था इंदरजीत सिंह शेरगिल ने ढाडी वारों से और भाई चरणजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया। कथा वाचकों भाई गुरमीत सिंह ने गुरमत विचारों से गुरु हरगोबिंद साहिब जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए संगत को इतिहास से रूबरू करवाया। समागम के दौरान शहर के मेयर वनीत धीर और सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली को सम्मानित किया गया। समागम में कुलविंदर सिंह थियाड़ा, गुरमीत सिंह बसरा, हरजिंदर सिंह लाडा, सरबजीत सिंह राजपाल, मनजीत सिंह बिंदरा, अमरजीत सिंह बसरा, प्रभु सिंह, सुरिंदर कौर नरूला, बलविंदर कौर लाडा, लखविंदर कौर बसरा, मनजीत कौर परुथी समेत अन्य मौजूद रहे।   पंजाब | दैनिक भास्कर