जालंधर | अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन की ओर से आज एसडी कॉलेजिएट सीनियर सैकंडरी स्कूल नजदीक मदन फिलौर मिल चौक में 21 जून को योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रमेश महेंद्रू और जसविंदर सिंह ने बताया कि योग सुबह 5.30 बजे से लेकर 6.30 बजे तक निशुल्क करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग शिविर में योग साधक जमीन पर बिछाने के लिए चादर, दरी या चटाई, पीने के पानी की बोतल और पसीना पोंछने के लिए तोलिया अपने साथ अवश्य लेकर आए। उन्होंने बताया कि शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए योग आसन जरूरी हैं। तभी इस विशेष दिन को सभी आसन करवाए जाते हैं। ताकि लोगों में जागरूकता फैले और वे हर दिन योग करते रहें। जालंधर | अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन की ओर से आज एसडी कॉलेजिएट सीनियर सैकंडरी स्कूल नजदीक मदन फिलौर मिल चौक में 21 जून को योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रमेश महेंद्रू और जसविंदर सिंह ने बताया कि योग सुबह 5.30 बजे से लेकर 6.30 बजे तक निशुल्क करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग शिविर में योग साधक जमीन पर बिछाने के लिए चादर, दरी या चटाई, पीने के पानी की बोतल और पसीना पोंछने के लिए तोलिया अपने साथ अवश्य लेकर आए। उन्होंने बताया कि शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए योग आसन जरूरी हैं। तभी इस विशेष दिन को सभी आसन करवाए जाते हैं। ताकि लोगों में जागरूकता फैले और वे हर दिन योग करते रहें। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बदलेगा मौसम:16 अप्रैल से लू का येलो अलर्ट, 18 को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना
पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बदलेगा मौसम:16 अप्रैल से लू का येलो अलर्ट, 18 को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। वहीं, अब फिर से मौसम बदलने वाला है। 16 अप्रैल से लोगों को तीन दिन तक लू का सामना करना पड़ सकता है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह तापमान अभी भी सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया है। सेहत विभाग की ओर से लू को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों को तेज धूप में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही, सभी सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए बैड आरक्षित कर दिए गए हैं। कई जिलों में दर्ज की गई बारिश मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल तक राज्य में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि 18 और 19 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 16 से 18 अप्रैल के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। गत 24 घंटों में मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश दर्ज की है: पठानकोट में 3.1 एमएम्, बठिंडा में 0.5 एमएम, एसबीएस नगर में 9.9 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 0.5 एमएम, रोपड़ में 9.5 एमएम और चंडीगढ़ में 12.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
पंजाब के शहरों का आज का मौसम अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 20 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 19 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 20 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 19 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है

लुधियाना में विवाहिता ने किया सुसाइड:5 साल पहले हुई थी शादी, बच्चा न होने से थी परेशान, पति की ड्यूटी को लेकर विवाद
लुधियाना में विवाहिता ने किया सुसाइड:5 साल पहले हुई थी शादी, बच्चा न होने से थी परेशान, पति की ड्यूटी को लेकर विवाद लुधियाना में आज शाम एक महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। महिला का पति किसी काम से घर से बाहर गया था। जब वह वापस आया तो पंखे से पत्नी का शव झूलता देख सहम गया। पति ने शोर मचा लोगों को इक्ट्ठा किया। फिलहाल शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। 5 साल पहले हुई थी महिला की शादी
जानकारी देते हुए वरिंदर सिंह ने कहा कि वह मूलरुप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। उसकी पत्नी पठानकोट की रहने वाली है। करीब पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी। वरिंदर ने कहा कि उसकी डयूटी बाहर होती है। इस कारण ड्यूटी को लेकर भी विवाद रहता था। आज भी कुछ ड्यूटी को लेकर ही मामूली बहस कर रही थी। पति ने पंखे से झूलता शव देख मचाया शोर वरिंदर ने कहा कि वह कुछ देर के लिए घर से बाहर चला गया। करीब 10 मिनट बाद जब कमरे में लौटा तो पत्नी डिंपल का शव फंदे से लटकता मिला। उसने तुरंत आस-पास के लोगों को इक्ट्ठा किया। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव नीचे उतरवा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। उधर, इस मामले में ASI जोगिंदर सिंह ने कहा कि महिला के कोई बच्चा नहीं था। इस बात की भी उसे टेंशन रहती थी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
महिला ने फौजी की हत्या करने भेजे थे दो शूटर, गोली नाबालिग को जा लगी, मौत
महिला ने फौजी की हत्या करने भेजे थे दो शूटर, गोली नाबालिग को जा लगी, मौत भास्कर न्यूज | अमृतसर मेहता के खब्बे राजपूतां में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान फायरिंग में गुरसेवक (15) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को काबू करके 3 दिन का रिमांड लिया है। आरोपी महिला ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी महिला ने बताया कि छुट्टी पर आए फौजी गुरप्रीत सिंह की हत्या करवाने के लिए 2 शूटरों को भेजा था। गोली चलाने के दौरान गुरप्रीत सिंह जख्मी हुआ, जबकि बच्चे के पीठ पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई। बच्चे को मारने का उसका कोई प्लान नहीं था। पकड़ी गई आरोपी महिला ने बताया कि वह पहले गुरप्रीत सिंह के साथ रिलेशन में थी। गुरप्रीत के पास कोई वीडियो थी, जिसे उसने वायरल किया था। इसी के कारण उसने उसकी हत्या करवानी थी, लेकिन वह बच गया। महिला किसी व्यक्ति के संपर्क में आई और उसने उस वक्त से 2 शूटरों की मांग की। जिसके बाद यह वारदात करवाई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस शूटरों को अभी काबू नहीं कर पाई है। एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम जांच में लगी है। बता दें कि शनिवार को स्टेडियम में फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान बाइक सवार 2 शूटरों ने 4 गोलियां चलाई थी। जिस दौरान खेल देखने आए गुरसेवक की गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई थी। इसके अलावा फौजी गुरप्रीत सिंह की एक टांग में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। गुरप्रीत का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मृतक गुरसेवक सिंह के परिजनों और इलाके के लोगों ने आक्रोश जताते हुए थाना मेहता के सामने बटाला-बाबा बकाला साहिब मुख्य मार्ग पर धरना लगा दिया था। गुरसेवक सिंह 3 बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों के मुताबिक गुरसेवक घर से फुटबॉल टूर्नामेंट देखने गया था। एसपी डी हरिंदर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस के पास आरोपियों की लीड हैं। छापेमारी कर रहे हैं जल्द ही शूटरों को काबू कर लिया जाएगा। गुरसेवक का फाइल फोटो।