‘हमारे घरों में होने वाले पूजा-पाठ, शादी-ब्याह में परेशान किया जाता है। DJ पर भजन बजते हैं, तो भी दिक्कत होती है। परिवार की लड़कियां डांस करती हैं, तो VIDEO बनाए जाते हैं, छेड़खानी भी की जाती है…।’ यह कहते हुए अनीता देवी परेशान दिखती हैं। कहती हैं- 3 जून को हमारे घर में शादी थी। परिवार में खुशियां मनाई जा रही थीं। गांव के सभी परिवार के लोग घर पर इकट्ठा थे। शाम को DJ के साथ घर की महिलाएं घर से 500 मीटर दूर कुआं पूजन करने गई थीं। तभी अबुजैद, रहमान, वकार, वसीम, आलिम, जुबैद, वकार समेत 10-12 लड़के आ गए। लड़कियों के डांस के वीडियो बनाने लगे। हमने मना किया, लेकिन वो माने नहीं। जब घर के पुरुष आए, तो उल्टा वो सब मारपीट पर उतारू हो गए। बताइए, घर के बाहर ही बेटियां सुरक्षित नहीं, तो फिर गांव में रहकर क्या करेंगे? ऐसे में घर बेचकर हम कहीं और शिफ्ट हो जाएंगे। यह पूरा मामला आजमगढ़ के मुबारकपुर के गांव बम्हौर का है। इस गांव में क्या वाकई हिंदुओं को परेशान किया जा रहा? ऐसा क्या हुआ कि घर बिकाऊ के पोस्टर लगाने पड़े? यह जानने के लिए दैनिक भास्कर टीम आजमगढ़ से 15km दूर मुबारकपुर पहुंची। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… गांव में करीब 40 परिवार हिंदुओं के हैं, जबकि 500 घर मुस्लिमों के हैं। यहां का स्ट्रक्चर कुछ ऐसा है कि गांव के बीच में दलित और OBC परिवार रहते हैं, जबकि चारों तरफ से मुस्लिम आबादी है। ऐसे में विवाद होते रहे हैं। अब नाराज हिंदुओं के घर के बाहर पोस्टर लगे थे। जिस पर लिखा था- हिंदू परिवार…हमारा घर बिकाऊ है। (छोटा पूरा), बम्हौर, मुबारकपुर, आजमगढ़। गांव में हिंदू परिवारों की बात अनीता ने कहा- बेटियों से छेड़खानी हो रही
गांव के लोगों से हमने पूछा कि 3 जून को बरखू के बेटे राकेश कन्नौजिया की शादी थी। उनका घर कहां हैं? कुछ बच्चों ने हमें मोहल्ले के अंदर बरखू के घर तक पहुंचाया। यहां घर के बाहर वैसा ही पोस्टर लगा था। घर के बाहर मोहल्ले के लोग जमा थे। उनके घर के आसपास के मकानों पर भी घर बिकाऊ के पोस्टर चस्पा थे। यहीं पर हमारी मुलाकात अनीता से हुई। 3 जून को हुई मारपीट में उनके भांजे, बेटी और रिश्तेदारों को पीटा गया था। हमने पूछा- आप लोग क्यों परेशान हैं? वह कहती हैं- कोई एक मुद्दा नहीं है। किसी न किसी वजह से आए दिन मारपीट होती है, गाली-गलौच होती है। हमारे बच्चों को परेशान किया जा रहा। मदद भी नहीं मिलती, फिर चाहे थाने की पुलिस हो या अफसर। ऐसे में हमें तो घर बेचकर कहीं और ही जाना होगा। बहादुर बोले- हमारी आबादी कम, इसलिए परेशान किया जा रहा
इसके बाद हमारी मुलाकात वहीं रहने वाले बहादुर कन्नौजिया से हुई। वह कहते हैं- हमारे लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। गांव के लोगों को धमकी मिल रही है। गांव में हमारी आबादी कम है, जो आबादी में ज्यादा है। वो लोग कमजोरों को परेशान कर रहे हैं। इसको लेकर हमें पुलिस का भी कोई सपोर्ट नहीं है। अब मुस्लिम परिवारों की बात लोग बोले- तबीयत खराब थी, DJ की आवाज धीमे करने को कहा था
इसके बाद हमने मुस्लिम परिवारों से भी बात करने का प्रयास किया। ज्यादातर घरों के दरवाजे सिर्फ हमारे परिचय के बाद ही बंद कर दिए गए। कोई 3 जून को हुए वाकए पर बातचीत करने को तैयार नहीं हुआ। कैमरे पर आए बिना कुछ लोगों ने बताया कि हमारे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट हुई। फिर हमारे लोगों के खिलाफ ही FIR लिख दी गई। अब क्या बात करें? एक महिला ने बताया- इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। 3 जून को हमारे समाज के लड़के कुएं पर गए थे। वहां कन्नौजिया परिवार की महिलाएं पूजा कर रही थीं। हमारे परिवार के सदस्य की तबीयत खराब थी। इसलिए DJ बंद करने या आवाज धीमे करने के लिए कहा गया था। लेकिन, वो लोग हावी हो गए। फिर कुछ लोग लाठी लेकर आ गए और बच्चों को पीट दिया। इसके बाद ही हमारी तरफ के लोग वहां पहुंचे थे। कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन इसे इतना तूल दिया गया कि लगा ये दो समुदायों का मामला है। लेकिन, ऐसा था नहीं। अब जानिए कि 3 जून को क्या हुआ था कुआं पूजन पर डांस कर रही लड़कियों के वीडियो बनाने से भड़के लोग
गांव के बरखू के बेटे राकेश कन्नौजिया की शादी थी। शाम के समय परिजन DJ बजाते हुए घर से करीब 500 मीटर दूर कुआं पूजन करने गए थे। उनके परिवार की लड़कियां डांस करती हुई चल रही थीं। तभी दूसरे समुदाय के कुछ लड़के उनके वीडियो बनाने लगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष से संजना (17), अंगेश (22), संदीप (27), रंजना (19), अनीता (40), रितेश (20) व गोविंदा (25) घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में टेंशन होने के बाद PAC तैनात करनी पड़ी थी। अब पुलिस एक्शन जानिए… 5 आरोपियों को जेल भेजा, जांच खुद CO कर रहे
पुलिस ने माना कि 3 जून को शादी समारोह की पूजा के दौरान लड़कियों से वीडियो बनाए जा रहे थे। अबुजैद, रहमान, वकार, वसीम, आलिम, जुबैद, वकार, एहतेशाम, अरबाज, अरमान, अरमान, भुल्लन, सैफू, नदीम ने लड़कियों पर कमेंट किए थे। मना करने पर धमकी दी गई और बाद में मारपीट हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, बलवा, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट में FIR लिखी। 5 आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा। इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर कर रहे हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें : आगरा में चांदी फैक्ट्री में विस्फोट, 2 जिंदा जले, 3 भट्ठियां फटीं, झुलसे चार मजदूरों को बाहर निकाला गया, बाजार बंद आगरा में गुरुवार शाम चांदी फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। एक के बाद एक 3 भटि्टयां फट गईं। दो मजदूर जिंदा जल गए। जबकि चार गंभीर झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाकों में धुएं का गुबार फैल गया। बिल्डिंग भी भरभराकर ढह गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पढ़िए पूरी खबर… ‘हमारे घरों में होने वाले पूजा-पाठ, शादी-ब्याह में परेशान किया जाता है। DJ पर भजन बजते हैं, तो भी दिक्कत होती है। परिवार की लड़कियां डांस करती हैं, तो VIDEO बनाए जाते हैं, छेड़खानी भी की जाती है…।’ यह कहते हुए अनीता देवी परेशान दिखती हैं। कहती हैं- 3 जून को हमारे घर में शादी थी। परिवार में खुशियां मनाई जा रही थीं। गांव के सभी परिवार के लोग घर पर इकट्ठा थे। शाम को DJ के साथ घर की महिलाएं घर से 500 मीटर दूर कुआं पूजन करने गई थीं। तभी अबुजैद, रहमान, वकार, वसीम, आलिम, जुबैद, वकार समेत 10-12 लड़के आ गए। लड़कियों के डांस के वीडियो बनाने लगे। हमने मना किया, लेकिन वो माने नहीं। जब घर के पुरुष आए, तो उल्टा वो सब मारपीट पर उतारू हो गए। बताइए, घर के बाहर ही बेटियां सुरक्षित नहीं, तो फिर गांव में रहकर क्या करेंगे? ऐसे में घर बेचकर हम कहीं और शिफ्ट हो जाएंगे। यह पूरा मामला आजमगढ़ के मुबारकपुर के गांव बम्हौर का है। इस गांव में क्या वाकई हिंदुओं को परेशान किया जा रहा? ऐसा क्या हुआ कि घर बिकाऊ के पोस्टर लगाने पड़े? यह जानने के लिए दैनिक भास्कर टीम आजमगढ़ से 15km दूर मुबारकपुर पहुंची। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… गांव में करीब 40 परिवार हिंदुओं के हैं, जबकि 500 घर मुस्लिमों के हैं। यहां का स्ट्रक्चर कुछ ऐसा है कि गांव के बीच में दलित और OBC परिवार रहते हैं, जबकि चारों तरफ से मुस्लिम आबादी है। ऐसे में विवाद होते रहे हैं। अब नाराज हिंदुओं के घर के बाहर पोस्टर लगे थे। जिस पर लिखा था- हिंदू परिवार…हमारा घर बिकाऊ है। (छोटा पूरा), बम्हौर, मुबारकपुर, आजमगढ़। गांव में हिंदू परिवारों की बात अनीता ने कहा- बेटियों से छेड़खानी हो रही
गांव के लोगों से हमने पूछा कि 3 जून को बरखू के बेटे राकेश कन्नौजिया की शादी थी। उनका घर कहां हैं? कुछ बच्चों ने हमें मोहल्ले के अंदर बरखू के घर तक पहुंचाया। यहां घर के बाहर वैसा ही पोस्टर लगा था। घर के बाहर मोहल्ले के लोग जमा थे। उनके घर के आसपास के मकानों पर भी घर बिकाऊ के पोस्टर चस्पा थे। यहीं पर हमारी मुलाकात अनीता से हुई। 3 जून को हुई मारपीट में उनके भांजे, बेटी और रिश्तेदारों को पीटा गया था। हमने पूछा- आप लोग क्यों परेशान हैं? वह कहती हैं- कोई एक मुद्दा नहीं है। किसी न किसी वजह से आए दिन मारपीट होती है, गाली-गलौच होती है। हमारे बच्चों को परेशान किया जा रहा। मदद भी नहीं मिलती, फिर चाहे थाने की पुलिस हो या अफसर। ऐसे में हमें तो घर बेचकर कहीं और ही जाना होगा। बहादुर बोले- हमारी आबादी कम, इसलिए परेशान किया जा रहा
