महोबा में कार खाई में गिरी, 5 की मौत:बाइक 20 मीटर तक घिसटती हुई गई, दुल्हन विदा करवाने जा रहा था परिवार

महोबा में कार खाई में गिरी, 5 की मौत:बाइक 20 मीटर तक घिसटती हुई गई, दुल्हन विदा करवाने जा रहा था परिवार

महोबा में कार खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर ने सामने से बाइक आती देख जैसे ही स्टेयरिंग घुमाई। गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। इस दौरान बाइक कार के साथ 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए गई। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जबकि बाइक पर तीन लोग बैठे हुए थे। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव के पास की है। टक्कर होते ही स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। सभी मृतकों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। घटना की 3 फुटेज देखिए… अब पूरी घटना विस्तार से पढ़िए… ईको कार और बाइक के परखच्चे उड़े चरखारी के बगरौन गांव निवासी उदयभान छोटे भाई कुश कुमार की पत्नी को विदा कराने के लिए निकले। उन्होंने किराए पर मारुति की ईको गाड़ी की थी, जिससे परिवार सहित ननौरा जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार वैन के सामने अचानक एक बाइक वाला आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने एकदम से स्टेयरिंग काटी। बाइक से टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक और वैन दोनों के परखच्चे उड़ गए। 5 लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल
हादसे में कुश कुमार की बुआ के लड़के विनोद (27) वैन चालक बजरिया निवासी रामपाल (32) की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार भरतलाल (35),अजय (18) और संजीव कुशवाहा(18) की भी मौत हो गई। ये तीनों आपस में चचेरे भाई थे। जो ये अपने एक रिश्तेदार के रुपए देने बाइक से जा रहे थे। कुश कुमार का भाई उदयभान (32) कुशवाहा, उसकी पुत्री खुशी (4), भतीजा ऋषि (11) और भांजा अंकित (10) घायल हैं, जो चरखारी के बगरौन गांव के निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायल उदयभान ने बताया- अचानक हुआ बहुत तेज धमाका घायल उदयभान ने बताया- हम लोग अपने गांव से गाड़ी बुक कराकर ननौरा गांव जा रहे थे। हम लोगों ने श्रीनगर में रुककर नाश्ता पानी किया। हम टोटल छह लोग थे। मैं मेरा भतीजा, मेरा भांजा, मेरी बेटी, मेरी बुआ का लड़का हम पांच लोग थे। छठा ड्राइवर था। आगे चलकर क्या हुआ मुझे पता ही नहीं चल पाया। मैं गाड़ी में पीछे बैठा था। तभी जोर से धमाका हुआ। गाड़ी में चीख पुकार मच गई। हम बाइक से 2 किमी पीछे थे- रिश्तेदार
रिश्तेदार महेंद्र कुशवाहा ने बताया- अपनी सरहज को विदा कराने जा रहे थे। हम बाइक से 2 किलोमीटर पीछे थे। इको कार आगे-आगे चल रही थी। तभी हादसा हो गया। जैसे हम वहां पहुंचे। हमने देखा हादसा हुआ है। सभी को उठा उठा कर के अस्पताल पहुंचाया। जहां पांच लोगों को मृतक घोषित कर दिया गया। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया- बाइक और एक गाड़ी की आपस में टक्कर हुई है। कार सवार किसी फंक्शन में जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार तीन लड़कों की भी मौत हुई है। साथ ही एक गाड़ी में सवार ड्राइवर और एक अन्य की मौत हुई है। टोटल पांच लोगों की मौत हुई है। तीन घायलों को इलाज महोबा अस्पताल में चल रहा है। एक बच्ची को झांसी रेफर किया गया है। —————————- ये खबर भी पढ़ें अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 महिलाओं की मौत. शव ऐसे जले कि पहचानना मुश्किल, गत्ते से ढका अमरोहा में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की इमारत और टीनशेड पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गए। हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… महोबा में कार खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर ने सामने से बाइक आती देख जैसे ही स्टेयरिंग घुमाई। गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। इस दौरान बाइक कार के साथ 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए गई। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जबकि बाइक पर तीन लोग बैठे हुए थे। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव के पास की है। टक्कर होते ही स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। सभी मृतकों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। घटना की 3 फुटेज देखिए… अब पूरी घटना विस्तार से पढ़िए… ईको कार और बाइक के परखच्चे उड़े चरखारी के बगरौन गांव निवासी उदयभान छोटे भाई कुश कुमार की पत्नी को विदा कराने के लिए निकले। उन्होंने किराए पर मारुति की ईको गाड़ी की थी, जिससे परिवार सहित ननौरा जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार वैन के सामने अचानक एक बाइक वाला आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने एकदम से स्टेयरिंग काटी। बाइक से टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक और वैन दोनों के परखच्चे उड़ गए। 5 लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल
हादसे में कुश कुमार की बुआ के लड़के विनोद (27) वैन चालक बजरिया निवासी रामपाल (32) की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार भरतलाल (35),अजय (18) और संजीव कुशवाहा(18) की भी मौत हो गई। ये तीनों आपस में चचेरे भाई थे। जो ये अपने एक रिश्तेदार के रुपए देने बाइक से जा रहे थे। कुश कुमार का भाई उदयभान (32) कुशवाहा, उसकी पुत्री खुशी (4), भतीजा ऋषि (11) और भांजा अंकित (10) घायल हैं, जो चरखारी के बगरौन गांव के निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायल उदयभान ने बताया- अचानक हुआ बहुत तेज धमाका घायल उदयभान ने बताया- हम लोग अपने गांव से गाड़ी बुक कराकर ननौरा गांव जा रहे थे। हम लोगों ने श्रीनगर में रुककर नाश्ता पानी किया। हम टोटल छह लोग थे। मैं मेरा भतीजा, मेरा भांजा, मेरी बेटी, मेरी बुआ का लड़का हम पांच लोग थे। छठा ड्राइवर था। आगे चलकर क्या हुआ मुझे पता ही नहीं चल पाया। मैं गाड़ी में पीछे बैठा था। तभी जोर से धमाका हुआ। गाड़ी में चीख पुकार मच गई। हम बाइक से 2 किमी पीछे थे- रिश्तेदार
रिश्तेदार महेंद्र कुशवाहा ने बताया- अपनी सरहज को विदा कराने जा रहे थे। हम बाइक से 2 किलोमीटर पीछे थे। इको कार आगे-आगे चल रही थी। तभी हादसा हो गया। जैसे हम वहां पहुंचे। हमने देखा हादसा हुआ है। सभी को उठा उठा कर के अस्पताल पहुंचाया। जहां पांच लोगों को मृतक घोषित कर दिया गया। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया- बाइक और एक गाड़ी की आपस में टक्कर हुई है। कार सवार किसी फंक्शन में जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार तीन लड़कों की भी मौत हुई है। साथ ही एक गाड़ी में सवार ड्राइवर और एक अन्य की मौत हुई है। टोटल पांच लोगों की मौत हुई है। तीन घायलों को इलाज महोबा अस्पताल में चल रहा है। एक बच्ची को झांसी रेफर किया गया है। —————————- ये खबर भी पढ़ें अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 महिलाओं की मौत. शव ऐसे जले कि पहचानना मुश्किल, गत्ते से ढका अमरोहा में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की इमारत और टीनशेड पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गए। हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर