पानीपत शहर की एक कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, युवक एक फैक्ट्री में काम करता था। जहां उस पर भारी भरकम मशीन गिर गई थी। मशीन गिरने से उसका पैर टूट गया था। इतना ही नहीं, फैक्ट्री मालिक ने उसका साथ नहीं दिया। जिससे वह परेशान रहने लगा। इन्हीं कारणों के चलते उसने सुसाइड कर लिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। 13 जून को कॉल कर मांगी थी सैलरी जानकारी देते हुए संदीप ने बताया कि वह वार्ड 3, विकास नगर का रहने वाला है। मृतक विशाल उसका बेटा था। जोकि 20 साल का था व एक फैक्ट्री में काम करता था। जहां एक माह पहले उस पर भारी भरकम मशीन गिर गई थी। मशीन पैर पर गिरने से तीन जगह से टूट गया था। उस वक्त फैक्ट्री मालिक ने पूरा इलाज सही से करवाने के बारे में वायदा किया था। लेकिन, फैक्ट्री मालिक ने उसका इलाज नहीं करवाया। 13 जून को विशाल ने फैक्ट्री मालिक को फिर कॉल की और सैलरी मांगी। फैक्ट्री मालिक के मना करते ही विशाल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सुबह उसके कमरे में शव फंदे पर लटका मिला। पानीपत शहर की एक कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, युवक एक फैक्ट्री में काम करता था। जहां उस पर भारी भरकम मशीन गिर गई थी। मशीन गिरने से उसका पैर टूट गया था। इतना ही नहीं, फैक्ट्री मालिक ने उसका साथ नहीं दिया। जिससे वह परेशान रहने लगा। इन्हीं कारणों के चलते उसने सुसाइड कर लिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। 13 जून को कॉल कर मांगी थी सैलरी जानकारी देते हुए संदीप ने बताया कि वह वार्ड 3, विकास नगर का रहने वाला है। मृतक विशाल उसका बेटा था। जोकि 20 साल का था व एक फैक्ट्री में काम करता था। जहां एक माह पहले उस पर भारी भरकम मशीन गिर गई थी। मशीन पैर पर गिरने से तीन जगह से टूट गया था। उस वक्त फैक्ट्री मालिक ने पूरा इलाज सही से करवाने के बारे में वायदा किया था। लेकिन, फैक्ट्री मालिक ने उसका इलाज नहीं करवाया। 13 जून को विशाल ने फैक्ट्री मालिक को फिर कॉल की और सैलरी मांगी। फैक्ट्री मालिक के मना करते ही विशाल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सुबह उसके कमरे में शव फंदे पर लटका मिला। हरियाणा | दैनिक भास्कर