इसके बाद हमारी मुलाकात वहीं रहने वाले बहादुर कन्नौजिया से हुई। वह कहते हैं- हमारे लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। गांव के लोगों को धमकी मिल रही है। गांव में हमारी आबादी कम है, जो आबादी में ज्यादा है। वो लोग कमजोरों को परेशान कर रहे हैं। इसको लेकर हमें पुलिस का भी कोई सपोर्ट नहीं है। अब मुस्लिम परिवारों की बात लोग बोले- तबीयत खराब थी, DJ की आवाज धीमे करने को कहा था
इसके बाद हमने मुस्लिम परिवारों से भी बात करने का प्रयास किया। ज्यादातर घरों के दरवाजे सिर्फ हमारे परिचय के बाद ही बंद कर दिए गए। कोई 3 जून को हुए वाकए पर बातचीत करने को तैयार नहीं हुआ। कैमरे पर आए बिना कुछ लोगों ने बताया कि हमारे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट हुई। फिर हमारे लोगों के खिलाफ ही FIR लिख दी गई। अब क्या बात करें? एक महिला ने बताया- इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। 3 जून को हमारे समाज के लड़के कुएं पर गए थे। वहां कन्नौजिया परिवार की महिलाएं पूजा कर रही थीं। हमारे परिवार के सदस्य की तबीयत खराब थी। इसलिए DJ बंद करने या आवाज धीमे करने के लिए कहा गया था। लेकिन, वो लोग हावी हो गए। फिर कुछ लोग लाठी लेकर आ गए और बच्चों को पीट दिया। इसके बाद ही हमारी तरफ के लोग वहां पहुंचे थे। कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन इसे इतना तूल दिया गया कि लगा ये दो समुदायों का मामला है। लेकिन, ऐसा था नहीं। अब जानिए कि 3 जून को क्या हुआ था कुआं पूजन पर डांस कर रही लड़कियों के वीडियो बनाने से भड़के लोग
गांव के बरखू के बेटे राकेश कन्नौजिया की शादी थी। शाम के समय परिजन DJ बजाते हुए घर से करीब 500 मीटर दूर कुआं पूजन करने गए थे। उनके परिवार की लड़कियां डांस करती हुई चल रही थीं। तभी दूसरे समुदाय के कुछ लड़के उनके वीडियो बनाने लगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष से संजना (17), अंगेश (22), संदीप (27), रंजना (19), अनीता (40), रितेश (20) व गोविंदा (25) घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में टेंशन होने के बाद PAC तैनात करनी पड़ी थी। अब पुलिस एक्शन जानिए… 5 आरोपियों को जेल भेजा, जांच खुद CO कर रहे
पुलिस ने माना कि 3 जून को शादी समारोह की पूजा के दौरान लड़कियों से वीडियो बनाए जा रहे थे। अबुजैद, रहमान, वकार, वसीम, आलिम, जुबैद, वकार, एहतेशाम, अरबाज, अरमान, अरमान, भुल्लन, सैफू, नदीम ने लड़कियों पर कमेंट किए थे। मना करने पर धमकी दी गई और बाद में मारपीट हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, बलवा, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट में FIR लिखी। 5 आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा। इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर कर रहे हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें : आगरा में चांदी फैक्ट्री में विस्फोट, 2 जिंदा जले, 3 भट्ठियां फटीं, झुलसे चार मजदूरों को बाहर निकाला गया, बाजार बंद आगरा में गुरुवार शाम चांदी फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। एक के बाद एक 3 भटि्टयां फट गईं। दो मजदूर जिंदा जल गए। जबकि चार गंभीर झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाकों में धुएं का गुबार फैल गया। बिल्डिंग भी भरभराकर ढह गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पढ़िए पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आजमगढ़ में घरों पर लगे ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर:हिंदू परिवार के लोग बोले- हमारी बेटियों के VIDEO बनाते हैं, छेड़खानी करते हैं
