63 साल बाद फरहत के पाकिस्तानी होने का राज खुला:LIU जांच कर रही, भारत की नागरिक नहीं, फिर आधार, राशन कार्ड कैसे बना?

63 साल बाद फरहत के पाकिस्तानी होने का राज खुला:LIU जांच कर रही, भारत की नागरिक नहीं, फिर आधार, राशन कार्ड कैसे बना?

मैं हिंदुस्तानी हूं और अपने देश से मोहब्बत करती हूं। मुझे पाकिस्तानी मत बोलिए। मैं यहीं पर पली-बढ़ी हूं। 8 महीने की उम्र में मेरे मां-बाप मुझे भारत लेकर आए। मैंने कभी पाकिस्तान नहीं देखा। जो जहां रहता है, उसे वहीं से मोहब्बत होती है। मेरी शादी भी यहीं हुई। मेरे सभी बच्चे भी यहीं हुए हैं। मेरे घर पुलिस आई और मुझे अपने साथ ले गई। आप लोगों के जरिए पता चला कि मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कहना है पाकिस्तानी फरहत सुल्ताना का। वह 64 साल से बरेली के बारादरी में रह रही हैं। उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था। 1961 में पाकिस्तान में फरीदा का जन्म हुआ। जब वह आठ महीने की थीं, तभी उनके मां-बाप भारत आ गए थे। तब से आज तक वह पाकिस्तान नहीं गईं। हालांकि, उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। उन्होंने अवैध तरीके से आधार और राशन कार्ड बनवा लिए थे। बरेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन खोज’ के तहत उन्हें तलाशा। इसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पढ़िए रिपोर्ट… ‘ऑपरेशन खोज’ के दौरान पुलिस को मिली फरीदा बरेली पुलिस इन दिनों रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानियों की पहचान के लिए ‘ऑपरेशन खोज’ चला रही है। जब पुलिस की टीम बारादरी के सूफी टोला पहुंची तो वहां उन्हें फरीदा मिलीं। फरीदा से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रही हैं। उन्होंने भारत की नागरिकता लिए बगैर ही आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिया। इसी वजह से पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पाकिस्तानी बोलने पर भड़क जाती हैं फरीदा फरीदा को बारादरी में ज्यादातर लोग जानते हैं, जब भी कोई उन्हें पाकिस्तानी कहता है, तो वो उस पर भड़क जाती हैं। कहती हैं- मैं हिंदुस्तानी हूं और अपने देश हिंदुस्तान से मोहब्बत करती हूं। मैं कोई पाकिस्तानी नहीं हूं।’ पति से चल रहा विवाद फरहत सुल्ताना उर्फ फरीदा की 5 बेटियां थीं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। फरीदा के दो बेटे हैं। फरीदा का लंबे समय से पति से विवाद चल रहा है। फरीदा के पति शाहजहांपुर में रहते हैं। फरीदा के दो बेटे नावेद और शोएब उर्फ अफजल हैं। दोनों बेटे प्राइवेट जॉब करते हैं। बाकी चार बेटियां हैं, जिनकी शादी करनी है। अब पुलिस की बात समझिए… उनके पास भारतीय नागरिकता के प्रमाण नहीं
SP सिटी मानुष पारीक कहते हैं- SSP बरेली में ‘ऑपरेशन खोज’ चला रहे हैं। इसमें अवैध रूप से भारत रह रहे बांग्लादेशी, रोहिंग्या और पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा रही है। जांच के दौरान फरहत सुल्ताना उर्फ फरीदा मिलीं, जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ है, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता के प्रमाण नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने आधार और राशन कार्ड बनवा लिए। यह कानूनी रूप से गलत है। …………….. यह भी पढ़ें :
काशी में मोरारी बापू का विरोध..सूतक में कथा क्यों कही, पुतला फूंका; जितेंद्रानंद बोले- धर्म को धंधा न बनाएं; बापू का जवाब- भजन करना सुकून है कथावाचक मोरारी बापू का काशी में विरोध हो रहा है। 2 दिन पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इस पर वाराणसी के सनातनी लोगों ने कहा- घर के परिवार के सदस्य का निधन होने के बाद सूतक लग जाता है। इस काल में पूजा नहीं होती, दर्शन नहीं होता, कथा नहीं कही जाती। लेकिन, मोरारी बापू काशी में राम कथा करने आए हैं और बाबा विश्वनाथ के मंदिर भी गए। पढ़िए पूरी खबर… मैं हिंदुस्तानी हूं और अपने देश से मोहब्बत करती हूं। मुझे पाकिस्तानी मत बोलिए। मैं यहीं पर पली-बढ़ी हूं। 8 महीने की उम्र में मेरे मां-बाप मुझे भारत लेकर आए। मैंने कभी पाकिस्तान नहीं देखा। जो जहां रहता है, उसे वहीं से मोहब्बत होती है। मेरी शादी भी यहीं हुई। मेरे सभी बच्चे भी यहीं हुए हैं। मेरे घर पुलिस आई और मुझे अपने साथ ले गई। आप लोगों के जरिए पता चला कि मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कहना है पाकिस्तानी फरहत सुल्ताना का। वह 64 साल से बरेली के बारादरी में रह रही हैं। उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था। 1961 में पाकिस्तान में फरीदा का जन्म हुआ। जब वह आठ महीने की थीं, तभी उनके मां-बाप भारत आ गए थे। तब से आज तक वह पाकिस्तान नहीं गईं। हालांकि, उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। उन्होंने अवैध तरीके से आधार और राशन कार्ड बनवा लिए थे। बरेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन खोज’ के तहत उन्हें तलाशा। इसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पढ़िए रिपोर्ट… ‘ऑपरेशन खोज’ के दौरान पुलिस को मिली फरीदा बरेली पुलिस इन दिनों रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानियों की पहचान के लिए ‘ऑपरेशन खोज’ चला रही है। जब पुलिस की टीम बारादरी के सूफी टोला पहुंची तो वहां उन्हें फरीदा मिलीं। फरीदा से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रही हैं। उन्होंने भारत की नागरिकता लिए बगैर ही आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिया। इसी वजह से पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पाकिस्तानी बोलने पर भड़क जाती हैं फरीदा फरीदा को बारादरी में ज्यादातर लोग जानते हैं, जब भी कोई उन्हें पाकिस्तानी कहता है, तो वो उस पर भड़क जाती हैं। कहती हैं- मैं हिंदुस्तानी हूं और अपने देश हिंदुस्तान से मोहब्बत करती हूं। मैं कोई पाकिस्तानी नहीं हूं।’ पति से चल रहा विवाद फरहत सुल्ताना उर्फ फरीदा की 5 बेटियां थीं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। फरीदा के दो बेटे हैं। फरीदा का लंबे समय से पति से विवाद चल रहा है। फरीदा के पति शाहजहांपुर में रहते हैं। फरीदा के दो बेटे नावेद और शोएब उर्फ अफजल हैं। दोनों बेटे प्राइवेट जॉब करते हैं। बाकी चार बेटियां हैं, जिनकी शादी करनी है। अब पुलिस की बात समझिए… उनके पास भारतीय नागरिकता के प्रमाण नहीं
SP सिटी मानुष पारीक कहते हैं- SSP बरेली में ‘ऑपरेशन खोज’ चला रहे हैं। इसमें अवैध रूप से भारत रह रहे बांग्लादेशी, रोहिंग्या और पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा रही है। जांच के दौरान फरहत सुल्ताना उर्फ फरीदा मिलीं, जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ है, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता के प्रमाण नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने आधार और राशन कार्ड बनवा लिए। यह कानूनी रूप से गलत है। …………….. यह भी पढ़ें :
काशी में मोरारी बापू का विरोध..सूतक में कथा क्यों कही, पुतला फूंका; जितेंद्रानंद बोले- धर्म को धंधा न बनाएं; बापू का जवाब- भजन करना सुकून है कथावाचक मोरारी बापू का काशी में विरोध हो रहा है। 2 दिन पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इस पर वाराणसी के सनातनी लोगों ने कहा- घर के परिवार के सदस्य का निधन होने के बाद सूतक लग जाता है। इस काल में पूजा नहीं होती, दर्शन नहीं होता, कथा नहीं कही जाती। लेकिन, मोरारी बापू काशी में राम कथा करने आए हैं और बाबा विश्वनाथ के मंदिर भी गए। पढ़िए पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर