लखनऊ के भाषा विश्वविद्यालय को NAAC में B++ रेटिंग:जून के पहले वीक में हुआ था निरीक्षण, मिला 2.86 स्कोर

लखनऊ के भाषा विश्वविद्यालय को NAAC में B++ रेटिंग:जून के पहले वीक में हुआ था निरीक्षण, मिला 2.86 स्कोर

लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के इवैल्यूएशन में B++ ग्रेड प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय ने पहली बार NAAC की ग्रेड हासिल की है। जून के पहले सप्ताह में NAAC की ये ने निरीक्षण किया था। यह निरीक्षण प्रशासनिक दक्षता, आधारभूत संरचना, शिक्षण विधियों, शोध कार्यों, नवाचार, विश्वविद्यालय कल्याण, सामाजिक गतिविधियां और समग्र विकास पर केंद्रित था। इसके आधार पर टीम ने अपनी ग्रेड दी है। विश्वविद्यालय को CGPA मूल्यांकन के आधार पर 2.86 अंक हासिल हुए हैं। कुलपति बोले- एजुकेशन क्वालिटी में करेंगे इजाफा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अजय तनेजा ने कहा कि भाषा विश्वविद्यालय के लिए NAAC पीयर टीम का निरीक्षण विश्वविद्यालय परिवार के लिए आत्मविश्लेषण का अवसर रहा। NAAC पीयर टीम से मिले सुझावों का पालन करते हुए हम अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाएंगे। कड़ी मेहनत का नतीजा भाषा विश्वविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के निदेशक प्रो.सोबान साईद ने कहा कि यह विश्वविद्यालय परिवार की मेहनत का नतीजा है। भाषा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.महेश कुमार ने कहा कि NAAC ग्रेडिंग ने भाषा विश्वविद्यालय को B++ ग्रेड मिला है। लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के इवैल्यूएशन में B++ ग्रेड प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय ने पहली बार NAAC की ग्रेड हासिल की है। जून के पहले सप्ताह में NAAC की ये ने निरीक्षण किया था। यह निरीक्षण प्रशासनिक दक्षता, आधारभूत संरचना, शिक्षण विधियों, शोध कार्यों, नवाचार, विश्वविद्यालय कल्याण, सामाजिक गतिविधियां और समग्र विकास पर केंद्रित था। इसके आधार पर टीम ने अपनी ग्रेड दी है। विश्वविद्यालय को CGPA मूल्यांकन के आधार पर 2.86 अंक हासिल हुए हैं। कुलपति बोले- एजुकेशन क्वालिटी में करेंगे इजाफा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अजय तनेजा ने कहा कि भाषा विश्वविद्यालय के लिए NAAC पीयर टीम का निरीक्षण विश्वविद्यालय परिवार के लिए आत्मविश्लेषण का अवसर रहा। NAAC पीयर टीम से मिले सुझावों का पालन करते हुए हम अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाएंगे। कड़ी मेहनत का नतीजा भाषा विश्वविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के निदेशक प्रो.सोबान साईद ने कहा कि यह विश्वविद्यालय परिवार की मेहनत का नतीजा है। भाषा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.महेश कुमार ने कहा कि NAAC ग्रेडिंग ने भाषा विश्वविद्यालय को B++ ग्रेड मिला है।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर