जिस बेटी का अंतिम संस्कार किया, वो जिंदा मिली:हमीरपुर में पिता ने कहा- लाश फूल गई थी, बदबू की वजह से देखा नहीं

जिस बेटी का अंतिम संस्कार किया, वो जिंदा मिली:हमीरपुर में पिता ने कहा- लाश फूल गई थी, बदबू की वजह से देखा नहीं

हमीरपुर में पिता ने जिस बेटी का अंतिम संस्कार किया, वो जिंदा मिली। पुलिस ने नाबालिग को सोमवार शाम 4 बजे घर से 25 किलोमीटर दूर से बरामद किया। पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है। अब सवाल ये है कि पिता ने जिस लड़की का अंतिम संस्कार किया, वो कौन थी? पिता मलखान प्रजापति ने कहा- हमें बेटी के मिलने की बहुत खुशी है। हमने केस दर्ज करवाया था। मेरी बेटी को वही दोनों लड़के भगाकर ले गए थे। जब बेटी की लाश मिली थी तो मैंने दोनों पर हत्या का केस दर्ज करवाया था। लाश बहुत ज्यादा फूल गई थी। उसमें से बहुत बदबू आ रही थी। इस वजह से हम ध्यान से नहीं देख पाए थे। पिता ने 7 जून को अंतिम संस्कार किया था
मामला मुस्कुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़की कुछ समय से अपने ननिहाल झांसी के मऊरानीपुर में रह रही थी। 13 मई को वह मऊरानीपुर से लापता हो गई। शिवानी के लापता होने के बाद पिता मलखान प्रजापति ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराकर गांव के 2 लड़कों पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस दोनों युवकों पर केस दर्ज कर लड़की और आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच 7 जून को हमीरपुर पुलिस को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे एक लड़की का शव मिला। लड़की की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उसके पिता को भी शिनाख्त के लिए बुलाया गया। लड़की ने ब्लू कलर की जींस और यलो टॉप पहन रखा था। तब पिता मलखान प्रजापति ने शव को अपनी बेटी बताया था। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। लेकिन सोमवार को शिवानी के जिंदा मिलने के बाद पुलिस ने फिर से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पिता ने गांव के लड़कों पर झूठा आरोप क्यों लगाया, इसकी भी जांच होगी। मां ने कहा- बेटी ने हमसे बात नहीं की
वहीं शिवानी की मां कस्तूरी देवी का कहना है कि बेटी घर से चली गई थी, आज जिंदा मिल गई है। हम उसे थाने पर मिलने गए लेकिन उसने हमसे बात नहीं की। पुलिस उसे पूछताछ कर रही है। पिता के आरोपों की जांच की जा रही- थाना प्रभारी
थाना जरिया प्रभारी निरीक्षक मयंक चंदेल ने बताया कि शव की शिनाख्त पिता ने की थी। पुलिस ने उसी के आधार पर कार्रवाई की। बाद में जब सूचना मिली तो लड़की को बरामद कर लिया गया। अब असल लाश की पहचान और मृत्यु के कारण की जांच की जा रही है। पिता के आरोपों की भी जांच की जा रही है। शिवानी 8वीं तक पढ़ी है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। ————————- यह खबर भी पढ़ें- अलीगढ़ में दरोगा-सिपाही ने भाई-बहन को गिराकर पीटा:10 मिनट तक बवाल, तमाशबीन VIDEO बनाते रहे; डॉग के काटने पर हुआ विवाद अलीगढ़ में दरोगा और सिपाही नाबालिग भाई-बहन को सड़क पर गिराकर लाठी-डंडे से जमकर पीटा। उन पर लात-घूंसे और थप्पड़ भी बरसाए। आरोपी दरोगा और सिपाही सगे भाई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर हमीरपुर में पिता ने जिस बेटी का अंतिम संस्कार किया, वो जिंदा मिली। पुलिस ने नाबालिग को सोमवार शाम 4 बजे घर से 25 किलोमीटर दूर से बरामद किया। पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है। अब सवाल ये है कि पिता ने जिस लड़की का अंतिम संस्कार किया, वो कौन थी? पिता मलखान प्रजापति ने कहा- हमें बेटी के मिलने की बहुत खुशी है। हमने केस दर्ज करवाया था। मेरी बेटी को वही दोनों लड़के भगाकर ले गए थे। जब बेटी की लाश मिली थी तो मैंने दोनों पर हत्या का केस दर्ज करवाया था। लाश बहुत ज्यादा फूल गई थी। उसमें से बहुत बदबू आ रही थी। इस वजह से हम ध्यान से नहीं देख पाए थे। पिता ने 7 जून को अंतिम संस्कार किया था
मामला मुस्कुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़की कुछ समय से अपने ननिहाल झांसी के मऊरानीपुर में रह रही थी। 13 मई को वह मऊरानीपुर से लापता हो गई। शिवानी के लापता होने के बाद पिता मलखान प्रजापति ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराकर गांव के 2 लड़कों पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस दोनों युवकों पर केस दर्ज कर लड़की और आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच 7 जून को हमीरपुर पुलिस को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे एक लड़की का शव मिला। लड़की की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उसके पिता को भी शिनाख्त के लिए बुलाया गया। लड़की ने ब्लू कलर की जींस और यलो टॉप पहन रखा था। तब पिता मलखान प्रजापति ने शव को अपनी बेटी बताया था। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। लेकिन सोमवार को शिवानी के जिंदा मिलने के बाद पुलिस ने फिर से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पिता ने गांव के लड़कों पर झूठा आरोप क्यों लगाया, इसकी भी जांच होगी। मां ने कहा- बेटी ने हमसे बात नहीं की
वहीं शिवानी की मां कस्तूरी देवी का कहना है कि बेटी घर से चली गई थी, आज जिंदा मिल गई है। हम उसे थाने पर मिलने गए लेकिन उसने हमसे बात नहीं की। पुलिस उसे पूछताछ कर रही है। पिता के आरोपों की जांच की जा रही- थाना प्रभारी
थाना जरिया प्रभारी निरीक्षक मयंक चंदेल ने बताया कि शव की शिनाख्त पिता ने की थी। पुलिस ने उसी के आधार पर कार्रवाई की। बाद में जब सूचना मिली तो लड़की को बरामद कर लिया गया। अब असल लाश की पहचान और मृत्यु के कारण की जांच की जा रही है। पिता के आरोपों की भी जांच की जा रही है। शिवानी 8वीं तक पढ़ी है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। ————————- यह खबर भी पढ़ें- अलीगढ़ में दरोगा-सिपाही ने भाई-बहन को गिराकर पीटा:10 मिनट तक बवाल, तमाशबीन VIDEO बनाते रहे; डॉग के काटने पर हुआ विवाद अलीगढ़ में दरोगा और सिपाही नाबालिग भाई-बहन को सड़क पर गिराकर लाठी-डंडे से जमकर पीटा। उन पर लात-घूंसे और थप्पड़ भी बरसाए। आरोपी दरोगा और सिपाही सगे भाई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर