एनसीआर में दिवाली से पहले हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। चौथे दिन भी गाजियाबाद की हवा बेहद जहरीली बनी हुई है। पूरे देश में यूपी के एनसीआर शहरों की हालत सबसे गंभीर मानी जा रही है। गाजियाबाद पहले नंबर पर है। उसके बाद नोएडा की हवा भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। पिछले चार दिनों से गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़ रहा है। रविवार को AQI 334 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 314 था। देशभर में गाजियाबाद का AQI सबसे अधिक है। देखिए दो तस्वीरें सुबह से सांस लेने में हो रही परेशानी सुबह और रात के समय हल्की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे हालात में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गाजियाबाद के बाद नोएडा, मुजफ्फरनगर और हापुड़ की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में है। देश के पांच प्रमुख शहरों में चार यूपी के हैं। बल्लभगढ़ की हवा भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सोमवार को हवा और खराब होने का अनुमान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) का पूर्वानुमान है कि सोमवार को हवा और भी खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसे में सांस संबंधी रोगियों के लिए यह और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और अस्वस्थता जैसी समस्या हो सकती है। गाजियाबाद का लोनी इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। यहां AQI 344 दर्ज किया गया, जो रेड जोन में आता है। वसुंधरा में AQI 324 और इंदिरापुरम में 233 दर्ज हुआ। संजय नगर में AQI 335 पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें और बाहर लंबे समय तक रहने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। वहीं, प्रशासन ने भी प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। देश में सबसे अधिक AQI वाले 5 शहर यूपी के प्रमुख व एनसीआर के जिलों का AQI अभी ग्रेप-वन लागू है बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीएम रविंद्र मांदड़ के निर्देश पर लोनी और शहर क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है। प्रदूषण विभाग की टीम ने अभियान चलाकर पिछले 4 दिनों में 23 फैक्ट्रियों को सील किया है। अभी ग्रेप-वन लागू है, जहां नगर निगम द्वारा छिड़काव किया जा रहा है। ग्रेप-वन में सड़क के किनारे भोजनालयों और रेस्तराओं में कोयले के इस्तेमाल पर रोक होती है। साथ ही इस दौरान खुले में कचरा जलाने पर भी प्रतिबंध लगाया जाता है। ये हैं शहरों में पॉल्यूशन के बड़े कारण एनसीआर में दिवाली से पहले हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। चौथे दिन भी गाजियाबाद की हवा बेहद जहरीली बनी हुई है। पूरे देश में यूपी के एनसीआर शहरों की हालत सबसे गंभीर मानी जा रही है। गाजियाबाद पहले नंबर पर है। उसके बाद नोएडा की हवा भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। पिछले चार दिनों से गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़ रहा है। रविवार को AQI 334 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 314 था। देशभर में गाजियाबाद का AQI सबसे अधिक है। देखिए दो तस्वीरें सुबह से सांस लेने में हो रही परेशानी सुबह और रात के समय हल्की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे हालात में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गाजियाबाद के बाद नोएडा, मुजफ्फरनगर और हापुड़ की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में है। देश के पांच प्रमुख शहरों में चार यूपी के हैं। बल्लभगढ़ की हवा भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सोमवार को हवा और खराब होने का अनुमान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) का पूर्वानुमान है कि सोमवार को हवा और भी खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसे में सांस संबंधी रोगियों के लिए यह और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और अस्वस्थता जैसी समस्या हो सकती है। गाजियाबाद का लोनी इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। यहां AQI 344 दर्ज किया गया, जो रेड जोन में आता है। वसुंधरा में AQI 324 और इंदिरापुरम में 233 दर्ज हुआ। संजय नगर में AQI 335 पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें और बाहर लंबे समय तक रहने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। वहीं, प्रशासन ने भी प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। देश में सबसे अधिक AQI वाले 5 शहर यूपी के प्रमुख व एनसीआर के जिलों का AQI अभी ग्रेप-वन लागू है बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीएम रविंद्र मांदड़ के निर्देश पर लोनी और शहर क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है। प्रदूषण विभाग की टीम ने अभियान चलाकर पिछले 4 दिनों में 23 फैक्ट्रियों को सील किया है। अभी ग्रेप-वन लागू है, जहां नगर निगम द्वारा छिड़काव किया जा रहा है। ग्रेप-वन में सड़क के किनारे भोजनालयों और रेस्तराओं में कोयले के इस्तेमाल पर रोक होती है। साथ ही इस दौरान खुले में कचरा जलाने पर भी प्रतिबंध लगाया जाता है। ये हैं शहरों में पॉल्यूशन के बड़े कारण उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Related Posts
180 ईटीटी अध्यापकों ने की पंजाब सरकार खिलाफ नारेबाजी:तरनतारन में AAP के खिलाफ पोल खोल रैली, दीवारों पर पोस्टर लगाए
180 ईटीटी अध्यापकों ने की पंजाब सरकार खिलाफ नारेबाजी:तरनतारन में AAP के खिलाफ पोल खोल रैली, दीवारों पर पोस्टर लगाए पंजाब के तरनतारन में 180 ईटीटी अध्यापकों ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ ‘पोल खोल’ रैली का आयोजन किया। अध्यापकों ने सरकार पर अपने वादे पूरे न करने और मुद्दों को लगातार टालने का आरोप लगाया। यह विरोध प्रदर्शन लंबित मुद्दों और 180 ईटीटी अध्यापकों की सेवा समाप्ति के विरोध में किया गया। रैली में शामिल अध्यापक सबसे पहले स्थानीय गांधी पार्क में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद, शहर की गलियों और बाजारों में सरकार की नीतियों का खुलासा करने वाले पर्चे बांटे गए और लोगों को जागरूक करने के लिए दीवारों पर पोस्टर लगाए गए। सरकार नहीं कर रही समस्या का समाधान : ठाकुर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा यूनियन के साथ लगातार की जा रही पैरवी इस रैली का मुख्य कारण है। ठाकुर ने याद दिलाया कि सरकार बनने से पहले चीमा ने धरने पर आकर 180 मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का वादा किया था। हालांकि, सरकार के साढ़े तीन साल पूरे होने के बावजूद इन मुद्दों का समाधान नहीं हुआ है और उन्हें लगातार टाला जा रहा है। महासचिव सोहन सिंह बरनाला ने बताया कि पिछले पांच सालों से 180 ईटीटी अध्यापकों की सेवा बिना किसी ठोस कारण के समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव द्वारा लिखित में रिपोर्ट तैयार करने और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गलतियों को उजागर करने के बावजूद वित्त मंत्री इस मुद्दे का समाधान नहीं कर रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार ना देने का आरोप भाईचारा संगठनों के नेताओं ने सरकार पर विभिन्न वर्गों से किए गए वादों, जैसे माताओं-बहनों को 1000 रुपए देने, बेरोजगारों को नौकरी देने और किसानों को एमएसपी प्रदान करने, को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में तरनतारन हलके में बड़े स्तर पर गुप्त कार्रवाई की जाएगी और गांवों में जाकर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराया जा सके। इस रैली में राज्य अध्यक्ष कमल ठाकुर और महासचिव सोहन सिंह बरनाला सहित कई नेता उपस्थित थे।

पंजाब बजट सेशन, महिलाओं को ₹1000 मिलेंगे:गवर्नर ने AAP सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण के…

पंजाब में आज से धान की DSR तकनीक से बुआई की शुरुआत: 5 लाख एकड़ का लक्ष्य, किसानों को प्रति एकड़ ₹1500 की सहायता।
पंजाब में आज से धान की सीधी बुआई शुरू हो जाएगी। यह घोषणा सीएम भगवंत मान ने की। इस बार…
