जालंधर | सतगुरु ज्ञान गिरी जी महाराज के 95वें जन्मदिन पर शनिवार को मुख्य मंदिर भार्गव कैंप में आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी शामिल हुए। उन्होंने सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला के भवन निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की। जब चन्नी मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बरार भवन के लिए 42 मरले जमीन अलॉट करवाई थी। अब निर्माण के लिए ग्रांट दी है। चन्नी ने कहा कि सतगुरु ज्ञान गिरी जी ने अपना जीवन बरार बिरादरी के उत्थान और बच्चों की शिक्षा को समर्पित किया। इस मौके पर धर्मशाला कमेटी के प्रधान सरवन कुमार तांगड़ी, बरार मंडल युनिट के उप सचिव अर्जुन बरार, अजीत कुमार, सिकंदर लाल, बनारसी दास, प्रधान सुखजीत सिंह, अश्वनी जंगराल, शिवम पंसारी, अर्जुन बरार सहित बड़ी संख्या में बरार बिरादरी के लोग मौजूद रहे। जालंधर | सतगुरु ज्ञान गिरी जी महाराज के 95वें जन्मदिन पर शनिवार को मुख्य मंदिर भार्गव कैंप में आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी शामिल हुए। उन्होंने सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला के भवन निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की। जब चन्नी मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बरार भवन के लिए 42 मरले जमीन अलॉट करवाई थी। अब निर्माण के लिए ग्रांट दी है। चन्नी ने कहा कि सतगुरु ज्ञान गिरी जी ने अपना जीवन बरार बिरादरी के उत्थान और बच्चों की शिक्षा को समर्पित किया। इस मौके पर धर्मशाला कमेटी के प्रधान सरवन कुमार तांगड़ी, बरार मंडल युनिट के उप सचिव अर्जुन बरार, अजीत कुमार, सिकंदर लाल, बनारसी दास, प्रधान सुखजीत सिंह, अश्वनी जंगराल, शिवम पंसारी, अर्जुन बरार सहित बड़ी संख्या में बरार बिरादरी के लोग मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पिता को ढूंढने जापान से पंजाब पहुंचा युवक:17 साल पहले मां से तलाक हुआ, कॉलेज प्रोजेक्ट से खोजने का मन बनाया; फोटो लेकर घूमा
पिता को ढूंढने जापान से पंजाब पहुंचा युवक:17 साल पहले मां से तलाक हुआ, कॉलेज प्रोजेक्ट से खोजने का मन बनाया; फोटो लेकर घूमा तारीख : 19 अगस्त 2024 (रक्षाबंधन) पंजाब के अमृतसर में लोहारका रोड पर रहने वाले सुखपाल सिंह को घर से फोन आया। उसे पता चला कि उसका बेटा जापान से ढूंढता हुआ आया है। चंद सेकेंड में सुखपाल सिंह के सामने 19 साल पहले की लाइफ फ्लैश बैक हुई। सुखपाल सिंह कुछ मिनटों में घर पहुंच गया। घर पहुंचा तो वहां 22 वर्षीय रिन ताकाहाता खड़ा था। सुखपाल ने देखते ही उसे गले लगा लिया। रिन ताकाहाता 19 अगस्त को ही अमृतसर पहुंचा था। वह अपने पिता की 19 साल पहले की फोटो लेकर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड की गलियों में घूम रहा था। तभी एक दुकानदार फोटो देखकर सुखपाल सिंह को पहचान लिया और रिन को उसके घर का पता बताया। कॉलेज प्रोजेक्ट के बाद पिता को खोजने का मन बनाया रिन ताकाहाता ने बताया कि वह ओसाका यूनिवर्सिटी ऑफ ऑर्ट्स में पढ़ रहा है। कॉलेज की तरफ से फेमिली ट्री बनाने की असाइनमेंट दी गई थी। फैमिली ट्री में मां साची ताकाहाता व परिवार की पूरी जानकारी भर ली, लेकिन पिता और उनके परिवार के बारे में उसे कुछ नहीं पता था। इसके बाद उसने पिता सुखपाल सिंह को खोजने की ठान ली। घर आते ही उसने मां साची ताकाहाता से पिता सुखपाल सिंह के बारे में पूछा। घर पर पिता की एक तस्वीर मिली, जो 19 साल पुरानी थी। मां को पिता सुखपाल का पुराने घर का पता याद था, जो अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर था। इसके बाद रिन ताकाहाता पिता को ढूंढने के लिए जापान से भारत आ गया। थाईलैंड एयरपोर्ट पर हुई थी दोनों की मुलाकात सुखपाल सिंह ने बताया कि साची ताकाहाटा से उसकी मुलाकात थाईलैंड एयरपोर्ट पर हुई थी। साची भारत आ रही थी और वह अपने घर अमृतसर लौट रहे थे। प्लेन में दोनों की सीट साथ थीं। सुखपाल ने साची को गोल्डन टेंपल व वाघा बॉर्डर दिखाने का वादा किया। साची कई दिन उनके फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित पुराने घर पर ही रहीं। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। साची जापान वापस चली गईं। इसके बाद साची ने उसे जापान बुला लिया। साल 2002 में दोनों ने जापान में शादी की और 2003 में रिन ताकाहाता का जन्म हुआ। तलाक के बाद दूसरी शादी की सुखपाल बताते हैं कि जब उन्होंने साची से शादी की, वह 19 साल के थे। परिवार को वे संभाल नहीं पाए। शादी में कठिनाइयां सामने आईं और 2004 में भारत लौट आए। साची उन्हें मनाने अमृतसर भी आई थी और अपने साथ वापस ले गईं। फिर भी शादी ज्यादा दिन नहीं चली और तलाक के बाद 2007 में वह भारत लौट आए। भारत आकर उन्होंने गुरविंदरजीत कौर से शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद उन्हें बेटी अवलीन पन्नू है। सोशल मीडिया पर ढूंढने की कोशिश की रिन ताकाहाता ने बताया कि उन्होंने पिता को सोशल मीडिया पर खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब पिता के साथ उन्हें पूरा परिवार मिल गया है। जापान में खुद को अकेला समझता था, लेकिन अब पिता के साथ उन्हें एक बहन भी मिल गई। रक्षाबंधन के त्योहार पर अवलीन ने उसे राखी बांधी। मां-पिता को एक साथ देखना चाहता है रिन ताकाहाता रिन ने कहा कि वह अपने माता-पिता को दोबारा एक साथ देखना चाहता है। उसने पिता से वादा किया है कि वह नियमित रूप से अमृतसर आता रहेगा और अपने पिता व भारतीय परिवार साथ अमृतसर में रहेगा।

अबोहर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत:4 दिन से लापता था, दोस्त को बाइक घर देने को कहा, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
अबोहर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत:4 दिन से लापता था, दोस्त को बाइक घर देने को कहा, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया अबोहर में एक शख्स की हत्या। आर्य नगर निवासी युवक करीब चार दिन पहले लापता हो गया और उसका शव अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। वहीं मृतक युवक का शव 4 दिनों से अस्पताल की मोर्चरी में ही पड़ा है। पुलिस को दिए बयान में मुरली मनोहर निवासी आर्य नगर गली नंबर 2 ने बताया कि उनका बेटा अजय 25 अगस्त की दोपहर बाइक पर सवार होकर घर से गया था। शाम करीब 4 बजे नई आबादी गली नंबर 2 निवासी समीर उनकी बाइक उनके घर छोड़कर दे गया। उसने कहा कि अजय ने यह बाइक उन्हें घर पर देने को कहा है। साथ ही वह किसी काम से बाहर गया है। इसके बाद 26 अगस्त को रात करीब 9 बजे उन्हें पता चला कि अजय का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पड़ा है, जिसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में आर्य नगर निवासी सुमित, रोहित, शंटी और समीर के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

लुधियाना पहुंचे राजा वड़िंग:बोले- बिट्टू मेरी ED से जांच करवाने की बजाए रेलवे और फूड प्रोसेसिंग पर दें ध्यान
लुधियाना पहुंचे राजा वड़िंग:बोले- बिट्टू मेरी ED से जांच करवाने की बजाए रेलवे और फूड प्रोसेसिंग पर दें ध्यान पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज शहर पहुंचे। वड़िंग शहर के उन मतदाताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें वोट देकर सांसद बनाया। वड़िंग के आज लुधियाना में 4 कार्यक्रम थे। सबसे पहले वह विधानसभा हलका दाखा के रजत रिजॉर्ट में सुबह 10 बजे पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 12 बजे तक मतदाताओं से मिले। दोपहर 1 बजे वड़िंग हलका गिल के डेहलों में लोगों से मिले और उनसे बातचीत की। शहर में जल्द खुलेगा दफ्तर पत्रकारों से बातचीत करते हुए वड़िंग ने कहा कि वह जल्द ही अपना दफ्तर लुधियाना में खोलेंगे, जहां लोग आसानी से अपने काम करवाने आ सकेंगे। जिस किसी ने उन्हें मिलना है तो वह वहीं उनसे मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि लुधियाना के लोगों ने उन पर अपार कृपा की है। आज दाखा, गिल, सेंट्रल और आत्मनगर में लोगों का धन्यवाद किया है। लोग चाहते हैं कि पंजाब में कांग्रेस करे अगुवाई वड़िंग ने कहा कि पंजाब की जनता का वह धन्यवाद करना चाहिए, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में लोकसभा में कांग्रेस को पंजाब में बढ़त दी है। लोग चाहते हैं कि पंजाब में कांग्रेस लोगों की अगुवाई करे। पंजाब के लोगों की आवाज अब संसद में पहुंचाई जाएगी। ED की जांच के जगह रेलवे और फूड प्रोसेसिंग पर ध्यान दे बिट्टू पत्रकारों ने वड़िंग से सवाल किया कि बिट्टू ने एक इंटरव्यू में कहा है कि यदि पंजाब सरकार वड़िंग की सही से जांच नहीं करवाती तो वह ED से उनकी जांच करवाएंगे। वड़िंग ने कहा कि यदि बिट्टू चाहते हैं तो वह जरुर जांच करवा सकते हैं। वड़िंग ने कहा कि बिट्टू पंजाब में रेलवे की बेहतरी और फूड प्रोसेसिंग के लिए बेहतर काम करें तो ज्यादा बेहतर है। नेताओं को पाजीटिव राजनीति करनी चाहिए वड़िंग ने कहा कि हमें पाजीटिव राजनीति करना चाहिए। यदि नेगेटिव राजनीति करेंगे तो ज्यादा देर तक राजनीति में नहीं टिक सकते। राजनीति के पास गुस्साखोर व्यक्ति के लिए कोई जगह नहीं है। वड़िंग ने कहा कि अमृता वड़िंग को गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़वाना है या नहीं ये कांग्रेस हाईकमान सुनिश्चित करेगी। सुखबीर को छोड़ना चाहिए पार्टी प्रधान पद से मोह वड़िंग ने कहा कि शिअद के विधायक मनप्रीत सिंह अय्याली ने पार्टी गतिविधियों से जो दूरी बनाई है उससे सुखबीर बादल को समझना चाहिए की झुंदा रिपोर्ट लागू होना पार्टी के लिए कितना जरुरी है। सुखबीर को पार्टी प्रधान के पद का मोह त्यागना चाहिए।