हरियाणा में CBI रेड, रिटायर्ड कर्नल रिश्वत लेते पकड़ा:अस्पताल को ECHS पैनल में रखने के लिए ₹22 लाख मांगे; बाढड़ा थाने में पूछताछ

हरियाणा के चरखी दादरी में बीती देर रात CBI की टीम ने रेड कर एक रिटायर्ड कर्नल को करीब 22 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। रिटायर्ड कर्नल पर आरोप है कि उसने एक अस्पताल को ECHS (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) पैनल में रखने के लिए पैसे मांगे थे। पुलिस देर रात रिटायर्ड कर्नल को गिरफ्तार कर बाढड़ा थाने ले गई। उससे CBI टीम वहीं पर पूछताछ कर रही है। हालांकि, इसे लेकर टीम की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, दोपहर तक मामला साफ होने की संभावना है। राजस्थान के अस्पताल से रिश्वत मांगी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चरखी दादरी के गांव चंदवास के रहने वाला रिटायर्ड कर्नल राजस्थान के राजगढ़ में संचालित अस्पताल को ECHS पैनल में बनाए रखने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। उसने अस्पताल प्रबंधन से 22 लाख रुपए की मांग की थी। निजी अस्पताल के संचालक ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो रिटायर्ड कर्नल ने उसके अस्पताल को ECHS पैनल से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद अस्पताल संचालक ने इसकी शिकायत की। CBI की 20 सदस्यीय टीम ने रेड मारी
शिकायत मिलने के बाद चंडीगढ़ की CBI टीम ने रिटायर्ड कर्नल को रंगे हाथों गिरफ्तार करने का प्लान बनाया। अस्पताल संचालक को पाउडर लगा कैश लेकर रिटायर्ड कर्नल के पास भेजा। इसके बाद बुधवार देर रात CBI की करीब 20 सदस्यीय टीम ने आधा दर्जन गाड़ियों के साथ रेड मारी। चंडीगढ़ से इंस्पेक्टर नरेंद्र की अगुआई में हुई रेड के दौरान टीम के साथ बाढड़ा पुलिस भी थी। रात करीब डेढ़ बजे टीम ने गांव चांदवास से रिटायर्ड कर्नल को कैश के साथ पकड़ा। अब टीम बाढड़ा पुलिस थाने में रिटायर्ड अधिकारी से पूछताछ कर रही है। ECHS पैनल का सदस्य था रिटायर्ड कर्नल
सूत्रों ने बताया है कि रिटायर्ड कर्नल सेना में रहते हुए ECHS पैनल का सदस्य था। अब रिटायर होने के बाद भी उसके संपर्क हैं। इसी का फायदा लेते हुए वह अस्पताल से पैसे की डिमांड कर रहा था। हरियाणा के चरखी दादरी में बीती देर रात CBI की टीम ने रेड कर एक रिटायर्ड कर्नल को करीब 22 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। रिटायर्ड कर्नल पर आरोप है कि उसने एक अस्पताल को ECHS (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) पैनल में रखने के लिए पैसे मांगे थे। पुलिस देर रात रिटायर्ड कर्नल को गिरफ्तार कर बाढड़ा थाने ले गई। उससे CBI टीम वहीं पर पूछताछ कर रही है। हालांकि, इसे लेकर टीम की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, दोपहर तक मामला साफ होने की संभावना है। राजस्थान के अस्पताल से रिश्वत मांगी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चरखी दादरी के गांव चंदवास के रहने वाला रिटायर्ड कर्नल राजस्थान के राजगढ़ में संचालित अस्पताल को ECHS पैनल में बनाए रखने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। उसने अस्पताल प्रबंधन से 22 लाख रुपए की मांग की थी। निजी अस्पताल के संचालक ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो रिटायर्ड कर्नल ने उसके अस्पताल को ECHS पैनल से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद अस्पताल संचालक ने इसकी शिकायत की। CBI की 20 सदस्यीय टीम ने रेड मारी
शिकायत मिलने के बाद चंडीगढ़ की CBI टीम ने रिटायर्ड कर्नल को रंगे हाथों गिरफ्तार करने का प्लान बनाया। अस्पताल संचालक को पाउडर लगा कैश लेकर रिटायर्ड कर्नल के पास भेजा। इसके बाद बुधवार देर रात CBI की करीब 20 सदस्यीय टीम ने आधा दर्जन गाड़ियों के साथ रेड मारी। चंडीगढ़ से इंस्पेक्टर नरेंद्र की अगुआई में हुई रेड के दौरान टीम के साथ बाढड़ा पुलिस भी थी। रात करीब डेढ़ बजे टीम ने गांव चांदवास से रिटायर्ड कर्नल को कैश के साथ पकड़ा। अब टीम बाढड़ा पुलिस थाने में रिटायर्ड अधिकारी से पूछताछ कर रही है। ECHS पैनल का सदस्य था रिटायर्ड कर्नल
सूत्रों ने बताया है कि रिटायर्ड कर्नल सेना में रहते हुए ECHS पैनल का सदस्य था। अब रिटायर होने के बाद भी उसके संपर्क हैं। इसी का फायदा लेते हुए वह अस्पताल से पैसे की डिमांड कर रहा था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर