हिमाचल के हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सलौणी कस्बे में दीपावली की रात एक दुकान में आग भड़क गई। इससे शारदा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग 10 बजे लोकल लोगों ने शारदा इलेक्ट्रॉनिक दुकान से आग की लपटें उठती देखीं। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास जरूर किए गए, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और उस पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल वाहन पहुंचा, पर तब तक सामान जल चुका था आग की सूचना मिलते ही बिझड़ी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकान के अंदर रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने आग को साथ लगती दूसरी दुकानों तक फैलने से रोक दिया। सलौणी बाजार कमेटी के प्रधान संजय चौहान ने बताया कि वें रात 9:30 बजे तक बाजार में ही थे। इसके लगभग 25 मिनट बाद उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। इस आगजनी में दुकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया है। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। हिमाचल के हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सलौणी कस्बे में दीपावली की रात एक दुकान में आग भड़क गई। इससे शारदा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग 10 बजे लोकल लोगों ने शारदा इलेक्ट्रॉनिक दुकान से आग की लपटें उठती देखीं। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास जरूर किए गए, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और उस पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल वाहन पहुंचा, पर तब तक सामान जल चुका था आग की सूचना मिलते ही बिझड़ी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकान के अंदर रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने आग को साथ लगती दूसरी दुकानों तक फैलने से रोक दिया। सलौणी बाजार कमेटी के प्रधान संजय चौहान ने बताया कि वें रात 9:30 बजे तक बाजार में ही थे। इसके लगभग 25 मिनट बाद उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। इस आगजनी में दुकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया है। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
रामपुर सेग्रीगेशन पॉइंट पर भीषण आग:लाखों की मशीनें जलकर खाक, किसी चिंगारी से आग लगने की आशंका
रामपुर सेग्रीगेशन पॉइंट पर भीषण आग:लाखों की मशीनें जलकर खाक, किसी चिंगारी से आग लगने की आशंका रामपुर में दिवाली के दिन खोपड़ी गोशाला के पास स्थित नगर परिषद के कूड़ा सेग्रीगेशन पॉइंट पर भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपए की मशीनें और अन्य सामग्री जलकर राख हो गईं। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरिंदर सिंह नेगी और ईओ बीआर नेगी भी घटनास्थल पर पहुंचे। यह सेग्रीगेशन पॉइंट नगर परिषद द्वारा कूड़े की छंटाई और रीसाइक्लिंग के लिए उपयोग किया जाता था। आग के कारण यहां रखी कई आधुनिक मशीनें पूरी तरह नष्ट हो गईं। एक शटर मशीन को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग संभवतः दिवाली की आतिशबाजी से निकली चिंगारी या किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण लगी होगी। घटना के दौरान आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई और कई घंटों तक धुआं छाया रहा। नगर परिषद के अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं, और ईओ ने आग लगने के सही कारणों की जांच कराने की बात कही है। स्थानीय नागरिकों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नगर परिषद से ऐसे स्थलों पर अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

हिमाचल पंचायत चुनाव में बदली सियासी रणनीति: भाजपा ने खोले पत्ते, कांग्रेस ने अपनाया ‘अप्रत्यक्ष समर्थन’ मॉडल
हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों ने राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा दिया है। जिला परिषद चुनाव भले ही…
बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक बाबू राम गौतम का निधन:72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, कुछ दिन पहले जेपी नड्डा ने की थी मुलाकात
बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक बाबू राम गौतम का निधन:72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, कुछ दिन पहले जेपी नड्डा ने की थी मुलाकात बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. बाबू राम गौतम का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। डॉ. गौतम अपने सज्जन, सामाजिक और विनम्र व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों को समर्पित किया। इन क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जेपी नड्डा ने की थी मुलाकात बता दें कि विधायक गौतम बीते कुछ महीनों से स्वस्थ नहीं थे। उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान बिलासपुर दौरे पर कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उनसे मुलाकात की थी।
