फरीदकोट में SGPC कर्मचारी जर्दा लेते पकड़ा:नौकरी से निकाला, जेब से बरामद हुआ, पूछने पर बोला- किसी और के लिए लेने आया था

फरीदकोट में SGPC कर्मचारी जर्दा लेते पकड़ा:नौकरी से निकाला, जेब से बरामद हुआ, पूछने पर बोला- किसी और के लिए लेने आया था

पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा रोड पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का कर्मचारी दुकान से जर्दा लेते पकड़ा गया। कर्मचारी की पहचान हरपिंदर सिंह के तौर पर हुई है और वह SGPC में अस्थायी है। उसे तुरंत प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया। युवक को सिख जत्थेबंदी के सदस्यों ने रंगे हाथ पकड़ा। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कर्मचारी को अपनी जेब से जर्दा निकालते हुए देखा जा सकता है। युवक काफी देर तक सिख जत्थेबंदी के सदस्य से बहस करता दिखा। जेब से बरामद हुआ जर्दा घटना तब सामने आई जब शिरोमणि खालसा पंचायत के पंच मनिंदर खालसा को फरीदकोट के कोटकपूरा चौक पर स्थित एक किराना दुकान से SGPC कर्मचारी हरपिंदर सिंह को जर्दा खरीदते हुए देखा गया। शक होने पर जत्थेबंदी के सदस्यों ने मौके पर ही उसे रोका और उसकी तलाशी लेने पर जर्दा उसकी जेब से बरामद हुआ। वीडियो में कर्मचारी यह दावा करता नजर आ रहा है कि वह यह जर्दा किसी अन्य व्यक्ति के लिए ले जा रहा था। हालांकि जत्थेबंदी के सदस्य इस तर्क से संतुष्ट नहीं हुए और तुरंत इसकी सूचना गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर बलदेव सिंह को दी गई। SGPC ने शिकायत के बाद की कार्रवाई
एसजीपीसी कर्मचारी की वीडियो के साथ जानकारी मैनेजर बलदेव सिंह को दी गई। जर्दा खाने वाले कर्मचारी की पहचान हरपिंदर सिंह के तौर पर हुई। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से उसे ड्यूटी से हटा दिया गया। बलदेव सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि कर्मचारी अस्थायी रूप से गुरुद्वारा साहिब में कार्यरत था और जत्थेबंदी द्वारा सूचित किए जाने पर उचित कार्रवाई कर दी गई है। सिख जत्थेबंदी का सख्त रुख
शिरोमणि खालसा पंचायत समेत सिख संगठनों ने SGPC से मांग की है कि पवित्र धार्मिक स्थलों में कार्य करने वाले कर्मचारियों की नियमित जांच की जाए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए। पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा रोड पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का कर्मचारी दुकान से जर्दा लेते पकड़ा गया। कर्मचारी की पहचान हरपिंदर सिंह के तौर पर हुई है और वह SGPC में अस्थायी है। उसे तुरंत प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया। युवक को सिख जत्थेबंदी के सदस्यों ने रंगे हाथ पकड़ा। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कर्मचारी को अपनी जेब से जर्दा निकालते हुए देखा जा सकता है। युवक काफी देर तक सिख जत्थेबंदी के सदस्य से बहस करता दिखा। जेब से बरामद हुआ जर्दा घटना तब सामने आई जब शिरोमणि खालसा पंचायत के पंच मनिंदर खालसा को फरीदकोट के कोटकपूरा चौक पर स्थित एक किराना दुकान से SGPC कर्मचारी हरपिंदर सिंह को जर्दा खरीदते हुए देखा गया। शक होने पर जत्थेबंदी के सदस्यों ने मौके पर ही उसे रोका और उसकी तलाशी लेने पर जर्दा उसकी जेब से बरामद हुआ। वीडियो में कर्मचारी यह दावा करता नजर आ रहा है कि वह यह जर्दा किसी अन्य व्यक्ति के लिए ले जा रहा था। हालांकि जत्थेबंदी के सदस्य इस तर्क से संतुष्ट नहीं हुए और तुरंत इसकी सूचना गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर बलदेव सिंह को दी गई। SGPC ने शिकायत के बाद की कार्रवाई
एसजीपीसी कर्मचारी की वीडियो के साथ जानकारी मैनेजर बलदेव सिंह को दी गई। जर्दा खाने वाले कर्मचारी की पहचान हरपिंदर सिंह के तौर पर हुई। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से उसे ड्यूटी से हटा दिया गया। बलदेव सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि कर्मचारी अस्थायी रूप से गुरुद्वारा साहिब में कार्यरत था और जत्थेबंदी द्वारा सूचित किए जाने पर उचित कार्रवाई कर दी गई है। सिख जत्थेबंदी का सख्त रुख
शिरोमणि खालसा पंचायत समेत सिख संगठनों ने SGPC से मांग की है कि पवित्र धार्मिक स्थलों में कार्य करने वाले कर्मचारियों की नियमित जांच की जाए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए।   पंजाब | दैनिक भास्कर