चंडीगढ़ डंपिंग ग्राउंड में रिश्वत का खेल उजागर, 5 लाख लेते निगम का सेनेटरी इंस्पेक्टर गिरफ्तार; कई अफसर जांच के घेरे में
चंडीगढ़। नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड से कचरा उठाने और उसके निपटारे के काम में कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को चंडीगढ़ नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर शक्ति शर्मा को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने डंपिंग ग्राउंड में जेसीबी के जरिए कचरा उठाने का काम कर रहे एक ठेकेदार से भुगतान जारी करने के बदले बड़ी रकम की मांग की थी। सीबीआई की कार्रवाई के बाद नगर निगम के सेनेटरी विंग के साथ-साथ स्वास्थ्य…
