जालंधर | अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन की ओर से आज एसडी कॉलेजिएट सीनियर सैकंडरी स्कूल नजदीक मदन फिलौर मिल चौक में 21 जून को योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रमेश महेंद्रू और जसविंदर सिंह ने बताया कि योग सुबह 5.30 बजे से लेकर 6.30 बजे तक निशुल्क करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग शिविर में योग साधक जमीन पर बिछाने के लिए चादर, दरी या चटाई, पीने के पानी की बोतल और पसीना पोंछने के लिए तोलिया अपने साथ अवश्य लेकर आए। उन्होंने बताया कि शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए योग आसन जरूरी हैं। तभी इस विशेष दिन को सभी आसन करवाए जाते हैं। ताकि लोगों में जागरूकता फैले और वे हर दिन योग करते रहें। जालंधर | अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन की ओर से आज एसडी कॉलेजिएट सीनियर सैकंडरी स्कूल नजदीक मदन फिलौर मिल चौक में 21 जून को योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रमेश महेंद्रू और जसविंदर सिंह ने बताया कि योग सुबह 5.30 बजे से लेकर 6.30 बजे तक निशुल्क करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग शिविर में योग साधक जमीन पर बिछाने के लिए चादर, दरी या चटाई, पीने के पानी की बोतल और पसीना पोंछने के लिए तोलिया अपने साथ अवश्य लेकर आए। उन्होंने बताया कि शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए योग आसन जरूरी हैं। तभी इस विशेष दिन को सभी आसन करवाए जाते हैं। ताकि लोगों में जागरूकता फैले और वे हर दिन योग करते रहें। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

चंडीगढ़-प्रयागराज प्राइवेट बसों की आइटनरी:एक 3500 तो दूसरे का किराया 5000 में आना-जाना, भाजपा चलाएगी स्पेशल ट्रेन भी
चंडीगढ़-प्रयागराज प्राइवेट बसों की आइटनरी:एक 3500 तो दूसरे का किराया 5000 में आना-जाना, भाजपा चलाएगी स्पेशल ट्रेन भी चंडीगढ से भर भर कर श्रध्दालु प्रयागराज कुंभ के लिए जा रहे हैं। जहां हमने कुछ दिन पहले एक खबर दिखाई थी कि सीटीयू की तरफ से 12 औऱ 12.30 बजे दो बसें और 2.20 दोपहर को एक हरियाणा रोडवेज की बस प्रयागराज ले जा रही है। जहां पर हरियाणा रोडवेज की तरफ से चलाई जा रही वॉल्वो बस का एक तरफा किराया है 2800, जो कि दोनों तरफ 5600 रु पड़ता है। जबकि सीटीयू की कुंभ के लिए चलाई जा रही सरकारी बस का किराया 1660 रु एक तरफा, जो कि 3320 रु दोनों तरफ पड़ता है। लेकिन वहीं आजकल कुछ भक्त भी चंडीगढ में अपनी तरफ से भी कुंभ के लिए एसी बसों की व्यवस्था कर रहे हैं। कौन कर रहा है व्यवस्था कब हैं अगली कुंभ की प्राइवेट बसें उन्हीं में से चंडीगढ के रहने वाले अश्विनी कुमार शर्मा भी 7 तारीख को एक 40 सीटर एसी बस लेकर गए थे, जिसका किराया दोनों तरफ का 5000 रु तय किया गया था। और इनकी अगली बस 14 तारीख को बल शिव मंदिर सेक्टर 29 से चलेगी। बुकिंग भी वहीं से हो सकती है। बस का आने जाने का किराया 5000 रु ही रहेगा। इसमें भोजन इंक्लूडिंग नहीं रहेगा। वहीं एक और भक्त रवि रावत 2 फरवरी को 60 सीटों वाली लग्जरी बस सेक्टर 30 शिव शक्ति मंदिर से लेकर गए थे, जिसका आने जाने का किराया 3500 रु रखा गया था। जो कि 5 फरवरी को चंडीगढ वापिस लौटी थी। अब दोबारा यह एक और महाकुंभ यात्रा बस लेकर जा रहे हैं। जो कि 21 फरवरी को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 20 चंडीगढ से दोपहर 12 बजे जाएगी। इसकी फीस आने जाने की 5000 रु रहेगी, लेकिन इसमें यात्रियों को तीन रातों का डिनर और रहने की व्यवस्था इसी किराए में दी जाएगी। भाजपा नेता बोले हम जल्द चलवाएंगे स्पेशल ट्रेन भी वहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर सिंह बाबला बोले “हम पहले भी सभी बसों को हरी झंडी दिखा चुके हैं। और आने वाली और भी बसें हम चलाएंगे। जिससे जाने वाली संगत को कष्ट न हो। इसके अलावा हम और भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जतिंदरपाल पहले ही सेंटर में बात कर रहे हैं ताकि हम स्पेशल ट्रेन भी महाकुंभ के भक्तों के लिए चला सकें। इसकी बात पूरी हो चुकी है जल्द ही एक नई ट्रेन चंडीगढ़ से यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना होगी।”

जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से शुरू होगी मुंबई की फ्लाइट:दोआबा निवासियों को मिलेगा फायदा, 5 जून से शुरुआत; 2 घंटे का होगा सफर
जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से शुरू होगी मुंबई की फ्लाइट:दोआबा निवासियों को मिलेगा फायदा, 5 जून से शुरुआत; 2 घंटे का होगा सफर पंजाब के जालंधर में आदमपुर एयरपोर्ट से सीधी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। ये फ्लाइट 5 जून से शुरू की जाएगी। इससे दोआबा के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। करीब पांच साल बाद आदमपुर से सीधी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। एयरलाइन इंडिगो द्वारा इसकी शुरुआत की जा रही है। ये फ्लाइट हफ्ते के सातों दिन मुंबई से आदमपुर और आदमपुर से मुंबई जाएगी। जिसमें मुंबई से आदमपुर जाने वाली फ्लाइट का नंबर 040286 होगा और आदपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का नंबर 620287 होगा। दो घंटे का रहेगा मुंबई तक का सफर मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से आने वाली फ्लाइट शाम करीब 4.25 पर लैंड हो जाएगी। आदमपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का 35 मिनट का ठहराव रहेगा। शाम पांच बजे दोबारा फ्लाइट मुंबई लौट जाएगी। इस फ्लाइट का अनुमानित सफर करीब दो घंटे रहेगा। दोनों राज्यों के बीच चलाई जाने वाली ये फ्लाइट एयरबस है, जोकि पहली बार आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ाने भर रही है। कोरोना काल में आदमपुर एयरपोर्ट से कई फ्लाइटें बंद की गई थी।

पंजाब के युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत:परिवार ने 7 महीने पहले जमीन बेचकर भेजा; 5 साल की बच्ची का पिता था
पंजाब के युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत:परिवार ने 7 महीने पहले जमीन बेचकर भेजा; 5 साल की बच्ची का पिता था पंजाब के तरनतारन में रहने वाले एक व्यक्ति की कनाडा के कैलगरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तरनतारन के गांव देव निवासी रूपिंदर सिंह उर्फ रूप के रूप में हुई है। बीती रात कनाडा में उसे दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद परिवार को उसकी मौत की खबर मिली। रूपिंदर सिंह की मौत से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है। गांव में उसकी पत्नी नवजोत कौर ने बताया- उसका पति करीब 7 महीने पहले कनाडा के कैलगरी गया था। जहां उसे कुछ दिन पहले ही नौकरी मिली थी। लेकिन कल पति के एक सहकर्मी का फोन आया कि पहले रूपिंदर को दिल का दौरा पड़ा और बाद में उसकी मौत हो गई। परिवार ने कहा- 5 साल की बेटी ने अपने पिता को खो दिया परिवार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए अपनी ज़मीन बेच दी थी। इससे मिले पैसों से उन्होंने रूपिंदर को विदेश भेजने में 22 लाख रुपए खर्च कर दिए। उन्होंने बताया कि रूपिंदर सिंह की 5 साल की बेटी ने अपने पिता को खो दिया है। परिवार ने सरबत दा भला ट्रस्ट और पंजाब सरकार से अपने बच्चे के शव को देश वापस लाने के लिए मदद मांगी है ताकि उसका अंतिम संस्कार भारत में किया जा सके। रूपिंदर सिंह के पिता सरदूल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना सबकुछ बेचकर उसे विदेश भेज दिया था।